Back
तेजस्वी यादव बोले: संविधान कमजोर करने की साजिश, आरक्षण पर जंग जारी
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Feb 23, 2026 07:18:24
Patna, Bihar
RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने सत्ता पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार बाबा साहब अंबेडकर द्वारा दिए संविधान को कमजोर करने की साजिश कर रही है।
महागठबंधन सरकार ने जातीय जनगणना करा आरक्षण को 65 प्रतिशत तक बढ़ा नौवीं अनुसूची में शामिल कराने को बिहार कैबिनेट से प्रस्ताव भिजवाया था, सरकार बदलते ही डबल इंजन सरकार ने इसे कोर्ट-कचहरी में उलझा दिया। करीब 50 हजार लोग सरकारी नौकरी से वंचित हो गए। भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है जो लड़ाई हमारे पिता लालू यादव ने लड़ा था उसे लड़ाई को हम आगे बढ़ाएंगे
जेडीयू के विधायक मनजीत सिंह ने कहा
पहले तेजस्वी यादव जी को यह बताना चाहिए कि जो लोग स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी को सम्मान जिन्होंने नहीं दिया, जो बाबा भीमराव अंबेडकर साहब को सम्मान नहीं दिया, तेजस्वी जी के पिता जी का पूरा फोटो पैर के सामने बाबा भीमराव अंबेडकर का फोटो रखा गया, बाबा साहब अंबेडकर के फोटो को किस तरह अपमानित लालू प्रसाद यादव ने किया, ये लोग आरक्षण पर बात करने वाले लोग हैं? ये लोग संविधान को नहीं माने जिसके कारण जनता ने बिहार का नकारा है इन लोगों को, और हम लोग तो संविधान का पालन करने वाले लोग हैं और संविधान के हिसाब से नीतीश कुमार जी ने जिस तरह से बिहार में आरक्षण दिया, जिस तरह से महिलाओं को आरक्षण दिया, तो हम लोग तो आरक्षण को मानने वाले लोग हैं, ये लोग तो बाबा भीमराव अंबेडकर को अपमानित शुरू से करते रहे।
बाइट---- मनजीत सिंह जदयू विधायक
कॉँग्रेज़ के विधायक अभिषेक रंजन ने कहा जिस तरह से आरक्षण महागठबंधन की सरकार में दी गई थी सरकार कोर्ट में गई और उलझा कर रखा है। यह जो सरकार है ना, दलितों की, शोषितों की सिर्फ बात करना जानती है, उनके बारे में डिसीजन लेना नहीं चाहती। एक तरफ UGC कानून में यह लाके दिखाया गया कि हम OBC के हितों को चाहते हैं और उसके बाद दूसरे तरीके से उनको कोर्ट का रास्ता दिखा दिया गया कि इस कानून पर रोक लग जाए। तो तमाम तरह के जो हथकंडे हैं, वो पिछड़ों को दूर रखने के लिए, उनके विकास से उनको दूर रखने के लिए यह सरकार हथकंडे अपना रही है। संविधान, खतरे में जिस हिसाब से आज प्रोटेस्ट करना गुनाह हो गया है। आप सरकार के खिलाफ आवाज़ उठाते हैं, आपको जेल का रास्ता दिखा दिया जाता है।
बाइट---अभिषेक रंजन कॉग्रेस विधायक
बिहार सरकार के मंत्री लखेन्द्र पासवान ने कहा की लालू प्रसाद यादव जी ने, राबड़ी देवी जी ने और उनके पूरे परिवार ने सच तो यह है कि संविधान का अर्थ ही नहीं समझा। इन लोगों ने तो संवैधानिक पद को भी तार-तार किया और हमेशा संविधान को निचोड़कर अपने परिवार के पैरों तले रखने का काम किया है। संविधान निर्माता की तस्वीर को भी इन्होंने अपने पैरों तले रखने का काम किया है। ये हमेशा से संविधान पर उंगली उठाते आए हैं। इन लोगों ने संवैधानिक अधिकारों का जो दुरुपयोग किया है, उसने बिहार की अस्मिता का चीर-हरण किया है। आज उन्हीं के परिवार का दिया हुआ बिहार है, जिसे लोगों ने बदनाम कर दिया था। एनडीए की सरकार ने विकसित बिहार, समृद्ध बिहार और सशक्त बिहार बनाने का काम किया है और आज देश के अन्य राज्यों की तुलना में बिहार अगली पंक्ति में खड़ा हो गया है
बाइट----लखेन्द्र पासवान मंत्री बिहार सरकार
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 23, 2026 08:36:440
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
FollowFeb 23, 2026 08:36:28Noida, Uttar Pradesh:बस्ती अखिलेश यादव के बयान पर की रामभद्राचार्य को जेल भेज देना चाहिए था मुझसे गलती हो गई पर रामभद्राचार्य ने चुप्पी साधी
0
Report
MMManoj Mallia
FollowFeb 23, 2026 08:36:060
Report
DIDamodar Inaniya
FollowFeb 23, 2026 08:35:570
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 23, 2026 08:35:360
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 23, 2026 08:35:170
Report
JPJai Pal
FollowFeb 23, 2026 08:34:530
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 23, 2026 08:34:420
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 23, 2026 08:34:120
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 23, 2026 08:33:470
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 23, 2026 08:33:330
Report
DSDanvir Sahu
FollowFeb 23, 2026 08:32:580
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 23, 2026 08:32:340
Report