Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna800001
तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर भितिगत घमासान, परिवारवाद पर भाजपा-राजद के निशाने
SKSunny Kumar
Jan 25, 2026 10:15:49
Patna, Bihar
Patna तेजस्वी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि पारिवारिक पार्टी है परिवार में सब कुछ सीमित है परिवार के सदस्यों के साथ एक दूसरे का नहीं बनता है.... पिताजी राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और खुद राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बन गए.... राहुल गांधी और तेजस्वी यादव परिवारवाद की पार्टी है कांग्रेस हो राजद.... परिवार में भी टूट है पूरा परिवार घेरे में है कोई भी परिवार का सदस्य हो आपस में नहीं बनता है कब कौन अध्यक्ष बन जाएंगे.... दोनों मिलकर देश में मिसाल कायम किए हुए हैं कुछ भी बन जाए बिहार की जनता इनको नाकारा देगी.... प्रशांत किशोर ने सरकार को 6 महीने का समय दिया उसको लेकर कहा कि वह मैनेजमेंट से सब कुछ करना चाहते हैं वह ऐसे ही बोलते रहेंगे जनता जानती है यह मैनेजमेंट है 10 मिनट में कैसे सात आठ करोड़ बना ले वह इस चक्कर में रहते हैं....
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ATAMIT TRIPATHI
Jan 25, 2026 11:49:12
Chowk, Uttar Pradesh:ऐसा दृश्य महराजगंज जनपद के कोल्हुई कस्बे में देखने को मिला जहां एक निजी हॉस्पिटल में पेट से जुड़े जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ। अब तक ऐसे मामलों को लोग टीवी चैनलों या अखबारों में ही देखते थे लेकिन शनिवार को यह करिश्मा जिले में सामने आया। डॉक्टर के मुताबिक यह दुर्लभ मामला है; डेढ़ से 2 लाख मामलों में से 1 से 2 केस सामने आते हैं, हालांकि ज्यादातर मामलों में ऐसे बच्चे जीवित नहीं रह पाते हैं। पेट से सटे जुड़वा बच्चों के जन्म की खबर फैलते ही अस्पताल में डॉक्टर और लोग देखने लगे। इस जटिल मामले में वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर अरशद के नेतृत्व में टीम ने सफल ऑपरेशन कर दोनों सटे बच्चों को निकाला गया। ऑपरेशन के बाद दोनों नवजात शिशु और उनकी मां पूरी तरह स्वस्थ हैं। डॉक्टरों के अनुसार यह एक दुर्लभ चिकित्सकीय मामला था जिसमें दोनों बच्चों का पेट आपस में जुड़ा हुआ था। समय रहते सही निर्णय और टीमवर्क के कारण यह ऑपरेशन सफल रहा। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मां और दोनों नवजातों की हालत स्थिर है और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है। इस सफल ऑपरेशन के बाद परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल टीम का आभार जताया। सरकारी मेडिकल टीम भी बच्चों की निगरानी कर रही है, बच्चों को सर्जरी कर अलग करने के लिए मेडिकल एक्सपर्ट से सलाह ली जा रही है। पिता ने प्रशासन से सहयोग और समर्थन की मांग की ताकि बच्चों का सही तरीके से इलाज हो सके।
0
comment0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
Jan 25, 2026 11:48:54
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विकास भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया डीएम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे है।स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम पेश किए है इटावा के विकास सभागार में सोलहवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसका इटावा के डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया है इस दौरान कई स्कूलों के छात्र छात्राएं भी शामिल हुई है इस दौरान डीएम ने आए सभी लोगों को संबोधित भी किया है इस दौरान स्कूली छात्राओं के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अलग अलग रंगों की रंगोली भी बनाई है। इस मौके डीएम ने कहा कि आज कार्यक्रम में वरिष्ठ, दिव्यांग के अलावा एसआईआर में अच्छा कार्य करने वाले लोगों सम्मानित किया गया है वही युवा वोटर से कहा कि जो 18 वर्ष पूरे होने रहे वो अपना वोट अवश्य बनवाए और आने वाले पर्व में शामिल हो सके。
0
comment0
Report
GZGAURAV ZEE
Jan 25, 2026 11:48:36
Kasganj, Uttar Pradesh:वाहनों में सवारी के पास बैठकर करते थे चोरी, पुलिस ने बावरिया गिरोह की दो महिला सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार. कासगंज, यूपी के कासगंज में सवारी बनकर वाहनों में चोरी करने वाले बावरिया गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनमें से दो महिला व एक पुरुष शामिल है पुलिस ने इनके पास से चोरी की गई ज्वेलरी, एक अवैध तमंचा, कारतूस बरामद किया है. दरअसल मामला जनपद कासगंज के थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र का है इस क्षेत्र में टेंपो में सवार होकर दंपति अपने घर आ रही थी पहले से दो महिला इस टैंपो में बैठी थी जब दंपति अपने घर पहुंचती है तो उस बैग में से एक किट गायब हो जाती है जिसमें सोने चांदी के आभूषण थे शिकायतकर्ता के अनुसार पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. आज रविवार के दिन सुबह के समय बावरिया ग्रुप के लोग घटना को अंजाम देने वाले थे तब ही पुलिस ने वांछित दो महिला सहित तीन अभियुक्तों को गणेशपुर नहर पुल से ग्राम बहोरनपुर जाने वाली रास्ते से गिरफ्तार कर लिया इन अभियुक्तों के पास से चोरी किए गए पीली धातु के आभूषण एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं इस ज्वेलरी की कीमत लगभग 3:50 लाख रुपए की है.
0
comment0
Report
MGMOHIT Gomat
Jan 25, 2026 11:46:31
Bulandshahr, Uttar Pradesh:किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में अवीमुक्तेश्वरानन्द शंकराचार्य विवाद को लेकर कहा कि वह शंकराचार्य होने का काम नहीं कर रहे हैं बल्कि वह शुक्राचार्य होने का काम कर रहे हैं और शुक्राचार्य की नीतियों पर चलकर भारत में नया विवाद पैदा कर करना चाहते हैं। इससे देश का माहौल भी खराब हो सकता है। मांगेराम त्यागी है शंकराचार्य पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों में बहन बेटियों के दुपट्टे खींच लिए जाते थे। माताएं बहनें सोना, चांदी और पीतल के आभूषण पहनने के लिए विवश हो गई थी। लूटपाट चारों तरफ थी प्रदेश में किस तरह का माहौल था मीडिया कर्मियों के कैमरों ने जनता को खूब दर्शन कराए। आज की सरकार में प्रदेश में चारों तरफ खुलेआम घूम सकते हैं और कहीं भी लूटपाट कोई भी अपराधी नहीं कर सकता और रात्रि में भी लोग सुरक्षित यात्राएं कर रहे हैं। शंकराचार्य जी को अभी तक अदालत ने भी शंकराचार्य नहीं माना है वो राजनीतिक द्वेष के कारण इस तरह का माहौल पैदा करना चाह रहे हैं में तो यही कहूंगा यदि शंकराचार्य नहीं है यह शुक्राचार्य की मानसिकता के संत है जो राक्षसी प्रवृत्ति के लोगन को बढ़ावा देना चाहते हैं आप देख रहे हैं मामूली सी बात का इतना बड़ा विवाद बनाकर खड़ा कर दिया। राजनीतिक लोग उनका समर्थन कर रहे हैं ऐसे लोग भी बोल रहे हैं जिन्होंने इनके ऊपर लाठियां बरसाई ऐसे लोग भी इनका समर्थन कर रहे हैं जिनकी सरकार के कार्यकाल में हिंदू मुस्लिम जैसे दंगे हुए। हिंदू भी हमारे भाई हैं, मुस्लिम भी हमारे भाई हैं अगर राइट्स होते हैं दोनों तरफ से जान (मौत) जाती है और नुकसान किसका होता है सिर्फ और सिर्फ भारत का जिनके घर से लोग चले जाते हैं उनके माता-पिता पत्नी बच्चों को तो झेलना पड़ता है लेकिन संपत्ति तो भारत की है भारत को नुकसान होता है। में मीडिया के माध्यम से स्वामी अवीमुक्तेश्वरानन्द जी महाराज से कहूंगा कि शुक्राचार्य की नीति को छोड़ दूसरे राक्षसी प्रवृत्ति के लोगों को बढ़ावा देना बंद करें और स्नान करें और अपने आश्रम के लिए लौट जाए और प्रदेश के मुख्यमंत्री को मर्यादित भाषा का प्रयोग ना करें।
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Jan 25, 2026 11:46:12
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम अनुमंडल क्षेत्र से है। सासाराम में नगर थाना की पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत 18 लोगों को उनका चोरी तथा गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उनके वास्तविक धारक को लौटा दिया। सासाराम के SDPO-1 दिलीप कुमार ने नगर थाना में सभी मोबाइल धारकों को बुलाकर उनका मोबाइल सौंपा। कई ऐसे व्यक्ति का भी मोबाइल मिल गया, जिन्होंने अपने मोबाइल मिलने की आशा छोड़ दिया था। मोबाइल धारक बैकुंठ ठाकुर ने बताया कि उनका जब मोबाइल गुम हुआ तो इसकी सूचना नगर थाने को दी थी और नगर थाने की पुलिस ने आज उन्हें बुलाकर उनका गुम हुआ मोबाइल उन्हें सौंप दिया है। पुलिस के इस कार्य से लोगों में विश्वास बढ़ा है।
0
comment0
Report
Jan 25, 2026 11:45:53
0
comment0
Report
ADAnup Das
Jan 25, 2026 11:45:40
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়ান অনুপ কুমার দাস *নদীয়ার কৃষ্ণনগর করিমপুর রাজ্য সড়কে দুটি বাসের রেষারেষিতে মৃত্যু হল এক মহিলার, আহত একাধিক বাসযাত্রী। জানাযায় যিনি মারাগেছেন তার পুত্র CISF এ চাকরি পেয়েছেন, কিছু জিনিষ কেনাকাটা করার জন্য মা ছেলে কলকাতা গিয়েছিলেন 4 দিন আগে,আজ ফিরছিলেন,কৃষ্ণনগর পর্যন্ত ট্রেনে,এর পরে আর সড়ক পথ ছাড়া উপায় নেই বাসে ফিরছিলেন,বাড়ির কাছে করিমপুর এর দু কিমি আগে কাটালিয়া তে দুর্ঘটনায় মৃত হয় মহিলার,আহত বাসের 13 থেকে 14 জন্য।তাদের চিকিৎসা চলছে। রাজ্য সড়কে দুটি বাসের রেষা রেষিতে প্রাণ গেল এক মহিলার। আহত প্রায় 15 জন বাসযাত্রী, ঘটনায় চরম উত্তেজনা নদীয়ার কৃষ্ণনগর করিমপুর রাজ্য সড়কে। জানাযায় রবিবার দুপুরে নদীয়ার কৃষ্ণনগর করিমপুর রাজ্য সড়কে দুটি বাসের রেষা রেষিতে দুর্ঘটনা ঘটে পাল্টি হয়ে যায় যাত্রী বোঝায় বাস। আহত হয় একাধিক বাস যাত্রী। তড়িঘড়ি উদ্ধার করে নিয়ে যাওয়া হয় স্থানীয় হাসপাতালে, সেখানেই মৃত্যুর সাথে পাঞ্জা লড়ছে অনেকেই। অন্যদিকে মৃত্যু হয় এক মহিলার নাম বাসন্তী মন্ডল বয়স 50,মৃত্যুর সাথে পাঞ্জা লড়ছে মৃত মহিলার পুত্র সন্তানও স্বাভাবিকভাবেই দুর্ঘটনার খবর ছড়িয়ে পড়তেই এলাকায় চরম উত্তেজনা সৃষ্টি হয়,ঘটনাস্থলে যায় বিশাল পুলিশ বাহিনী সহ এলাকার বিধায়ক বিমলেন্দু সিংহ রায়, গ্রামবাসী হাত লাগিয়ে উদ্ধার কার্য হয়,করিমপুর বাসীদের দাবি রেলপথের না থাকার কারণে রাজ্য সড়কের উপরেই একমাত্র ভরসা এবং গাড়ির চাপও অনেক বেশি,এই রেষারেষির কারণেই দুর্ঘটনা ঘটে দাবি এলাকার সাধারণ মানুষের।আহতদের চিকিৎসা চলছে কৃষ্ণনগর শক্তিনগর জেলা হসপিটালে এবং তেহট্ট গ্রামীণ হসপিটালে।
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Jan 25, 2026 11:45:20
Patna, Bihar:राष्ट्रीय जनता दल में अब तेजस्वी 'युग' का आरंभ होता दिख रहा है। और लालू युग का अंत पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बैठक में तेजस्वी यादव को RJD के नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है वही राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी लालू यादव के पास ही रहेगी RJD में लालू यादव के बाद अब तेजस्वी साफ तौर पर नंबर दो की कुर्सी पर दिख रहे हैं हालांकि पहले भी RJD की अघोषित कमान तेजस्वी यादव के पास ही थी। वही तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के नेताओं ने बधाई दिया है और कहां है की आरजेडी को तेजस्वी और आगे ले जाएंगे बाइट---प्रेम गुप्ता सांसद RJD राज्यसभा सांसद संजय यादव ने कहा तमाम कार्यकारी के सदस्य और प्रदेश अध्यक्षों ने और राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव को बनाया उनके नेतृत्व में पार्टी आगे बढ़ेगी बाइट--- संजय यादव राज्यसभा सांसद RJD के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहां की युवाओं को जोश मिलेगा और तेजस्वी यादव पहले से ही युवाओं के आइकॉन रहे हैं बाइट--- मृत्युंजय तिवारी आरजेडी प्रवक्ता RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार के युवाओं को देश के युवाओं को यह मांग थी और तेजस्वी यादव कार्यकारी अध्यक्ष बने हैं देर से बने हैं लेकिन पार्टी आगे बढ़ेगी और पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे तो रोहिणी आचार्य के ट्वीट पर कुछ भी नहीं कहा बाइट--- भाई वीरेंद्र राजद विधायक पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक भोला यादव ने कहा कि प्रस्ताव आने पर तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया और युवाओं में उनके राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उत्साह और राष्ट्रीय जनता दल और आगे बढ़ेगा रोहिणी आचार्य के ट्वीट पर कहा के सभी लोगों के सहमति है तेज यादव को बनाना बाइट--- भोला यादव पूर्व विधायक प्रदेश अध्यक्ष मंगली में लाल मंडल ने कहा तेजस्वी नौजवान है युवा है और ऊर्जा है उसका पार्टी उपयोग करेगी पार्टी को विस्तार करना पार्टी को आगे बढ़ाना है नीतीश कुमार के और केंद्र सरकार के जो विरोधी कार्य हैं उसका खिलाफ करना है वह रोनी आचार्य के ट्वीट प्रकार के कुछ नहीं बोलेंगे बाइट--- मंगनी लाल मंडल प्रदेश अध्यक्ष राजद बिहार पूर्व विधायक राकेश रोशन ने कहा कि जिस तरह से बिहार और देश में सरकार है विपक्ष को उनका जवाब देने के लिए सशक्त नेतृत्व की जरूरत है और तेजस्वी यादव जी को आम जिम्मेदारी दी गई है कि सरकार के मनमानी को खत करेंगे और जनता की आवाज को उठाएंगे बाइट--- राकेश रोशन पूर्व विधायक राजद के सुधाकर सिंह ने कहा कि पार्टी के महत्वपूर्ण पड़े राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बनाया गया पार्टी को आगे बढ़ाएंगे बाइट--- सुधाकर सिंह सांसद आरजेडी तेजस्वी यादव ने कहा कि वे करीब 15 साल से राजनीति में हैं, लेकिन संगठन में उन्हें अब जाकर औपचारिक जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने 2010 का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय उनकी भूमिका बेहद सीमित थी। इस दौर में वे सक्रिय रूप से राजनीति में नहीं थे और पार्टी कार्यालय में केवल माहौल देखा करते थे। उन्होंने बताया कि 2010 के चुनाव के दौरान कई प्रत्याशी प्रचार के लिए बुलाते थे, लेकिन उनकी भूमिका बहुत छोटी रही। पिछले 15 वर्षों में वे विधायक दल के नेता जरूर रहे, लेकिन संगठनात्मक जिम्मेदारी उन्हें नहीं दी गई थी।
0
comment0
Report
PSParmeshwar Singh
Jan 25, 2026 11:39:43
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले के देहात थाना क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त मारपीट का मामला सामने आया है. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला शुरू कर दिया. एक पक्ष पर दूसरे पक्ष ने ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया. इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना श्योपुर जिले की देहात थाना क्षेत्र के बगवाडा पेट्रोल पंप के सामने खिरनी क्षेत्र की बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई. फिर मामला मारपीट में बदल गया. सड़क पर अफरा तफरी मच गई. लोग जान बचाकर इधर उधर भागते नजर आए. मारपीट में दोनों पक्षों में लाठी डंडों से मारपीट हुई. करीब 7 लोग घायल हुए. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. देहात थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top