Back
पटना समेत बिहार में ठंड बढ़ने का अनुमान, 22 दिसंबर के बाद कोल्ड वेव अलर्ट
SKSunny Kumar
Dec 16, 2025 02:50:41
Patna, Bihar
पटना सहित राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। ऐसा मौसम चार से पांच दिनों तक बना रहेगा। पहाड़ों पर मजबूत पश्चिमी विक्षोभ नहीं आने की वजह से ठंडी हवाएं बिहार तक नहीं पहुंच रही हैं। इसके कारण ठंड नहीं बढ़ रही है। हालांकि 17 दिसंबर को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है।
हालांकि इसका असर 20 के बाद ही दिखेगा। इसके बाद बिहार में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।
बिहार में 22 December के बाद कोल्ड वेव का अलर्ट
आने वाले दिनों 4 डिग्री तक गिरेगा पारा
30km/h की रफ्तार से चलेगी पछुआ हवा
बिहार में पिछले तीन साल से दिसंबर के महीने के दूसरे या तीसरे सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। क्योंकि बिहार में पश्चिमी हवाओं से आने वाली हवाओं से ठंड बढ़ती है。
पटना का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। फारबिसगंज में सबसे अधिक तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सबौर में सबसे कम 9.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। गया में 11 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report