Back
नीतीश की समृद्धि यात्रा: बिहार में विकास के दावे कितने सच?
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Mar 25, 2026 10:52:09
Patna, Bihar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ आज बक्सर और आरा में था
बक्सर में मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की 24 नवंबर 2005 को पहली बार NDA सरकार बनी। इसके बाद से बिहार में विकास के काम शुरू हुए। तब से राज्य में कानून का राज है। हम सभी लोग विकास के काम में लगे हैं
हम लोगों की सरकार बनने के पहले वाली जो सरकार थी, उसका बहुत बुरा हाल था। लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। अब होता है क्या ऐसा। नहीं होता इन लोगों ने ये करवा दिया था।
मुख्यमन्त्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बिहार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जंगलराज की याद दिलाई और लालू पर हमला किया कहा पहले वाली सरकार को कभी भूलिएगा नहीं उन लोगों का समय बहुत डराने वाला था। लोग शाम में डर के मारे घरों से नहीं निकलते थे महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। सब जगह उनके लोगों की पैरवी और सुनवाई होती थी। उन लोगों ने जनता के लिए कुछ नहीं किया सिर्फ अपनों को बढ़ावा दिया।
हमने स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़कों के लिए काम किया 2005 के पहले बिहार में कोई काम नहीं हुआ था। हमारी सरकार आई तो स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से काम किया गया। मेडिकल कॉलेज खुलवाए गए। बेड बढ़वाए गए। स्कूलों के लिए काम हुए शिक्षकों की संख्या बढ़ाई गई गांवों को सड़कों के जरिए शहरों से जोड़ा गया। पुल-पुलिया का काम करवाया गया।
2005 के पहले वाले लोग हिंदू-मुस्लिम झगड़े करवाते थे हमारी सरकार आई तो हमने तेजी से कब्रिस्तानों की घेराबंदी करवानी शुरू की झगड़े बंद हुए इसके बाद कहीं कहीं मंदिरों को लेकर भी विवाद होने लगा हमने मंदिरों की भी बाउंड्री बनवाई आज देखिए सब जगह शांति है पुराने वालों के जैसा झगड़ा झंझट अब कहीं नहीं है
बिहार में पहले बिजली का बहुत बुरा हाल था आज देखिए हम आपको मुफ्त बिजली दे रहे हैं गांव-गांव तक बिजली पहुंचा दी गई है अब आपकी छतों पर सोलर लगा रहे हैं। इसके लिए भी आपको कुछ खर्च नहीं आएगा। सब काम सरकार करवा रही है
हमने 50 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया है आने वाले 5 सालों में हमने 1 करोड़ नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा है अबकी बार युवाओं को नौकरी-रोजगार का लक्ष्य और बढ़ाएंगे
PM मोदी लगातार बिहार आ रहे हैं सब काम देख रहे हैं केंद्र सरकार हमारी बहुत मदद कर रही है आगे भी ये मिलती रहेगी। बिहार में अब विकास ही विकास होगा। पुराने वालों ने कुछ किया था। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सड़क जो भी क्षेत्र हो लगातार काम हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए कहा कि बिहार पुलिस में आज देश में सर्वाधिक महिलाएं हैं और जीविका समूहों के माध्यम से 1.69 लाख महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आगामी पांच वर्षों में बिहार देश के अग्रणी विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा
मुख्यमंत्री ने कहावगंगा नदी पर तीन लेन पुल का निर्माण आधारभूत संरचना के क्षेत्र में बक्सर में गंगा नदी पर नए तीन लेन पुल का निर्माण और राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रगति यात्रा के दौरान मिली फीडबैक के आधार पर जिले में सड़कों और पुलों के निर्माण को गति दी गई है। सिंचाई सुविधाओं के लिए सोन और कर्मनाशा नदी की नहरों का जीर्णोद्धार किया गया है
मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की बहाली को अपनी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि वर्तमान में राज्य में सरकारी शिक्षकों की कुल संख्या 5.24 लाख तक पहुंच गई है। बीपीएससी के माध्यम से 2.58 लाख नई नियुक्तियां की गई हैं, जबकि सक्षमता परीक्षा के जरिए 2.66 लाख नियोजित शिक्षकों को सरकारी कर्मी का दर्जा दिया जा रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शेष बचे 73 हजार शिक्षकों को भी एक और मौका देकर मुख्यधारा में लाया जाएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के तहत राज्य में मेडिकल कॉलेजों की संख्या छह से बढ़ाकर 12 कर दी गई है और पीएमसीएच को 5400 बेड के विश्वस्तरीय अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बक्सर शहर के केंद्रीय जेल परिसर में भगवान वामन का मंदिर स्थापित है मंदिर में पूजा दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं भगवान वामन के मंदिर में पूजा सेंट्रल जेल के जेलर के आदेश पर होती है। भगवान वामन जल्द जेल से बाहर आएंगे। मैं यहां के जेलर को कहा है कि कोई रास्ता बनाये कि लोग पूजा पाठ जाकर कर सके
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SSSANJEEV SHARMA
FollowMar 25, 2026 12:08:000
Report
CDChittaranjan Das
FollowMar 25, 2026 12:05:290
Report
ASAyan Sharma
FollowMar 25, 2026 12:05:090
Report
ADAnup Das
FollowMar 25, 2026 12:04:540
Report
AKAMAR KANE
FollowMar 25, 2026 12:03:530
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 25, 2026 12:03:280
Report
VAVishnupriya Arora
FollowMar 25, 2026 12:03:090
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 25, 2026 12:02:570
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 25, 2026 12:02:470
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 25, 2026 12:02:230
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 25, 2026 12:01:540
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 25, 2026 12:01:35Noida, Uttar Pradesh:MID PTC- बताया जा रहा है कि काफी देर तक छात्रों के बीच पथराव होता रहा... इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया
0
Report