Back
बिहार से राज्यसभा सीटों के लिए NDA बनाम महागठबंधन की खींचातानी तेज
RZRajnish zee
Feb 19, 2026 09:32:09
Patna, Bihar
पटना राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है, बिहार से पांच सीटों के लिए चुनाव होना है..5 सीटों पर चुनाव के लिए बिहार में राजनैतिक सरगर्मी तेज हो गई हैं.. खाली हो रहे पांच सीट में तीन सत्ता पक्ष और दो विपक्ष के खाते में हैं लेकिन विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद स्थिति बदल गई है,अब पांचों सीट जितने पर सत्तापक्ष दावेदारी कर रही है जबकि विपक्ष का कहना है कि एक सीट इनके खाते में होगा,इस एक सिर को लेकर भी महागठबंधन घटक दल और जिनपर ये भरोसा कर रहे हैं उनके बीच खींच तान के बयान आ रहे हैं
निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना के अनुसार राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 26 फरवरी से शुरू होगी और 16 मार्च को मतदान होगा.. बीजेपी का कहना है कि सभी पांच सीटों पर एनडीए के उम्मीदवार जीतेंगे
लखेंद्र पासवान,मंत्री बिहार सरकार
बिहार से 5 राज्यसभा सीट पर अभी Amarendra Dhari Singh प्रेम चंद गुप्ता रामनाथ ठाकुर उपेंद्र कुशवाहा हरिबंश नारायण सिंह सदस्य है।इन सभी का कार्यकाल 09-04-2026 को समाप्त हो रहा है
इनमें महागठबंधन के दो आरजेडी से,दो जेडीयू और एक उपेंद्र कुशवाहा एनडीए से यानी तीन एनडीए से सांसद हैं
विधानसभा चुनाव के बाद तस्वीर बदल गए है अब संख्याबल के हिसाब से एनडीए बहुत मजबूत स्थिति में है जबकि महागठबंधन बेहद कमजोर स्थिति में, वावजूद इसके आरजेडी का कहना है कि उनके उम्मीदवार चुनाव जीतेंगे और उन्हें एआईएमआईएम के सदस्यों पर भी भरोसा है क्योंकि उनका और हमारा विचार भी मिलता है
रणविजय साहू आरजेडी विधायक
राज्यसभा के चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के पांच विधायकों के रुख पर विपक्षी उम्मीदवार की हार-जीत निर्भर करेगी। अगर ओवैसी की पार्टी एएमआइएमआई के पांचों सदस्यों ने आरजेडी का साथ दिया तो विधायकों की संख्या 39 हो जाएगी। बसपा के एक और आईआईपी के आईपी गुप्ता अकेले विधायक हैं। इन सबको जोड़ कर विपक्षी विधायकों की संख्या 41 हो जाती है। प्रावधान के अनुसार एक सीट की जीत के लिए प्रथम वरीयता के कम से कम 40 मतों की जरूरत होगी।
लेकिन अब एआईएमआईएम कह रही है कि वे ही क्यों सबका समर्थन करें जबकि उनकी बारी आती है तो न तो सत्तापक्ष उन्हें अपना समझता है और न ही विपक्ष लिहाजा अब उन्हें सबमिलकर समर्थन करें
सरवर आलम,एआईएमआईएम विधायक
राज्यसभा चुनाव घोषणा के साथ ही बिहार की सियासी पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। वर्तमान में पांच में से तीन सीटें सत्तारूढ़ एनडीए के पास हैं। जबकि दो सीटें लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के पास हैं। माना जा रहा है कि एनडीए चार सीटों पर आसानी से कब्जा जमा सकता है। लेकिन जेडीयू के स्वर्ण कुमार कहते हैं कि जितनी संख्या कम रही है उसे जुगाड से पूरा किया जाएगा,राजनीति में जुगाड चलता है
श्रवण कुमार,मंत्री बिहार सरकार
मंत्री जी की दावेदारी अपनी जगह है,लेकिन एक सीट पर संख्या बल के हिसाब से मामला फंस सकता है。
ऐसे में महागठबंध का वोट मैनेजमेंट मजबूत होता है या एनडीए जुगाड में सफल होती है यह देखना दिलचस्प होगा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRahul shukla
FollowFeb 19, 2026 11:05:130
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 19, 2026 11:04:590
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 19, 2026 11:04:34Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH: BHUPENDRA SINGH HOODA (CONGRESS) & RAO NARENDER SINGH (HARYANA CONGRESS PRESIDENT) ON PROTEST OVER MGNREGA ISSUE/ HARYANA LEGISLATIVE ASSEMBLY GHERAO/ SIR
0
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 19, 2026 11:04:090
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 19, 2026 11:03:550
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 19, 2026 11:03:400
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 19, 2026 11:03:180
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 19, 2026 11:02:540
Report
RKRohit Kumar
FollowFeb 19, 2026 11:02:360
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 19, 2026 11:02:150
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 19, 2026 11:01:530
Report
DSDevendra Singh
FollowFeb 19, 2026 11:01:380
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 19, 2026 11:00:460
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 19, 2026 11:00:180
Report