Back
मनरेगा विरोध: कांग्रेस-आरजेडी का राज्यव्यापी आंदोलन शुरू
RZRajnish zee
Jan 08, 2026 12:58:06
Patna, Bihar
मनरेगा मुद्दे को लेकर कांग्रेस अब व्यापक विरोध अभियान चलाएगी..इसको लेकर रणनीति भी तैयार कर ली गई है..आरजेडी इस मुहिम में अपने तरीके से शामिल है और विधानसभा के बजट सत्र में आरजेडी पुरजोर तरीके से इस मामले को उठाएगी. वही सत्ता पक्ष का कहना है कि जनहित में सरकार काम कर रही है और विपक्ष बेवजह के मुद्दे को लेकर हंगामा खड़ा करती है जिसका कोई मायने नहीं है।
मनरेगा मामले के खिलाफ कांग्रेस ने राज्यव्यापी आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। इसी क्रम में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत गुरुवार को पटना के सदाकत आश्रम में बैठक की, जिसमें पार्टी के तमाम जिलाध्यक्ष, वार्ड स्तर के पदाधिकारी और पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद रहे。
राजेश राम ने कहा कि मनरेगा कोई योजना नहीं, बल्कि गरीबों का संवैधानिक अधिकार है। इसे खत्म करने की साजिश बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी की विचारधारा को कुचलकर गोडसे की सोच थोपने की कोशिश की जा रही है, जिसे कांग्रेस सड़क से सदन तक रोकेगी。
कांग्रेस ने ऐलान किया कि 10 जनवरी से 25 फरवरी 2026 तक चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।
10 जनवरी को जिला स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस, 11 जनवरी को एक दिवसीय उपवास व प्रतीकात्मक विरोध होगा। 12 से 29 जनवरी तक पंचायत चौपाल और जनसंपर्क अभियान, 30 जनवरी को वार्ड-ब्लॉक स्तर पर धरना, 31 जनवरी से 6 फ़रवरी तक जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन होंगे। इसके बाद 7 से 15 फ़रवरी तक राज्यभर में विधानसभा घेराव, जबकि 16 से 25 फ़रवरी के बीच क्षेत्रीय AICC रैलियां आयोजित की जाएंगी। आरजेडी भी कह रही है कि इस मुद्दे को बजट सत्र में उठाया जाएगा।
विपक्ष के विरोध अभियान को लेकर सत्ता पक्ष ने पलटवार किया: जेडीयू ने कहा कि बेवजह का मुद्दा उठाती है विपक्ष जबकि एनडीए सरकार जनहित को लेकर काम करती है और सरकार के कामकाज पर जनता भी मुहर लगा रही है लिहाज़ा विपक्ष के इस विरोध का कोई मायने नहीं है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह आंदोलन गरीब, मजदूर और मनरेगा श्रमिकों की आवाज बनेगा और सरकार को जनविरोधी फैसलों से पीछे हटने पर मजबूर करेगा। वहीं आरजेडी भी इस मामले को लेकर पुरजोर तरीके से विरोध जताने में लगी है। दूसरी ओर सत्ता पक्ष का कहना है कि गरीब मजदूर हित को लेकर एनडीए सरकार लगातार काम कर रही है ताकि उनके बेहतरी के लिए ही काम किया जा रहा है। ऐसे में विपक्ष अब मुद्दा विहीन है और बेवजह का मुद्दा लेकर सरकार के हर अच्छे काम का विरोध करना उनकी नियति बन गई है लेकिन इस विरोध प्रदर्शन से कोई फर्क नहीं पड़ेगा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MMManoj Mallia
FollowJan 09, 2026 08:38:350
Report
KCKashiram Choudhary
FollowJan 09, 2026 08:38:220
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowJan 09, 2026 08:38:010
Report
DPDharmendra Pathak
FollowJan 09, 2026 08:37:310
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowJan 09, 2026 08:36:570
Report
PSPramod Sharma
FollowJan 09, 2026 08:36:140
Report
VCVikash Choudhary
FollowJan 09, 2026 08:35:500
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowJan 09, 2026 08:35:370
Report
VCVikash Choudhary
FollowJan 09, 2026 08:34:200
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 09, 2026 08:33:130
Report
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 09, 2026 08:31:410
Report
RMRaghuvir Makwana
FollowJan 09, 2026 08:31:160
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 09, 2026 08:31:030
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowJan 09, 2026 08:30:360
Report