Back
बिहार राजनीति में फिर तेजING बयानबाजी: RJD-जेडीयू के बीच तीखी वार
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Feb 11, 2026 12:04:34
Patna, Bihar
बिहार की राजनीति में एक बार फिर सोशल मीडिया वार तेज हो गया है
RJD और जनता दल यूनाइटेड के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिल रही है। दोनों दलों ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए एक-दूसरे पर कड़े शब्दों में हमला बोला है, जिससे बिहार की राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
RJD की ओर से किए गए पोस्ट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बिना तीखा हमला किया गया पोस्ट में लिखा गया कि अगर “जिंदा लाश” कुछ समय और गद्दी पर बैठा रहा तो बिहार “जिंदा मुर्दा” हो जाएगा। इसके साथ ही #बेशर्मCM हैशटैग का इस्तेमाल किया गया। इस पोस्ट को इसे सीधे तौर पर मुख्यमंत्री पर निशाना माना जा रहा है
RJD के पोस्ट के बाद JDU ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी JDU ने लिखा कि “खुद को गलाकर बिहार में जान फूंक दिया, नर्क से निकाल सपनों का बिहार रच दियाबइसके साथ ही JDU ने RJD पर तीखा हमला करते हुए लिखा कि अगर ऐसा ‘लाश’ उनके परिवार में होता तो बिहार अपना अस्तित्व नहीं खोता। पोस्ट में #9वीं_फेल_लुटेरा हैशटैग का भी इस्तेमाल किया गया इस पोस्ट वार के बाद राजनीति तेज हो गई है
बीजेपी के विधायक मनोज शर्मा ने कहा
आरजेडी क्या बोलती है। अभी दो महीना पहले चुनाव परिणाम आया है बिहार का, और मात्र 243 विधानसभा के सीट में आरजेडी 25 सीटों पे सिमट कर रह गई है। तो बिहार की जनता ने आरजेडी को ज़िंदा लाश बना दिया है। तो इनको अब कुछ कहते रहने से कोई फायदा नहीं है। बिहार की जनता ने कौन लाश है, कौन ज़िंदा है, यह तय कर दिया है।
जदयू के विधायक अजीत सिंह ने कहा
मुख्यमंत्री जैसे सम्मानित पद, संवैधानिक पद के खिलाफ, व्यक्ति के खिलाफ, कोई सामान्य व्यक्ति ऐसी बात नहीं कर सकता। जो लोग भी मुख्यमंत्री पर तरह-तरह का बयान दे रहे हैं, वो सब के सब विक्षिप्त हैं। सब लोग क्योंकि जनता ने रिजेक्ट कर दिया है। अब सब हताश हो गए हैं और तरह-तरह का अनर्गल बयान देकर केवल सीन में कैसे बने रहें, इसके लिए उनका यह सारा बयानबाजी है।”
बाकी नीतीश कुमार जी ने जो किया उसका तो अभी ना मतदाता मालिक ने बता दिया है 202 सीट देकर कि साहब बिहार का विकास, बिहार की प्रगति नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही हो सकती है और प्रचंड बहुमत से सरकार बना दिया। ये सब अनर्गल प्रलाप करने वाले लोग, ये चरवाहा विद्यालय के प्रोडक्ट लोग, ये लाठी घुमावन तेल पिलावन के सिद्धांत पर काम करने वाले लोग हैं। तो इनका क्या लेते हैं? इनको ना जनता अब नोटिस ले रही है और बाकी तो इनका सब अस्तित्व धीरे-धीरे विलीन हो रहा है।
बाइट--- अजीत सिंह जदयू विधायक
कांग्रेस के विधायक कमरुल होदा ने कहा
नीतीश कुमार जो हरकतें कर रहे हैं किसी का हिजाब खींच लेना किसी को ऊपर में गमला डाल देना यह एज फैक्टर है
बाइट--- कमरुल होदा विधायक कांग्रेस
राजद विधायक गौतम कृष्ण ने कहा कि जिंदा होने का मतलब क्या होता है उनका एक्शन दिखता है नीतीश कुमार पर व्यक्तिगत आक्षेप नहीं है बिहार में बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है नीतीश कुमार चुप बैठे हैं बलात्कारियों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नहीं बोलते हैं भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नही बोलते हैं माता-पिता की चिंता बढ़ रही है क्योंकि सरकार चुप बैठी है पुलिस और प्रशासन काम नहीं कर रहा है तेजस्वी के 9 फेल पर कहा की पहले प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के डिग्री पूछ लीजिए तब हमारे नेता के बारे में बोली
बाइट----गौतम कृष्ण विधायक RJD
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 11, 2026 13:37:230
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 11, 2026 13:37:020
Report
DIDamodar Inaniya
FollowFeb 11, 2026 13:36:310
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 11, 2026 13:36:140
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 11, 2026 13:35:580
Report
CRCHANDAN RAI
FollowFeb 11, 2026 13:35:380
Report
KJKamran Jalili
FollowFeb 11, 2026 13:35:250
Report
MSManish Singh
FollowFeb 11, 2026 13:35:050
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 11, 2026 13:34:46Hamirpur, Himachal Pradesh:हमीरपुर के राठ में बुलडोजर का ताबड़तोड़ एक्शन, अतिक्रमण नहीं स्वीकार
0
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowFeb 11, 2026 13:34:310
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 11, 2026 13:34:140
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 11, 2026 13:34:020
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowFeb 11, 2026 13:33:310
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 11, 2026 13:32:590
Report