Back
बिहार विधानसभा हंगामे के बाद स्थगित, वेतन-नियुक्तियों के मुद्दे छाए
RZRajnish zee
Feb 17, 2026 08:30:57
Patna, Bihar
पटना - बिहार विधानसभा
बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू
कार्यवाही शुरू होने के साथ ही सदन के हंगामा
एलजेपी रामविलास के सदस्यों ने विपक्ष से माफी मांगने की मांग की
विपक्ष के सदस्यों ने जोरदार विरोध किया
एलजेपी रामविलास के सदस्य हाथ में पोस्टर लेकर विरोध जताया
आसान से समझने के बाद शांत हुए सदस्य
सदन की कार्यवाही जारी
गोरेयakoठी के विधायक देवेशकांत सिंह ने पूछा कि तीन हजार पद रिक्त है विद्यालय कार्यालय सहायक और परिचारी के पद रिक्त होने से समस्या आ रही है
शिक्षा मंत्री ने कहा कि परिचारी की नियुक्ति कर्मचारी चयन आयोग से होता है
बाकी नियुक्तियों को लेकर 45 हजार नियुक्ति का मामला चल रहा है
अनुकम्पा वाला बहाली में वक्त लगा,दूसरी नियुक्ति में थोड़ा वक्त लगेगा लेकिन सही से काम किया जाएगा
विधानसभा में आरजेडी विधायक राहुल कुमार के सवाल पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि सरकारी शिक्षकों को सरकारी कर्मचारियों के तरह ही वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा
राहुल कुमार ने 266000 नियोजित शिक्षकों के सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण होने पर विशिष्ट शिक्षक का दर्जा मिलने के बाद वेतन वृद्धि का मामला उठाया
इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि जो भी सरकारी शिक्षक हो गए हैं उन्हें सरकारी कर्मचारियों की तरह ही वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा
बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने
जयाजी के शुभम कुमार की 100 पर्सेंटाइल लाकर गौरव हासिल करने पर बधाई दी
सदन के ओर से डॉ प्रेम कुमार ने शुभम कुमार को दी बधाई
संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि
शुभम कुमार को तो बधाई देते ही है गयाजी का प्रतिनिधित्व करते हैं अध्यक्ष जी उनको भी बधाई देते हैं
विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने विजय कुमार चौधरी के इस बयान पर आभार जताते हुए धन्यवाद दिया
अस्थावां के विधायक जितेंद्र कुमार ने प्रश्नकाल में उठाया मुद्दा
वितीय वर्ष 2023 2024 की योजना को 2025 में वित्तीय नियमावली का उल्लंघन कर नालंदा जिला में डेस्क बेंच खरीदने संबंधी एक खास एजेंसी को लाभ पहुंचाने से संबंधित मामला उठाया
कहा जांच के बाद उपविकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को इसे देखने और प्रपत्र क गठित करने का आदेश दिया था
भ्रष्ट डीईओ को पटना प्रमंडल का आरडीडीई बना दिया गया
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी
ध्यानाकर्षण में एलजेपी रामविलास के राजू तिवारी ने उठाया मामला
अंत्येष्टि को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में समस्या है,लकड़ी नहीं मिल रहा है
दाह संस्कार में समस्या आ रही है,बहुत ही परेशानी है
ग्रामीण क्षेत्र में भी ऐसी व्यवस्था विद्युत शवदाह गृह का करने की व्यवस्था होगी
पंचायती राज मंत्री ने कहा कि पंचायत स्तर पर इसकी व्यवस्था करवाई जा सकती है
विधायक राजू तिवारी ने कहा कि इतने राशि से यह संभव नहीं है,विभाग से एक गाइड लाइन बना दें जिससे यह काम हो सके
मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि आगे कोशिश रहेगी और इसे देख जाएगा
प्रदूषण रोकथाम के लिए कई उपाय है लेकिन प्रदूषण रोकथाम के लिए लकड़ी से अंत्येष्टि न हो इससे सहमत नहीं है
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह आवश्यक और जरूरी विषय है
राज्य भर में प्रमुख शवदाह गृह चिन्हित कर सरकार इसे देखवाएगी,विचार करेगी
जेडीयू विधायक अजय चौधरी ने कहा कि उनके क्षेत्र में भी प्रस्ताव गया हुआ है उसपर क्या विचार है
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार इसे देखेगी
पांच साल हो जाने के बाद ही काम नहीं हुआ,मंत्री महोदय ने बिहार के ग्यारह जगहों पर इसका नाम लिया,बजट 2005 के बाद ग्यारह गुना बढ़ गया ऐसे में नगर विकास और पंचायती राज विभाग को इसकी व्यवस्था पंचायत स्तर पर होना चाहिए
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इसे गंभीरता से लिया जा रहा है
फंड है,अपने विवेक से सरकार इसे गंभीरता से देखेगी
अध्यक्ष ने आसान से कहा कि सभी बातों को देखते हुए सरकार इसपर व्यवस्था बनाएगी
जेडीयू के मनीष कुमार ने उठाया मुद्दा
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दिया जवाब
कहा बिहार राज्य आवास बोर्ड के तहत बताए गये भूखंड को आबंटित नहीं किया गया है
अमित डालमिया नाम के व्यक्ति द्वारा लोहियानगर में खाली भूखंड पर निर्माण कराया गया है
अमित डालमिया एवं अन्य को लेकर मामला दायर किया गया जिसपर कोर्ट द्वारा स्टे लगाया गया है,सरकार इसपर अग्रतर कार्रवाई करेगी
जेडीयू विधायक मनीष कुमार ने कहा कि 2022 में यह मामला विभाग के पास आया,लेकिन 2023 से अभी तक यह रद्द नहीं हुआ,विभाग को मालूम था कि अवैध काम कराया जा रहा है और इसे करवा दिया गया
चिठ्ठी में अवैध निर्माण कराया का रहा है लेकिन रोक क्यों नहीं जा रहा है यह जानना चाहते हैं
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जिन अधिकारी के कार्यकाल में यह हुआ उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
कोई भी बिहार भूमि दाखिल खारिज की धारा को या इससे संबंधित दूसरे सक्षम न्यायालय द्वारा प्रक्रियाधीन बाद को सही तरीके से सलटाया जाएगा
साफ निर्देश है कि राजस्व अधिकारी नियमानुसार कार्रवाई जारी रखेंगे,भूमाफिया को कोई गौरवजीव लाभ नहीं लेने दिया जायेगा
योजनाबद्ध तरीके से लोग इधर उधर की बात करते हैं,इस मंशा को पूरा नहीं होने दिया जायेगा
बिहार विधानसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GBGovindram Bareth
FollowFeb 17, 2026 10:19:390
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowFeb 17, 2026 10:19:240
Report
0
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 17, 2026 10:18:070
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 17, 2026 10:17:53Noida, Uttar Pradesh:विपुल गोयल, नागर, गौरव गौतम ने की नितिन नवीन से मुलाकात
0
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 17, 2026 10:17:440
Report
SDShankar Dan
FollowFeb 17, 2026 10:17:150
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowFeb 17, 2026 10:16:550
Report
KCKumar Chandan
FollowFeb 17, 2026 10:16:350
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 17, 2026 10:16:240
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 17, 2026 10:16:130
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 17, 2026 10:15:530
Report
SYSUNIL YADAV
FollowFeb 17, 2026 10:15:230
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 17, 2026 10:14:440
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowFeb 17, 2026 10:14:230
Report