Back
भरत बिंद BJP में शामिल, कैमूर की राजनीति में बड़ा बदलाव
NJNarendra Jaiswal
Oct 15, 2025 09:35:48
Jasa, Bihar
मुकुल जायसवाल
भभुआ विधायक भरत बिंद का राजनीतिक सफर: बीएसपी से आरजेडी और अब बीजेपी तक
जनता के बीच मजबूत जनाधार रखने वाले भरत बिंद ने अपने राजनीतिक सफर में कई बार पार्टी बदली है। अब वे विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा के टिकट से मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। राजद से इस्तीफा देने के बाद पटना में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बीजेपी की दिलाइ सदस्यता
कैमूर जिले के भभुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक भरत बिंद राजद से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर लिया है। पटना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दिलाया । भभुआ विधानसभा से भरत बिंद के चुनावी मैदान में बीजेपी कोटा से उतरने की कवायत तेज हो गई है। इनका राजनीतिक सफर उतार-चढ़ाव और बदलावों से भरा रहा है। भरत बिंद अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) से आते हैं और शुरू से ही समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों की आवाज़ उठाने के लिए जाने जाते रहे हैं।
उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत 2010 में ज़िला परिषद के चुनाव से हुई, जहां वे पहली बार जनता के बीच एक लोकप्रिय चेहरे के रूप में उभरे। इसके बाद उन्होंने 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के टिकट पर भभुआ सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन उस वक्त उन्हें जीत हासिल नहीं हो पाई। हालांकि इस चुनाव से वे क्षेत्र की राजनीति में चर्चा का विषय बन गए।
2020 के विधानसभा चुनाव में भरत बिंद ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का दामन थामा और उसी पार्टी से भभुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। इस बार किस्मत ने उनका साथ दिया और उन्होंने भाजपा की उम्मीदवार रिंकी रानी पांडेय को हराकर पहली बार विधायक बनने का गौरव प्राप्त किया। उनकी जीत को क्षेत्र में सामाजिक समीकरणों और आरजेडी की जमीनी रणनीति का परिणाम माना गया।
2024 में भरत बिंद ने आरजेडी से दूरी बनानी शुरू कर दी और धीरे-धीरे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के करीब आ गए। आखिरकार अक्टूबर 2025 में उन्होंने औपचारिक रूप से आरजेडी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भरत बिंद का बीजेपी में शामिल होना कैमूर की राजनीति में बड़ा परिवर्तन ला सकता है। अब वे विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा के टिकट पर मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।
उनकी छवि एक मेहनती और जनता से सीधे जुड़े नेता की रही है, जो किसी भी पार्टी में रहकर अपने क्षेत्र की जनता के विकास को प्राथमिकता देते हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPrashant Shukla
FollowDec 07, 2025 10:37:420
Report
DSDeepesh shah
FollowDec 07, 2025 10:37:210
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowDec 07, 2025 10:36:550
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 07, 2025 10:36:390
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowDec 07, 2025 10:36:270
Report
PPPoonam Purohit
FollowDec 07, 2025 10:35:510
Report
KYKaniram yadav
FollowDec 07, 2025 10:35:400
Report
RKRupesh Kumar
FollowDec 07, 2025 10:35:040
Report
GBGovindram Bareth
FollowDec 07, 2025 10:34:480
Report
RKRaj Kishore
FollowDec 07, 2025 10:34:270
Report
AGAdarsh Gautam
FollowDec 07, 2025 10:34:130
Report
TSTripurari Sharan
FollowDec 07, 2025 10:33:560
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 07, 2025 10:33:370
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowDec 07, 2025 10:33:230
Report
AGAdarsh Gautam
FollowDec 07, 2025 10:32:370
Report