Back
जेडीयू से निष्कासित संजय प्रसाद पर आचार संहिता उल्लंघन के दो मामले दर्ज
ANAbhishek Nirla
Oct 31, 2025 07:17:02
Jamui, Bihar
जेडीयू से निष्कासित पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद की बढ़ी मुश्किलें,चकाी में  संजय प्रसाद जबकि बिचकोड़वा थाने में उनके समर्थक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के दो अलग-अलग मामले दर्ज
जमुई: विधानसभा चुनाव 2025 के बीच निर्दलीय प्रत्याशी संजय प्रसाद की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। जहां एक ओर जेडीयू ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह वर्ष के लिए निष्कासित किया है, वहीं अब प्रशासन ने उनके समर्थन में बिना अनुमति रैली और भ्रामक वीडियो प्रसारित करने के मामलों में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं。
पहला मामला बिचकोड़वा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। चुनाव आयोग के C-Vigil App पर प्राप्त शिकायत के अनुसार, रामचन्द्र चौधरी (पिता- कपिलदेव चौधरी), ग्राम- गरभुडीह, थाना- बिचकोड़वा द्वारा जानबूझकर एक भ्रामक वीडियो क्लिप बनाया गया और उसे अपने फेसबुक अकाउंट से वायरल किया गया। वीडियो में जेडीयू प्रत्याशी सुमित कुमार सिंह को निर्दलीय प्रत्याशी संजय प्रसाद के चुनाव चिन्ह ‘सेब छाप’ के पक्ष में प्रचार करते हुए दिखाया गया था。
जांच में स्पष्ट हुआ कि वीडियो फर्जी था और इसका उद्देश्य आम मतदाताओं के बीच भ्रम और अफवाह फैलाना था। प्रशासन ने इसे आदर्श आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन मानते हुए संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है。
दूसरा मामला चकाई थाना क्षेत्र के सरौन पंचायत के गंगोटोल चरघरा गांव का है। दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को दोपहर लगभग 1 बजे अंचल अधिकारी को सूचना मिली कि अम्बेडकर युवा क्लब, गंगोटोल में निर्दलीय प्रत्याशी संजय प्रसाद के समर्थन में चुनावी सभा एवं मोटरसाइकिल रैली की तैयारी चल रही है。
सूचना पर पहुँचे प्रखंड विकास पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों ने मौके पर करीब 10 मोटरसाइकिल, 3 टेबल, 50-60 कुर्सियाँ और बोतलबंद पानी की व्यवस्था देखी। मौके पर मौजूद लोगों से अनुमति पत्र (अनापत्ति प्रमाण पत्र) मांगे जाने पर वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहाँ से संजय प्रसाद के समर्थन में रैली निकालने की योजना थी。
चूंकि यह पूरा कार्यक्रम बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के आयोजित किया जा रहा था, अतः इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए प्रशासन ने इस संबंध में भी मामला दर्ज कराया है。
गौरतलब है कि पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद पहले जदयू से जुड़े हुए थे। इस बार टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरने का ऐलान किया है। दूसरी ओर, जदयू ने चकाई सीट से पूर्व मंत्री स्व. नरेंद्र सिंह के पुत्र सुमित कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है。
अब पार्टी से निष्कासन के साथ-साथ आचार संहिता उल्लंघन के दो-दो मामले दर्ज होने से संजय प्रसाद की राजनीतिक राह और कठिन होती दिख रही है。
(नोट: अंचल अधिकारी का आवेदन एवं एफआईआर की प्रतियां संलग्न हैं)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए ज
 Prakash Pandey
Prakash Pandey0
Report
0
Report
 Prakash Pandey
Prakash Pandey0
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowOct 31, 2025 13:03:210
Report
BSBhanu Sharma
FollowOct 31, 2025 13:02:470
Report
DRDamodar Raigar
FollowOct 31, 2025 13:02:320
Report
AOAjay Ojha
FollowOct 31, 2025 13:02:120
Report
STSharad Tak
FollowOct 31, 2025 13:01:320
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowOct 31, 2025 13:01:160
Report
DNDinesh Nagar
FollowOct 31, 2025 13:00:560
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowOct 31, 2025 13:00:410
Report
MKManitosh Kumar
FollowOct 31, 2025 13:00:200
Report
PTPreeti Tanwar
FollowOct 31, 2025 12:54:370
Report
NPNavratan Prajapat
FollowOct 31, 2025 12:54:270
Report
AOAjay Ojha
FollowOct 31, 2025 12:54:140
Report
 Ali Mukteda
Ali Mukteda