icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

श्रीविजयनगर में मच्छर रोकथाम के लिए नगरपालिका ने फागिंग अभियान शुरू किया

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीविजयनगर में बदलते मौसम में बढ़ती मच्छर जनित बीमारियों पर रोक लगाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। पालिका टीम ने कस्बे में फागिंग मशीन लगाकर वार्डों में सघन फागिंग शुरू कर दी है। मंगलवार को वार्ड नंबर 11 में टीम ने गली-गली जाकर फागिंग करवाई। बदलते मौसम में मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने संज्ञान लिया है। टीम लगातार अलग-अलग वार्डों में मशीन द्वारा फागिंग कर निरंतर कार्य कर रही है। इस अभियान से वार्डवासियों को राहत मिली है। लोगों ने पालिका के इस कदम की जमकर सराहना की। वार्डवासियों का कहना है कि समय पर फागिंग होने से डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों पर रोक लगेगा।
0
0
Report

सूर्यकुंड में पानी में करंट से हड़कंप, प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था सुधार का भरोसा

Jhunjhunu, Rajasthan:उदयपुरवाटी, झुंझुनूं - लोहार्गल सूर्यकुंड में करंट की आशंका से मचा हड़कंप - अस्थि विसर्जन के बाद स्नान कर रहे 30-35 लोगों को झटके लगने का दावा - दावा— महिला पूजा जांगिड़ करंट महसूस होने के बाद हुई बेहोश - पति दिनेश बोले— पत्नी को खुद उठाकर अस्पताल पहुंचाया, मदद नहीं मिली - डिस्कॉम अधिकारियों की जांच में पानी में करंट की पुष्टि नहीं - स्वामी अवधेशाचार्य ने बिजली तार सहित अन्य व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग उठाई - प्रशासन ने जांच और विद्युत व्यवस्थाओं में सुधार का दिया भरोसा झुंझुनूं जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल लोहार्गल स्थित सूर्यकुंड में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब कुंड के पानी में करंट दौड़ने की सूचना सामने आई। अस्थि विसर्जन के लिए सीकर जिले के पलसाना के समीप गोविंदपुरा गांव से आया एक परिवार स्नान कर रहा था। इसी दौरान महिलाओं को पानी में करंट महसूस होने की बात सामने आई। एक महिला बेहोश हो गई। जबकि अन्य महिलाओं ने भी हल्के करंट के झटके महसूस होने की शिकायत की। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार परिवार के करीब 30 से 35 सदस्य पांच वाहनों में लोहार्गल पहुंचे थे। अस्थि विसर्जन के बाद पुरुषों ने पहले कुंड में स्नान किया। परिवार के लोगों का कहना है कि पुरुषों को भी हल्का करंट महसूस हुआ था। लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद जब महिलाएं स्नान कर रही थीं तो दिनेश जांगिड़ की पत्नी पूजा को तेज करंट महसूस हुआ और वह बेहोश हो गई। परिजनों और अन्य लोगों ने उसे तत्काल पानी से बाहर निकाला। परिजन पूजा को पहले लोहार्गल के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे चिराना सीएचसी रेफर कर दिया गया। चिराना सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज कुमावत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला का ब्लड शुगर, बीपी सहित अन्य जांच सामान्य मिलीं। महिला को करीब दो से तीन घंटे अस्पताल में भर्ती रखकर ड्रिप चढ़ाई गई। उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। महिला के पति दिनेश जांगिड़ ने आरोप लगाया कि कुंड में स्नान कर रहे परिवार के कई सदस्यों को करंट महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि महिलाओं के चिल्लाने के बाद वहां मौजूद लोगों ने बिजली की सप्लाई बंद की। उनकी पत्नी की हालत बिगड़ने पर उन्होंने खुद उसे उठाकर बाहर निकाला और निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना फैलने के बाद बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की खबर सामने आई। इसके बाद नवलगढ़ एसडीएम प्रांजल कंवर, अजमेर डिस्कॉम के एक्सईएन गिरधारीलाल वर्मा, एईएन नरेश सैनी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। डिस्कॉम के एईएन नरेश सैनी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सूर्यकुंड के पानी में करंट होने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। जिस समय घटना हुई, उस समय बिजली की सप्लाई बंद थी। घटना के बाद पूरे सूर्यकुंड परिसर की जांच की गई, लेकिन करंट फैलने की संभावना से जुड़े कोई हालात नहीं मिले। उन्होंने महिला के बेहोश होने का कारण किसी अन्य वजह से होने की आशंका जताई। घटना की जानकारी मिलने पर स्वामी अवधेशाचार्य भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही वे सीकर से लोहार्गल आए और एसडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारियों को फोन कर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि परिवार पहले से ही एक दुखद घटना से गुजर रहा है और ऐसे में इस तरह की परेशानी ने उन्हें और व्यथित किया है। स्वामी अवधेशाचार्य ने छापोली में पूर्व में हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से सबक लेना जरूरी है। यदि आसपास बिजली के तार या अन्य ऐसी व्यवस्थाएं हैं, जिनसे खतरा हो सकता है तो उन्हें हटवाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरपंच और प्रशासनिक अधिकारियों से इस संबंध में बात की गई है। हाईमास्ट लाइट और अन्य विद्युत व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करवाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा कि किसी घटना के बाद अफवाह फैलाने के बजाय पारदर्शिता से वास्तविक जानकारी सामने आनी चाहिए। प्रशासन और पंचायत को मिलकर ऐसी व्यवस्थाएं करनी चाहिए, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। फिलहाल डिस्कॉम की प्रारंभिक जांच में सूर्यकुंड के पानी में करंट की पुष्टि नहीं हुई है। जबकि परिजन और अन्य लोगों ने करंट महसूस होने की शिकायत की है। ऐसे में पूरे मामले की तकनीकी जांच और सूर्यकुंड परिसर में बिजली की व्यवस्थाओं का सुरक्षित होना बेहद जरूरी है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर किसी तरह की आशंका बाकी न रहे।
0
0
Report
Advertisement

युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow5m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती को बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार उसकी 20 वर्षीय पुत्री को 16 नवम्बर की सुबह करीब 3 बजे शाहजहांपुर जनपद के कांट थाना के ग्राम मुड़िया नगरा निवासी कामरान पुत्र गुड्डू अपने दो अज्ञात साथियों के साथ बहला फुसला कर कहीं भगा ले गया। उसने अपनी पुत्री को काफ़ी तलाश किया। प्रभारी निरीक्षक अरविन्द राय ने मंगलवार को शाम 5:00 बजे बताया तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस शीघ्र युवती को बरामद कर लेगी।
0
0
Report

अमेठी के नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक ने महिला व युवक को घायल किया

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - तेज रफ्तार का दिखा कहर, नेशनल हाईवे क्रॉस कर रही महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर जोरदार टक्कर में सड़क पार कर रही महिला और बाइक सवारी युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, जोरदार टक्कर की आवाज सुन दौड़े ग्रामीणों में स्थानीय लोगो ने पुलिस को जानकारी देते हुए घायलों को इलाज के लिए भिजवाया सीएचसी मुसाफिरखाना, जहां पर बाइक सवार युवक को डॉक्टर ने क्या मृतक घोषित तो वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए रेफर किया गया हायर सेंटर, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए विधिक कार्यवाही में जुटी भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के रिछौरा मोड का है मामला,
0
0
Report
Advertisement

मथुरा BJP की दो दिवसीय बैठक से मिशन-2027 की तैयारी तेज

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा के फरह स्थित परखम में चल रही भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय गहन चिंतन एवं योजना बैठक मंगलवार शाम 4 बजे संपन्न हो गई। वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने के संकल्प के साथ इस बैठक में व्यापक मंथन किया गया। इस महत्वपूर्ण योजना बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, उत्तर प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल, वरिष्ठ नेता रविकांत मिश्रा सहित पार्टी के करीब 50 से 55 वरिष्ठ नेता, चिंतक और सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के पहले दिन सोमवार को करीब 7 घंटे तक संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के समक्ष रखी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के साथ ही विधायकों के कामकाज की रिपोर्ट भी ली। मंथन के दौरान राष्ट्रीय और स्थानीय नेतृत्व के बीच बेहतर तालमेल, सरकार और संगठन के बीच समन्वय तथा जनसंपर्क अभियानों के जरिए जनता के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही यह भी तय हुआ कि चुनाव से पहले क्षेत्रीय अध्यक्षों की तैनाती के बाद अब आलाकमान की एक नई केंद्रीय टीम तैनात की जाएगी, जो टिकट वितरण से लेकर चुनावी गतिविधियों की निगरानी करेगी और सीधे राष्ट्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपेगी। बैठक की शुरुआत और समापन के संदेश पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि श्रीकृष्ण की भूमि पर बैठक का आगाज 'राधे-राधे, राधे-राधे कमल खिला दे' के उद्घोष के साथ हुआ। उन्होंने बताया कि पार्टी के 2 करोड़ से अधिक सदस्यों और ढाई लाख से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई है। राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल ने भी इसे मथुरा बैठक का मुख्य संदेश बताया। समापन के बाद बाहर निकले नेताओं के बयानों में पार्टी की आगामी राजनीतिक दिशा साफ झलकी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अयोध्या हमारी हो गई है और अब मथुरा की बारी है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके सपने चूर-चूर होंगे और यदि वे वास्तव में कृष्ण भक्त हैं, तो मथुरा में भव्य मंदिर निर्माण के लिए कारसेवक के रूप में आने की तैयारी करें। वहीं, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर जन-जन तक पहुंचेगी और सपा व इंडी गठबंधन के झूठ-फरेब की राजनीति नहीं चलेगी, क्योंकि उत्तर प्रदेश विकास और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर आगे है।
0
0
Report

रतलाम के सरकारी स्कूल ने नवाचार से विश्व मंच पर मिसाल कायम की

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम ना कोई ऐतिहासिक स्थल… न कोई रिसर्च सेंटर… और न ही कोई आधुनिक औद्योगिक संस्थान। फिर भी मध्यप्रदेश से शिक्षक, अधिकारी और विद्यार्थी रतलाम के शासकीय सांदीपनि स्कूल पहुंच रहे हैं। आखिर इस स्कूल में ऐसा क्या खास है? इसकी खासियत न इमारत है, न असाधारण सुविधा और न ही कोई अलग पहचान वाले बच्चे। इस स्कूल की असली ताकत है शिक्षकों की कार्यप्रणाली, नवाचार और हर दिन कुछ नया हासिल करने का लक्ष्य。 इसी सोच ने रतलाम सांदीपनि स्कूल को पहचान दिलाई है। अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक संस्था टी-4 की ओर से नवाचार के क्षेत्र में इसे विश्व स्तर पर प्रथम स्थान का पुरस्कार मिल चुका है。 वहीं, फिक्की एराइज अवॉर्ड 2026 शिक्षकों के व्यावसायिक विकास और नवाचार की श्रेणी में भी मिला है。 यही वजह है कि यहां की शिक्षण पद्धति समझने दूसरे स्कूलों के शिक्षक और विद्यार्थी पहुंच रहे हैं। झाबुआ, धार और आलीराजपुर के दल यहाँ आ चुके हैं। मंगलवार को 700 किलोमीटर दूर भिंड से दस स्कूलों के शिक्षकों के साथ विकासखंड शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे。 आमतौर पर बच्चों को इतिहास, विज्ञान और तकनीक से परिचित कराने विशेष संस्थानों का भ्रमण कराया जाता है। लेकिन रतलाम का यह सरकारी स्कूल मिसाल बन गया है。 इस स्कूल का संदेश साफ है—बेहतर शिक्षा के लिए निजी स्कूल होना जरूरी नहीं; मजबूत सोच, समर्पित शिक्षक और नवाचार, इन मंत्रो से सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल सकते हैं।
0
0
Report
Advertisement

धनबाद के गोविंदपुर में सरिया लदा टेंपो पलट, बाइक सवार तीन घायल—एक की हालत गंभीर

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के गोविंदपुर के RS मोड़ पास सरिया लदा टेंपो पलटने से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में कालाडीह, गोविंदपुर निवासी यशोदा देवी (30), गुड्डू भारती और चार साल का एक बच्चा शामिल है। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए धनबाद के SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, यशोदा देवी छठ पूजा करने के बाद अपने ससुराल लौट रही थीं। वह गुड्डू भारती और चार साल के बच्चे के साथ बाइक पर सवार थीं। इसी दौरान गोविंदपुर के RS मोड़ के पास पीछे से आ रहा सरिया लदा एक टेंपो अचानक पलट गया। टेंपो में लदे सरिया की चपेट में आने से बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। इसके बाद सभी घायलों को धनबाद के SNMMCH अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया गया कि तीनों कालाडीह के रहने वाले हैं। छठ पूजा के बाद घर लौटने के दौरान हुए इस हादसे से परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई है।
0
0
Report

सीवान रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवती का शव बरामद, पहचान की कोशिश जारी

Siwan, Bihar:सीवान में रेलवे ट्रैक से एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया है। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सीवान जंक्शन से कुछ दूरी पर चाप ढाला के समीप रेलवे ट्रैक से युवती का शव बरामद किया गया है। शव की शिनाख्त करने में रेलवे पुलिस जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक के पास युवती का शव पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों की सूचना पर शव को बरामद किया गया। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। शव के पास से कोई पहचान पत्र या ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया है। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस युवती की पहचान करने और पूरे मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

टीकमगढ़ की चाट चौपाटी पर खिलौना पिस्टल से फायर वायरल, दो गिरफ्तार

Tikamgarh, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में 8 नवंबर की दरम्यानी रात शहर की चाट चौपाटी पर फॉर्च्यूनर कार से एक पिस्टल से फायर करते हुए दो युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद पुलिस प्रशासन ने इस पर ना केवल संज्ञान लिया बल्कि इस कार्य को अंजाम देने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से फायर करने वाली पिस्टल को भी जब्त कर लिया है, पुलिस अन्वेषक ने जब्त पिस्टल की जब जांच की तो पाया की वह कॉग लगाकर आवाज करने वाली खिलौना पिस्टल है, पुलिस ने इस पूरी घटना का खुलासा करते हुए बताया की गिरफ्तार आरोपियों ने सिर्फ अपना दबदबा व भय फैलाने की नीयत से यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था, चूंकि दोनों ही अपराधी रमन यादव और दीपक ठाकुर का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड होने के चलते उन पर बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जायेगा।
0
0
Report

धनबाद में वाटर बोर्ड ओवरब्रिज पर ट्रक- कंटेनर टक्कर, ड्राइवर घायल

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत वाटर बोर्ड ओवर ब्रिज के समीप ट्रक और कंटेनर में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रक का ड्राइवर घायल हो गया, वहीं कंटेनर ड्राइवर वाहन छोड़ फरार हो गया। घायल ट्रक ड्राइवर को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहुबहियार तोपचांची भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक रॉन्ग साइड से आ रहा था। ट्रक में रेलवे का पार्ट-पुर्जा लदा हुआ था। वहीं कंटेनर कोलकाता की ओर से आ रहा था और बगोदर की ओर जा रहा था। वही ट्रक डुमरी की ओर से रॉन्ग साइड में आ रहा था और कोलकाता की ओर जा रहा था। इसी बीच वाटर बोर्ड पुल के समीप दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई।
0
0
Report

सीवान में संदिग्ध मौत: पानी भरे गड्ढे से युवक का शव, हत्या की आशंका

Siwan, Bihar:एंकर सीवान में एक युवक का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया है। युवक के हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर जख्म के निशान भी मिले हैं। घटनास्थल से युवक की बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के सुघरी गांव का है। मृतक की पहचान सागर सुल्तानपुर गांव निवासी स्वर्गीय सत्यदेव प्रसाद के पुत्र सुनील कुमार उर्फ साधु कुमार के रूप में हुई है। बताय जा रहा है कि सुनील कुमार बीते 15 नवंबर को अपने बहन के घर एकमा थाना क्षेत्र के फुस्ती खुर्द गांव गए थे। बहन के ससुर के निधन की खबर मिलने के बाद वह वहां पहुंचे थे। मृतक के परिजनों ने बताया कि बीती रात सुनील अपनी बहन के घर से अपने गांव के लिए निकले थे, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। अगले दिन भगवानपुर थाना क्षेत्र के सुघरी गांव में पानी भरे गड्ढे से उनका शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने जब सुनील का शव देखा तो उनके होश उड़ गए। युवक के हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए। वहीं, घटनास्थल से उनकी बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बाइट टू बाइट मृतक के परिजन。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top