icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बागपत में भैंस-बुग्गी विवाद, मारपीट के बाद पथराव; वीडियो वायरल

Baghpat, Uttar Pradesh:नाम :: कुलदीप चौहान\nलोकेशन :: बागपत\nदोघट थाना क्षेत्र के रहतना गांव में भैंस- बुग्गी द्वारा साइड ने देने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बिनौली सीएचसी पर भेजा। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही है। दरअसल अंकुर पुत्र वेदपाल खेत से भैंस-बुग्गी लेकर घर आ रहा था। इसी दौरान पीछे से कपिल पुत्र रोशन अपनी कार लेकर पहुंचा और हॉर्न बजा कर साइड देने को कहा। आरोप है कि अंकुर ने साइड नहीं दी और अपने घर के सामने पहुंचकर कपिल के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद अंकुर पक्ष के लोग लाठी-डंडे और ईंट- पत्थर लेकर कपिल के घर पहुंच गए और हमला कर दिया। इस हमले में कपिल पक्ष के बहन गुड्डी भी घायल हो गए। जबकि मारपीट में अंकुर भी घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बिनौली सीएचसी भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
0
0
Report
Advertisement

द्वारका के कारगिल अपार्टमेंट में सुरक्षा गार्ड पर हमला, वीडियो वायरल ने मचाया हड़कंप

New Delhi, Delhi:द्वारका इलाके में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति सिक्योरिटी गार्ड के साथ बेरहमी से मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। वीडियो की पड़ताल करने पर पता चला कि यह घटना द्वारका स्थित कारगिल अपार्टमेंट की है। वायरल वीडियो में आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को लगातार थप्पड़ और मुक्के मारता नजर आ रहा है, जबकि गार्ड खुद को बचाने की कोशिश करता दिखाई देता है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई और मारपीट के पीछे की वजह को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
0
0
Report

देवघर में दो दुकानों में आग, नुकसान लाखों में, दमकल ने पकड़ी आग

Deoghar, Jharkhand:देवघर में कुंडा थाना क्षेत्र के कुंदा मोड पर सुबह करीब 4:30 बजे अचानक दो दुकान में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने दुकान मालिक को मोबाइल से सूचना दी। सूचना पाकर दुकान मालिक मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। लगभग डेढ़ घंटे बाद अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची, तब तक दुकान की सभी वस्तुएं जलकर राख हो चुकी थीं। उषा ट्रेड के मालिक संजय कुमार ने बताया कि हार्डवेयर और प्लाई का दुकान था। आज सुबह 4:30 बजे सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। अगली सूचना पहले से दे दी गई लेकिन देर से पहुँचने के कारण दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। लगभग 15 से 17 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। शिव शक्ति स्टोर स्टेश्नरी दुकान जो बगल में थी, आग ने उसे भी चपेट में ले लिया। शिव शक्ति स्टोर का भी सारा सामान जलकर राख हो गया। स्टोर के मालिक राजेश गोप ने बताया कि पड़ोसी के द्वारा जानकारी मिली कि दुकान में आग लग गई है। दुकान में पहुँचने के बाद देखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है। अग्निशमन टीम घटनास्थल पर पहुँचकर आग बुझाने में सफल रही। हालांकि दोनों दुकानों का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ सका है
0
0
Report
Advertisement

रांची में पोलियो अभियान शुरू, 5.05 लाख बच्चों को टीका

Ranchi, Jharkhand:आज रांची सदर अस्पताल से राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान पूरे रांची जिले में 28 जून से 30 जून तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिले के 5 लाख 5 हजार 524 बच्चों को पोलियो रोधी वैक्सीन की दो बूंद पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में रांची की महापौर रोशनी खलखो, रांची विधायक सीपी सिंह, सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, एनएचएम के अधिकारी शशि प्रकाश झा सहित कई स्वास्थ्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक सीपी सिंह ने कहा कि भारत करीब 15 वर्ष पहले पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए लगातार सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, सहिया दीदी और सभी संबंधित टीमें मिलकर अभियान को सफल बनाने में जुटी हैं। वहीं, महापौर रोशनी खलखो ने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डों में आरोग्य केंद्रों और हेल्थ पॉइंट के माध्यम से बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अब लोगों में पोलियो को लेकर काफी जागरूकता है और अभिभावक स्वयं अपने बच्चों को बूथ तक लेकर पहुंच रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि डोर-टू-डोर अभियान के जरिए हर बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाई जाएगी और सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बाइट:सीपी सिंह (रांची विधायक) बाइट:रोशनी खलखो (महापौर, रांची) बाइट:शशि प्रकाश झा (NHM)
0
0
Report

झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय: प्रवास से नहीं झारखंड पर विश्वास से होगी मजबूती

Ranchi, Jharkhand:झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने प्रतिक्रिया देते कहा, प्रवास करने से कोई पार्टी मजबूत हो जाती है क्या वैसी बात होती तो केरलम में जाके प्रवास कर लेते। तमिलनाडु में कर लेते । प्रवास के बहाने ये लोग ऐसो आराम की जिंदगी गुजरते हैं। जहां जाएंगे गांव कस्बों में वहां कार्यकर्ता पर बोझ बन जायेंगे। संगठन कैसे मजबूत होगा, जहां प्रवास करेगें वहां लोग पूछेगे अपने पिछड़ों का आरक्षण कम कर दिया, सरना धर्मकोड का क्या हुआ, झारखंड के बकाए एक लाख 41 हजार क्यों नहीं देते। संगठन प्रवास से नहीं झारखंड और झारखंडियों पर विश्वास करने से बढ़ेगा。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

चतरा में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, घर-घर पहुँचने की तैयारी

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ सिविल सर्जन ने बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर की अभियान की शुरुआत चतरा: जिले में रविवार से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई। सदर अस्पताल चतरा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा ने एक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। अभियान के तहत पहले दिन जिले के विभिन्न पोलियो बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। वहीं अगले दो दिनों तक स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक अभिभावक अपने बच्चों को निर्धारित खुराक जरूर दिलाएं। अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम लगातार कार्य कर रही है। मौके पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार ने भी लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि "स्वस्थ भारत का सपना तभी साकार होगा, जब स्वस्थ समाज का निर्माण होगा." उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि सभी अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं और अभियान को सफल बनाएं। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top