Back
सोनभद्र हत्याकांड: ऑनर किलिंग की साजिश का खुलासा, प्रेमी-प्रेमिका की मौत
ADArvind Dubey
Oct 08, 2025 13:30:45
Obra, Uttar Pradesh
ANCHOR: सोनभद्र से इस वक्त एक सनसनीखेज़ खुलासा सामने आया है।
24 सितंबर को हाथीनाला थाना क्षेत्र के जंगल में मिली अज्ञात युवती की लाश ने जिस रहस्य को जन्म दिया था, अब उससे पर्दा उठ चुका है।
एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है।
ज़ी मीडिया ने इस खुलासे की भनक सूत्रों के हवाले से सबसे पहले आपको दी थी, और अब वही कहानी आज पूरी तरह सच साबित हो चुकी है।
जो मामला सामने आया है, वो सिर्फ़ हत्या की वारदात नहीं बल्कि ‘झूठी Shान’ में डूबे उस समाज की सच्चाई है जहाँ प्यार को इज़्ज़त की दुश्मनी मान लिया जाता है।
VO 1 – (शुरुआती घटना)
24 सितंबर की सुबह हाथीनाला थाना क्षेत्र का वही घना जंगल, जहाँ ग्रामीणों ने एक युवती का शव देखा था।
चेहरे पर खून, शरीर पर गोली के निशान, और चारों तरफ पसरा सन्नाटा।
तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह कहानी सिर्फ़ एक हत्या की नहीं, बल्कि प्यार, धोखे और साज़िश की है।
ज़ी मीडिया के सूत्रों ने तभी संकेत दिया था कि इस रहस्यमयी हत्या के पीछे ‘ऑनर किलिंग’ की बू आ रही है और अब पुलिस जांच ने भी उस शक को हक़ीक़त में बदल दिया है।
VO 2 – मिली जानकारी के मुताबिक, मृत युवती और युवक दोनों बिहार के पटना के रहने वाले थे।
दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था।
घरवालों की बंदिशों से तंग आकर दोनों गुजरात भाग गए और वहीं शादी भी कर ली।
मगर लड़की का परिवार इसे अपनी ‘शान पर धब्बा’ मानता था। और फिर शुरू हुई वो साजिश जो आखिरकार ‘प्यार’ की कब्र पर जाकर खत्म हुई।
VO 3 - (भाई की साजिश) पुलिस ने बताया कि , लड़की के भाई ने बहन को फोन कर भरोसे में लिया कहा कि अब सब ठीक है, घर लौट आओ, तुम्हारी शादी उसी प्रेमी से करा देंगे।
अपनों के इस झूठे भरोसे पर यक़ीन कर लड़की अपने प्रेमी के साथ मिर्जापुर आ गई।
वहीं से दोनों को चारपहिया वाहन में बैठाकर सोनभद्र की ओर लाया गया।
लेकिन यह सफर प्यार का नहीं, बल्कि मौत की ओर बढ़ता हुआ रास्ता था।
VO 4 –जैसे ही गाड़ी बरकछा मोड़ के पास पहुंची, पहले से तय योजना के तहत एक और युवक को गाड़ी में बैठाया गया।
थोड़ी दूरी तय करते ही, हाथीनाला के पास दोनों को गोली मार दी गई।
युवती की लाश को हाथीनाला के जंगल में फेंक दिया गया और युवक के शव को दुद्धी थाना क्षेत्र के जंगल में ठिकाने लगा दिया गया।
तीन राज्यों — बिहार, गुजरात और उत्तर प्रदेश — से जुड़ी इस हत्या की कहानी अब एक ‘ऑनर किलिंग’ के रूप में सामने आई है।
VO 5 - गुजरात में युवक के भांजे ने जब गुमशुदغي की रिपोर्ट दर्ज कराई, तो सोनभद्र पुलिस की जांच ने उस रिपोर्ट से धागे जोड़ने शुरू किए।
सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी जांच के आधार पर एसओजी और.Handheenala पुलिस ने सच्चाई तक पहुंच बना ली।
आज पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है।
दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो मृत युवती के परिवार से ही हैं।
मुख्य साजिशकर्ता वही है लड़की का सगा भाई।
VO 6 – एसपी सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने बताया कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका की हत्या ‘ऑनर किलिंग’ का मामला है।
पुलिस ने दो गिरफ्तारियां की हैं और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
यह मामला न सिर्फ़ तीन राज्यों को जोड़ता है बल्कि समाज के उस क्रूर चेहरे को भी सामने लाता है, जहाँ प्यार को इज़्ज़त की दुश्मनी समझा जाता है।
24 सितंबर को हाथीनाला थाना क्षेत्र में मिली युवती की हत्या के मामले का आज खुलासा किया गया है।
यह मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा है।
दो अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं, शेष की तलाश की जा रही है।
ज़ी मीडिया ने इस हत्याकांड के खुलासे की जानकारी सूत्रों के हवाले से सबसे पहले आपके सामने रखी थी, और अब वही कहानी पुलिस की जांच में सच साबित हुई है।
सोनभद्र का यह केस सिर्फ़ एक ऑनर किलिंग’ नहीं बल्कि समाज के उस सवाल का आईना है जहाँ प्यार करने की सज़ा आज भी मौत है।
byte: अभिषेक वर्मा - एसपी
TT एसपी अभिषेक वर्मा
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
PSPramod Sharma
FollowOct 08, 2025 15:32:510
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowOct 08, 2025 15:22:260
Report
URUday Ranjan
FollowOct 08, 2025 15:05:07Ahmedabad, Gujarat:અમદાવાદ रિવરફ્રન્ટમાં કાર માં દારૂ પીતા ઝડપાયા
કાર ની અંદર દારૂ પાર્ટી કરતા યુવક યુવતી ની ધરપકડ કરતી પોલીસ
રિવરફ્રન્ટ પોલીસે કાયદેસર ની કામગીરી હાથ ધરી
0
Report
URUday Ranjan
FollowOct 08, 2025 15:01:550
Report
URUday Ranjan
FollowOct 08, 2025 14:52:050
Report
URUday Ranjan
FollowOct 08, 2025 14:33:050
Report
PSPramod Sharma
FollowOct 08, 2025 14:30:340
Report
GPGaurav Patel
FollowOct 08, 2025 13:34:003
Report
NMNilesh Mahajan
FollowOct 08, 2025 13:25:170
Report
ABATISH BHOIR
FollowOct 08, 2025 13:25:010
Report
MTManish Thakur
FollowOct 08, 2025 13:20:420
Report
NSNitesh Saini
FollowOct 08, 2025 13:19:311
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowOct 08, 2025 13:18:582
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowOct 08, 2025 13:18:363
Report