Back
हिमपात से शिकारी देवी मंदिर परिसर सफेद चादर में लिपटा, अक्टूबर में पहली बर्फ
NSNitesh Saini
Oct 08, 2025 13:19:31
Mumbai, Maharashtra
लोकेशन मंडी :
स्लग :
प्रसिद्ध शक्तिपीठ शिकारी देवी में अक्टूबर माह में ही सीजन की पहली बर्फबारी,
मंदिर क्षेत्र सफेद चादर में लिपटा, मौसम ने चौंकाया
मंडी (नितेश सैनी) :
एंकर : जिला मंडी की ऊंची चोटियों में शुमार प्रसिद्ध शक्तिपीठ शिकारी देवी में इस बार मौसम ने सभी को चौंका दिया है। जहां आमतौर पर नवंबर के मध्य में बर्फबारी का सिलसिला शुरू होता है, वहीं इस बार अक्टूबर माह में ही सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है। अचानक हुई बर्फबारी से मंदिर क्षेत्र पूरी तरह सफेद चादर में ढक गया है और ठंड में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है।
शिकारी देवी मंदिर, जो सराज घाटी के जंजैहली से लगभग 16 से 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, अपनी अनोखी परंपरा और रहस्यमयी संरचना के लिए प्रसिद्ध है। मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसके ऊपर आज तक कोई छत नहीं है, और यह खुले आसमान के नीचे स्थित है. यही इसे अन्य मंदिरों से अलग बनाता है।
मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में सामान्य से पहले आए बदलाव के चलते अक्टूबर में ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की शुरुआत हो गई है। आमतौर पर 15 नवंबर के बाद से मंदिर के कपाट 4 से 5 मार्च तक बंद कर दिए जाते हैं, ताकि भक्तजन बर्फबारी और कड़ाके की ठंड से सुरक्षित रह सकें। लेकिन इस बार जल्दी पड़ी बर्फबारी से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कपाट नियत समय से पहले भी बंद किए जा सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों में अक्टूबर में इतनी जल्दी बर्फबारी कम ही देखने को मिली है। फिलहाल, शिकारी देवी की वादियां बर्फ से ढकी खूबसूरती का अद्भुत नजारा पेश कर रही हैं, जो पर्यटकों और श्रद्धालुओं दोनों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
बाइट : सुरेश शर्मा, पुजारी शिकारी देवी
1
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
PSPramod Sharma
FollowOct 08, 2025 15:32:510
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowOct 08, 2025 15:22:260
Report
URUday Ranjan
FollowOct 08, 2025 15:05:07Ahmedabad, Gujarat:અમદાવાદ रિવરફ્રન્ટમાં કાર માં દારૂ પીતા ઝડપાયા
કાર ની અંદર દારૂ પાર્ટી કરતા યુવક યુવતી ની ધરપકડ કરતી પોલીસ
રિવરફ્રન્ટ પોલીસે કાયદેસર ની કામગીરી હાથ ધરી
0
Report
URUday Ranjan
FollowOct 08, 2025 15:01:550
Report
URUday Ranjan
FollowOct 08, 2025 14:52:050
Report
URUday Ranjan
FollowOct 08, 2025 14:33:050
Report
PSPramod Sharma
FollowOct 08, 2025 14:30:340
Report
GPGaurav Patel
FollowOct 08, 2025 13:34:003
Report
ADArvind Dubey
FollowOct 08, 2025 13:30:450
Report
NMNilesh Mahajan
FollowOct 08, 2025 13:25:170
Report
ABATISH BHOIR
FollowOct 08, 2025 13:25:010
Report
MTManish Thakur
FollowOct 08, 2025 13:20:420
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowOct 08, 2025 13:18:582
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowOct 08, 2025 13:18:363
Report