Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gonda271003

गोंडा की छह वर्षीय अनामिका मिश्रा ने 10 किमी एक घंटे में इतिहास रचा

AKAtul Kumar Yadav
Oct 02, 2025 03:49:28
Kanpur, Uttar Pradesh
जहां गोंडा जिले में आज 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती पर प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा में पढ़ने वाली कक्षा एक की छात्रा अनामिका मिश्रा ने 1 घंटे में 10 किलोमीटर लंबी बिना रुके दौड़ लगा करके एक रिकॉर्ड बनाया है और एक इतिहास रचा है। यह दौड़ सुबह 6:00 बजे पुलिस चौकी भावनियापुर खुर्द से शुरू होकर के इटियाथोक थाने पर 7 बजे खत्म हुई है। 1 घंटे में 10 किलोमीटर दौड़ लगाने वाली पहली 6 वर्षीय छात्र अनामिका शुक्ला है जिसने इतने कम समय में इतने किलोमीटर की दौड़ लगाई है। इससे पहले भी अनामिका शुक्ला अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कर चुकी है 8 मिनट में 240 पुश अप्श लगाकर के अपना नाम दर्ज करवा चुकी है।कक्षा एक की छात्रा अनामिका मिश्रा गूगल गर्ल के नाम से प्रसिद्ध अंशिका मिश्रा की छोटी बहन है सबसे पहले इस परिवार में अंशिका मिश्रा का ही नाम आज के लगभग 5 साल पहले इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था। 6 वर्षीय कक्षा एक की छात्रा अनामिका मिश्रा का ओलंपिक में जाने का इरादा है और इसको लेकर के अभी से ही अनामिका द्वारा अपनी तैयारियां शुरू कर दी गई है। अनामिका को ओलंपिक तक भेजने के लिए पिता मनोज कुमार मिश्रा द्वारा भी कठिन परिश्रम किया जा रहा है और अपने बच्चों को इसी तरीके से शिक्षा दिया जा रहा है। ताकि उनका नाम गोंडा ही नहीं बल्कि पूरे देश में रोशन हो। इटियाथॉक थाने के सामने अनामिका मिश्रा को समाज से भी बीएन तिवारी द्वारा मेडल और माला पहना करके बधाई दी गई है।
2
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
GDGaurav Dave
Oct 02, 2025 05:34:29
Rajkot, Gujarat:દેશભરમાં આજે વિજય દશમી તહેવારની ભવ્ય ઉજવણી કરવામાં આવી રહી છે. આજના દિવસે વિજય દશમીના પાવન પર્વ પર લોકો ફાફડા-જલેબી આરોગતા હોઈ છે. રાજકોટમાં વહેલી સવારથી જ ફરસાણની દુકાનોમાં લોકોની લંબી કતારો લાગી છે. રાજકોટવાસીઓ આજે એક દિવસે અંદાજીત 1 કરોડના ફ fafડા-જલેબી આરોગશે. ફાફડા અને જલેબી લેવા લોકોએ ફરસાણની દુકાને વહેલી સવારથી જ લાઈના લાગાવી છે. વિજય દશમી પર્વ પર ફाफડા જલેબી આરોગવાનું મહત્વ છે. સૌરાષ્ટ્રમાં રાજકોટવાસીઓ બારેય માસ આરોગતા હોઈ છે. પરંતુ આજે ફ fafાડા-જલેબી આરોગવાનું મહત્વ છે. રાજકોટમાં આ વર્ષે ફાફડા અને જલેબીના ભાવમાં કોઈ વધારો થયો નથી. ફ fafડા પ્રતિ કિલો 580 સીંગતેલમાં બનેલા જ્યારે જલેબી 600 રૂપિયા પ્રતિ કિલો શુદ્ધ ઘી અને કેસર યુક્ત વેચાઈ છે.
0
comment0
Report
AKArpan Kaydawala
Oct 02, 2025 05:02:24
0
comment0
Report
RMRAJESH MISHRA
Oct 02, 2025 03:49:04
Danti, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर पंडित छन्नुलाल मिश्रा का निधन, "प्रारंभिक जीवन और शिक्षा" पंडित छन्नुलाल मिश्रा का जन्म 3 अगस्त 1936 को उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले के एक गाँव में हुआ था。 उन्होंने अपने पिता से संगीत की प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त की और आगे चलकर बनारस में संगीत की विधिवत शिक्षा ली。 वहाँ उन्होंने किराना घराने के उस्ताद अब्दुल गनी खाँ से संगीत की गहन शिक्षा प्राप्त की。 "योगदान और कला" मिश्रा जी बनारस घराने की गायकी, विशेषकर ख्याल और पूरब अंग की ठुमरी के लिए प्रसिद्ध थे。 उनकी प्रस्तुतियाँ भावपूर्ण और मधुरता से परिपूर्ण होती थीं, जिससे उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त हुई。 वे पूरब अंग की ठुमरी के प्रमुख प्रतिपादक माने जाते हैं और अनेक संगीत एल्बम जारी कर चुके थे。 वे आकाशवाणी (AIR) और दूरदर्शन के शीर्ष ग्रेड कलाकार रहे。 "पुरस्कार और सम्मान" पंडित छन्नुलाल मिश्र को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, नौशाद पुरस्कार और यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया गया。 भारत सरकार ने उन्हें 2010 में पद्मभूषण और 2020 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया。 वे संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप से भी अलंकृत किए गए थे。 "अन्य महत्वपूर्ण तथ्य" पंडित जी के परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद की खबरें भी समय-समय पर चर्चा में रही थीं। विवादों के बाद उन्होंने बनारस छोड़ दिया और अपनी बेटी नम्रता के साथ मिर्ज़ापुर में रहने लगे थे。
2
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Oct 02, 2025 03:15:54
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर राम, लक्ष्मण के रूप में आए कलाकारों ने नई GST की दरों को लागू करने के लिए दुकानदारों से किया आवाहन दुकानदारों ने पुराने माल का हवाला देकर GST की दरों में ग्राहकों को नहीं दे रहे हैं लाभ भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने चालीस दुकानों के किदवई नगर बाजार से GST की घटती दरों के छूट का लाभ ग्राहकों को देने के लिए रामलीला कलाकार राम, लक्ष्मण व हनुमान जी के साथ आग्रह अभियान का आयोजन करते हुए बाजार में घूमकर व्यापारियों से आग्रह किया कि ग्राहकों को GST की दरों में हुई छूट का लाभ दें. साथ ही व्यापारी नेताओं ने कहा कि यह प्रदेश-स्तरीय अभियान जारी रहेगा. बाजार में व्यापारियों से पुरानी व घटे टैक्स की नई रेट लिस्ट लगाने का भी आवाहन किया गया. कलाकार के रूप में रामलीला में मंचन करने आए श्री राम जी ने कहा कि GST टैक्स छूट का लाभ देकर रामराज्य की स्थापना करें. आाग्रह अभियान के दौरान भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि हम और हमारा संगठन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा GST में टैक्स छूट से भारी राहत देने का आभार प्रकट करते हैं. कानपुर सहित पूरे प्रदेश में व्यापारियों से 22 सितंबर के बाद GST में टैक्स की दरों में कमी की छूट का लाभ ग्राहकों को देने के लिए अभियान चला रहे हैं और व्यापारियों से आग्रह कर रहे हैं कि वह ग्राहकों को टैक्स छूट का लाभ दें और पुरानी व 22 सितंबर के बाद की टैक्स छूट से घटी कीमतों की नई रेट लिस्ट भी अपनी दुकान के बाहर लगाए जिससे ग्राहकों को टैक्स छूट का लाभ दिखाई दे. बाइट—ज्ञानेश मिश्र (प्रदेश अध्यक्ष) बाइट—आशीष बाजपेई (राम अभिनेता)
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Oct 02, 2025 03:15:38
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर राम और लक्ष्मण के रूप में आए कलाकारों ने नई GST की दरों को लागू करने के लिए दुकानदारों से आवाहन किया. दुकानदार पुराने माल का हवाला देकर GST की दरों में ग्राहकों को लाभ नहीं दे रहे हैं. एंकर-भारतीय उधोग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने चालीस दुकानों के किदवई नगर बाजार से GST की घटती दरों के छूट का लाभ ग्राहकों को देने के लिए रामलीला कलाकार राम, लक्ष्मण व हनुमान जी के साथ आग्रह अभियान का आयोजन करते हुए बाजार में घूमकर व्यापारियों से आग्रह किया कि ग्राहकों को GST की दरों में हुई छूट का लाभ दें. साथ ही व्यापारी नेताओं ने कहा कि ये प्रदेश-स्तरीय अभियान जारी रहेगा. बाजार में व्यापारियों से पुरानी व घटे टैक्स की नई रेट लिस्ट लगाने का भी आवाहन किया गया. कलाकार के रूप में रामलीला में मंचन करने आए श्री राम जी ने कहा कि GST टैक्स छूट का लाभ देकर राज किया जाए. आग्रह अभियान के दौरान भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि हम और हमारा संगठन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा GST में टैक्स छूट से भारी राहत देने का आभार प्रकट करते हैं. कानपुर सहित पूरे प्रदेश में व्यापारियों से 22 सितंबर के बाद GST में टैक्स की दरों में कमी की छूट का लाभ ग्राहकों को देने के लिए आग्रह अभियान चला रहे हैं और व्यापारियों से आग्रह के साथ अपील कर रहे हैं कि वे ग्राहकों को टैक्स छूट का लाभ दें और पुरानी व 22 सितंबर के बाद की टैक्स छूट से घटी कीमतों की नई रेट लिस्ट भी अपनी दुकान के बाहर लगाए जिससे ग्राहकों को टैक्स छूट का लाभ दिखाई दे. बाइट—लक्ष्मण कलाकार. बाइट—हनुमान कलाकार
0
comment0
Report
VSVISHAL SINGH
Oct 02, 2025 02:46:44
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड: स्वतंत्र पत्रकार राजीव प्रताप सिंह की मौत पर उनकी पत्नी मुस्कान कहती हैं, "मेरी शादी जनवरी में हुई थी और अभी सिर्फ़ नौ महीने ही हुए हैं। मैं अब सात महीने की गर्भवती हूँ। मैं सरकार से कहना चाहती हूँ कि मेरे पति न्याय के हक़दार हैं और इसकी पूरी जाँच ज़रूरी है। मैं सरकार और जनता से विनम्र निवेदन करती हूँ कि इस मुश्किल घड़ी में हमारा साथ दें और मैं इस बात पर ज़ोर देती हूँ कि जाँच पूरी और पारदर्शी होनी चाहिए। फिर भी, अब तक जो कुछ हुआ है, उससे मैं पूरी तरह संतुष्ट नहीं हूँ। अब जबकि इस मामले की जाँच के लिए एसआईटी गठित हो गई है, मैं बस यही चाहती हूँ कि ज़िम्मेदार लोगों को सज़ा मिले और उन्हें सख़्त सज़ा मिले। आज इन्हीं लोगों की वजह से मेरी खुशहाल ज़िंदगी बर्बाद हो गई..."
1
comment0
Report
ATAMIT TRIPATHI
Oct 02, 2025 02:46:07
Chowk, Uttar Pradesh:महाराजगंज जिले के सोहगीबरवां के शिकारपुर टोला मटियरवा गांव में बीती रात भोजन बनाते समय गैस सिलेंडर से अचानक आग लग गई और इस घटना में तीन झोपड़िया जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने आग बुझाई लेकिन तब तक झोपड़ियों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक रामानंद की बेटी बबीता घर पर खाना बना रही थी; तभी गैस सिलेंडर से रिसाव हो गया। सिलेंडर में आग लगने पर वह घर से बाहर भाग गई, लेकिन आग पूरे घर में फैल गई और पड़ोस के कुछ घर तक पहुंच गई, जिसमें केशवर व विनोद के झोपड़ियाँ भी जल गईं। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने राजस्व व पुलिस विभाग को दी। मौके पर तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है; ग्रामीण व पुलिस ने आग बुझाई। राजस्व टीम द्वारा जांच कर पीड़ितों को सहायता प्रदान की जाएगी।
0
comment0
Report
RTRAJENDRA THACKER
Oct 02, 2025 02:32:50
Sadhara, Gujarat:BSF भुज ने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें 120 जवानों ने रक्तदान कर मानवीय सेवा का उदाहरण स्थापित किया। आज राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर BSF भुज द्वारा एक खास रक्तदान शिविर आयोजित किया गया और मानवता की सेवा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इस शिविर में BSF के 120 जवानों ने स्वैच्छा से रक्तदान किया और जरूरतमंदों के जीवन बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह शिविर Combined Hospital Sector Headquarters Border Security Force Bhuj में आयोजित किया गया था, जिसमें स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य रक्तदान के बारे में जागरूकता फैलाना और अस्पतालों में सुरक्षित रक्त पूर्ति सुनिश्चित करना था। जिसमें 68 Battalion, 176 Battalion, 153 Battalion, 1033 ARTY, Water Wing के रक्षक रक्तदान कर समाज सेवा और मानव कल्याण कार्य कर रहे थे। ऊपरोक्‍त प्रसंग में, श्री योगेन्द्र सिंह राठौड़, Deputy Inspector General, Border Security Force, Bhuj, श्री योगेश कुमार, Commander, 176 Battalion, 68 Battalion, 1033 ARTY, 176 Battalion के अधिकारी, डॉ. सुमिता, डॉ. अनामिका उपस्थित रहे। सभी सरहद रक्षकोंने रक्तदान करके इस कार्यक्रम को मानव कल्याण को समर्पित किया। Deputy Inspector General ने कहा, “रक्तदान एक उन्नत कार्य है और हमारे सक्षम और समर्पित सैनिकों की भागीदारी गर्व की बात है। यह सामाजिक कार्य मानव कल्याण और मानव जीवन को पूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.”
1
comment0
Report
RTRAJENDRA THACKER
Oct 02, 2025 02:32:37
Sadhara, Gujarat:સંરક્ષણ મંત્રીએ સૈનિકોને નવી ટેકનોલોજી અપનાવવા, તાલીમને પ્રાથમિકતા આપવા અને દરેક પડકાર માટે તૈયાર રહેવાનો આગ્રહ કર્યો શ્રી રાજનાથ સીન્ગે વિજયાદશમીની પૂર્વસંધ્યાએ ભુજમાં સૈનિકો સાથે બડાખાના માં ભાગ લીધો હતો "આજની દુનિયામાં, અજય તે જ સેના છે જે સતત શીખે છે અને નવા પડકારો મુજબ ઢળે છે" "આપણા સૈનિકોનું કલ્યાણ સર્વોપરી છે" "સશસ્ત્ર દળોની પ્રતિબદ્ધતા સાથે, ભારત ટૂંક સમયમાં વિશ્વની શ્રેષ્ઠ સેનાઓમાંની એકનું ઘર બનશે" સંરક્ષણ મંત્રીએ સૈનિકોને સતત તાલીમ આપવા, નવી તકનીકો અપનાવવા અને દરેક પરિસ્થિતિ માટે તૈયાર રહેવાનો આગ્રહ કર્યો હતો. તેમણે કહ્યું કે, "યુદ્ધો ફક્ત શસ્ત્રોથી જ નહીં, પરંતુ શિસ્ત, મનોબળ અને સંપૂર્ણ તૈયાર હાથ જ જીતાય છે. નવી તકનીકો અપનાવો, તાલીમને તમારા રોજિંદી દિનચર્યાનો અભિન્ન ભાગ બનાવો અને દરેક પરિસ્થિતિ માટે સદાય તૈયાર રહો. આજેના વિશ્વમાં, અજય શક્તિ એવી છે જે સતત શીખે છે અને નવા પડકારોનો સામનો કરે છે." તેમણે સૈનિકોને ખાતરી આપી કે સરકાર તેમના કલ્યાણ, સશસ્ત્ર દળોના આધુનિકીકરણ, નિવૃત્ત સૈનિકોના સન્માન અને તેમના પરિવારોની સુરક્ષા માટે સંપૂર્ણપણે પ્રતિબદ્ધ છે. તેમણે પુનરોચ્ચાર કર્યો, "અમારા સૈનિકોનું કલ્યાણ સર્વોપરી છે." સંરક્ષણ મંત્રીએ ભારપૂર્વક જણાવ્યું હતું કે, "મજબૂત, આત્મનિર્ભર અને વિકસિત ભારતનું સ્વપ્ન આપણા સૈનિકોના ખભા પર છે. તેમનું સમર્પણ અને બલિદાન જ આ સ્વપ્નને દરરોજ વાસ્તવિકતા બનાવી રહ્યું છે." ૨૧મી સદિને ભારતનો યુગ ગણાવતા શ્રી રાજનાથ સિંહે કહ્યું કે પ્રધાનમંત્રી શ્રી નરેન્દ્ર મોદીના નેતૃત્વમાં દેશ સંરક્ષણ ક્ષેત્રમાં ઝડપથી આત્મનિર્ભરતા તરફ આગળ વધી રહ્યો છે. તેમણે વિશ્વાસ વ્યક્ત કર્યો કે સશસ્ત્ર દળોની પ્રતિબદ્ધતાથી ભારત ટૂંક સમયમાં વિશ્વની શ્રેષ્ઠ સેનાઓમાંની એક બનશે. શ્રી રાજનાથ સિંહે ભૂજ અને કચ્છની ભૂમિને આદરાંજલિ આપી, તેને માત્ર ભૂગુોલિક સ્થાન જ નહીં, પરંતુ ભાવના અને હિંમતની ગાથા ગણાવી હતી. 1971ના યુદ્ધ અને 1999ના કારગિલ સંઘર્ષ દરમિયાન દર્શાવેલ બહાદુરી અને 2001ના ભૂકંપ પછી બતાવેલ સ્થિતિસ્થાપકતાને યાદ કરતાં તેમણે કહ્યું કે ભૂજ રાખમાંથી ઉગેલા પૌરાણિક ફોનિક્સ પક્ષીની ભાવનાનું ઉદાહરણ આપે છે. તેમણે કહ્યું "કચ્છની ભૂમિ તેના લોકો અને સૈનિકોની બહાદુરી અને અદમ્ય હિંમતનું પ્રતિનિધિત્વ કરે છે." આ કાર્યક્રમમાં આર્મી ચીફ જનરલ ઉપેન્દ્ર દ્વિવેદી, સધર્ન આર્મી કમાન્ડના જનરલ ઓફિસર કમાન્ડિંગ ઇન ચીફ લેફ્ટનન્ટ જનરલ ધીરજ સેઠ અને 12મી કોર્પ્સના કોર કમાન્ડર લેફ્ટનન્ટ જનરલ આદિત્ય વિક્રમ સિંહ રાઠી પણ ઉપસ્થિત હતા.
0
comment0
Report
JPJai Pal
Oct 02, 2025 02:31:49
Varanasi, Uttar Pradesh:भारतीय शास्त्रीय संगीत के वटवृक्ष और किराना घराने के सशक्त हस्ताक्षर, पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का आज सुबह निधन हो गया। 88 वर्षीय पंडित मिश्र ने मिर्जापुर स्थित अपनी बेटी के घर पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से संगीत जगत और काशी में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार उनके कर्मक्षेत्र काशी में किया जाएगा। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, पंडित छन्नूलाल मिश्र पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। आज सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्होंने अपनी देह त्याग दी। उनके निधन की सूचना मिलते ही संगीत प्रेमियों और उनके शिष्यों में शोक व्याप्त हो गया। पंडित छन्नूलाल मिश्र न केवल अपनी गायकी के लिए विख्यात थे, बल्कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक के रूप में भी जाने जाते थे। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में जब श्री मोदी ने वाराणसी से नामांकन दाखिल किया था, तो पंडित छन्नूलाल मिश्र उनके चार प्रस्तावकों में से एक थे। ठुमरी, खयाल, दादरा, चैती और कजरी गायन में महारत रखने वाले पंडित छन्नूलाल मिश्र को भारत सरकार द्वारा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, पद्म भूषण और 2020 में देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से अलंकृत किया गया था। उनका जाना भारतीय शास्त्रीय संगीत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका पार्थिव शरीर मिर्जापुर से वाराणसी लाया जा रहा है, जहां मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top