Back
गाजियाबाद में घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी को गोली मारी; आरोपी फरार
PGPiyush Gaur
Oct 14, 2025 08:00:23
Ghaziabad, Uttar Pradesh
गाजियाबाद में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित अजनारा इंटीग्रिटी अपार्टमेंट में घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज से अपार्टमेंट परिसर में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना नंदग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति की पहचान विकास सहरावत के रूप में हुई है, जो वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था और सोमवार को भी दोनों में झगड़ा हुआ, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी पर गोली चला दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया, “आज दिनांक 14.10.2025 को थाना नन्दग्राम पर सूचना प्राप्त हुई कि राजनगर एक्सटेंशन के अजनारा इंटीग्रिटी अपार्टमेंट में विकास सहरावत द्वारा अपनी पत्नी को गोली मार दी गई है। मौके पर तत्काल थाना नंदग्राम पुलिस द्वारा पहुंचकर महिला को अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद था तथा आज भी उनका आपस में झगड़ा हुआ था। अभियुक्त मौके से फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” बाइट उपासना पांडे एसीपी नंदग्राम शॉट्स फिलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी की तलाश में नंदग्राम पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। इस वारदात ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि पारिवारिक विवाद कब और कैसे एक खौफनाक अपराध में तब्दील हो जाता है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
CPCHETAN PATEL
FollowOct 14, 2025 11:06:250
Report
GPGaurav Patel
FollowOct 14, 2025 11:04:550
Report
CPCHETAN PATEL
FollowOct 14, 2025 11:03:590
Report
GDGaurav Dave
FollowOct 14, 2025 11:03:330
Report
SSSAPPA SAHIL NAHERUDINBHAI
FollowOct 14, 2025 10:41:150
Report
CPCHETAN PATEL
FollowOct 14, 2025 09:49:170
Report
SVSANDEEP VASAVA
FollowOct 14, 2025 09:49:040
Report
AKArpan Kaydawala
FollowOct 14, 2025 09:47:080
Report
DMDURGESH MEHTA
FollowOct 14, 2025 09:46:500
Report
CPCHETAN PATEL
FollowOct 14, 2025 08:01:000
Report
CPCHETAN PATEL
FollowOct 14, 2025 07:48:410
Report
AKArpan Kaydawala
FollowOct 14, 2025 07:48:310
Report
DMDURGESH MEHTA
FollowOct 14, 2025 07:46:020
Report
CPCHETAN PATEL
FollowOct 14, 2025 07:30:420
Report