Back
उमर शेख ने स्वेच्छा से नेपाल जेल वापस जाने तय किया
ATAMIT TRIPATHI
Sept 19, 2025 02:33:48
Chowk, Uttar Pradesh
स्टोरी हेडलाइन- स्वेच्छा से नेपाल जेल में बाकी सजा काटने गए उमर शेख में पेश किए मिसल, नेपाल Gen-Z आंदोलन के दौरान सुन्धारा कारागार नेपाल से आए थे अपने घर भारत
स्टोरी फीड स्लग-1909ZUP_MGHJ_quidi_R
स्टोरी लोकेशन- महराजगंज
रिपोर्टर का नाम- अमित त्रिपाठी
एंकर- नेपाल में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ Gen-Z के आंदोलन के दौरान नेपाल के कई जिलों से कैदी जेल तोड़कर फरार हो गए थे कईयों को उनके ठिकानों से पकड़ा गया, कुछ भारत नेपाल बॉर्डर पर पकड़े गए, लेकिन अभी भी तमाम कैदी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है। लेकिन भारत के रहने वाले मुस्लिम युवक ने मिसाल पेश की है जो नेपाल काठमांडू के सुन्धारा कारागार में अपनी सजा काट रहे थे, आंदोलन के दौरान वह भी कारागार से भारत में स्थित अपने घर भाग आए थे । अब नेपाल की स्थिति सामान्य होने पर अपनी स्वेच्छा से जेल में वापस जा रहे हैं। उनकी इस हिम्मत की लोग सराहना कर रहे हैं, क्योंकि नेपाल के कैदी अगर भारत या दूसरे देश में चले जाएं तो उनको उस देश में पकड़ना बडा ही कठिन होता है। लेकिन जिस तरह महराजगंज के सोनौली कस्बे के रहने वाले उमर शेख ने 9 साल नेपाल जेल में सजा काटी और विवाद के समय वह अपने घर आ गए थे लेकिन अब बचे हुए सजा को काटने के लिए अपनी स्वेच्छा से वह नेपाल काठमांडू के सुन्धारा कारागार में जाने के लिए रवाना हो चुके हैं।
वी/ओ- उमर शेख ने बताया नेपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग के दौरान सड़कों पर आंदोलन किया जाने लगा, जेल में फोर्स की कमी हो गई तमाम कैदी जेल तोड़कर भागने लगे जेल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया, उस समय कुछ समझ में नहीं आ रहा था की क्या किया जाए, क्योंकि अगर वहां रुके तो कहीं ऐसा न हो की जेल में भी कुछ कैदी दुश्मन होते हैं उनके शिकार हो जाए, इसलिए वह भी कारागार से भाग निकले और भारत नेपाल सीमा सोनौली के कस्बे में जहां उनका घर है वह चले आए । उन्होंने यह भी बताया कि जब वह वहां से निकले थे तो यह सोच रखे थे कि जब नेपाल में स्थिति सामान्य हो जाएगी तो वह फिर से जेल में वापस लौट जाएंगे हालांकि स्थिति सामान्य हो गई है नेपाल में अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की जो की पूर्व जस्टिस रही है । उमर का ऐसा मानना है कि उनके कार्यकाल में उन्हें भी न्याय मिलेगा उनके ऊपर भगोड़ा का ठप्पा नहीं लगेगा, इसलिए वह अपनी स्वेच्छा से नेपाल काठमांडू में स्थित सुन्धारा जेल में जाने के लिए निकल चुके हैं।
बाइट-मोहम्मद उमर शेख
वी/ओ- जानकारी के अनुसार 26 सितंबर 2025 को उनकी सजा पूरी हो जाएगी, उनकी रिहाई को महज कुछ ही दिन बचे हुए हैं जिसे काटने के लिए वह फिर से उस जेल में वापस गए हैं जहां उन्होंने अब तक का सजा काटा, उमर शेख ने जेल से भागे अन्य कैदियों से भी अपील किया है कि वह जल्द से जल्द अपने कारागार में वापस लौट आए, नेपाल में अब पूर्व जस्टिस सुशीला कार्की का अनुशासन है, उम्मीद है की सभी को इंसाफ मिलेगा। फिलहाल उमर शेख ने तो अपनी कैद वापसी कर ली है, आने वाली 26 सितंबर को उनका सजा पूरा होगा, उस दिन उन्हे मुक्त किया जाएगा या नहीं यह देखने वाली बात होगी।
बाईट- मोहम्मद उमर शेख
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
UPUMESH PATEL
FollowSept 19, 2025 04:45:390
Report
CPCHETAN PATEL
FollowSept 19, 2025 04:31:150
Report
PMPARMAR MAHESHKUMAR AMRUTLAL
FollowSept 19, 2025 04:19:133
Report
CPCHETAN PATEL
FollowSept 19, 2025 04:19:000
Report
CPCHETAN PATEL
FollowSept 19, 2025 04:18:360
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowSept 18, 2025 17:16:1813
Report
AKAshok Kumar
FollowSept 18, 2025 17:16:0311
Report
AKAshok Kumar
FollowSept 18, 2025 17:15:5213
Report
AKAshok Kumar
FollowSept 18, 2025 17:01:4612
Report
LJLakhani Jaydeep
FollowSept 18, 2025 17:01:056
Report
LJLakhani Jaydeep
FollowSept 18, 2025 16:46:5413
Report
SPSANDHI PARVEZ MAYURBHAI
FollowSept 18, 2025 16:31:229
Report
SPSANDHI PARVEZ MAYURBHAI
FollowSept 18, 2025 16:30:559
Report
SPSANDHI PARVEZ MAYURBHAI
FollowSept 18, 2025 16:30:426
Report