Back
कटरा में सुरक्षा कड़ी, दिल्ली धमाके के बाद चेकिंग तेज
RVRajat Vohra
Nov 25, 2025 02:33:47
Jammu,
कटरा में सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने बढ़ाई चेकिंग—दिल्ली धमाके के बाद हाई अलर्ट
दिल्ली में हाल ही में हुए धमाके के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियाँ सतर्क हो गई हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भी प्रदेशभर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए विभिन्न जिलों में गहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कल देर शाम कटरा कस्बे में भी पुलिस की विशेष कार्रवाई देखने को मिली।
शाम ढलते ही कटरा पुलिस, सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीमें मुख्य बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पार्किंग एरिया और यात्रा पथों पर तैनात हो गईं। अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में हुए धमाके के बाद किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए यह अभियान आवश्यक था। पुलिस ने वाहनों की तलाशी, यात्रियों की पहचान की जांच और भीड़भाड़ वाले इलाकों में डॉग स्क्वॉड तथा मेटल डिटेक्टर के साथ विशेष जांच کی.
यात्रियों से लेकर स्थानीय लोगों तक सभी से पहचान पत्र चेक किए गए, जबकि मोटर व्हीकल चेकिंग के दौरान कई संदिग्ध वाहनों की भी गहन तलाशी ली गई। थाना प्रभारी कटरा ने बताया कि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक की गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि माता वैष्णो देवी यात्रा क्षेत्र देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक होने के कारण हमेशा संवेदनशील रहता है, इसलिए एहतियाती कदम बेहद जरूरी हैं।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि यह चेकिंग अभियान आने वाले दिनों में और सख्ती के साथ जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की सके।
कटरा में अचानक बढ़ी इस गतिविधि से जहां सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट दिखीं, वहीं यात्रियों और स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की और कहा कि बढ़ती सुरक्षा से विश्वास और सुरक्षित वातावरण का एहसास मिलता है।
175
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
JPJitendra Panwar
FollowNov 25, 2025 04:22:330
Report
PMPARMAR MAHESHKUMAR AMRUTLAL
FollowNov 25, 2025 03:51:11171
Report
CPCHETAN PATEL
FollowNov 25, 2025 03:50:51111
Report
RTRAJENDRA THACKER
FollowNov 25, 2025 02:16:18210
Report
DMDURGESH MEHTA
FollowNov 24, 2025 18:30:52195
Report
DMDURGESH MEHTA
FollowNov 24, 2025 18:30:39214
Report
DMDURGESH MEHTA
FollowNov 24, 2025 18:30:26170
Report
DRDarshal Raval
FollowNov 24, 2025 16:15:10143
Report
SSSAPPA SAHIL NAHERUDINBHAI
FollowNov 24, 2025 15:46:48128
Report
PTPremal Trivedi
FollowNov 24, 2025 12:52:25136
Report
DRDarshal Raval
FollowNov 24, 2025 12:31:33124
Report
CPCHETAN PATEL
FollowNov 24, 2025 12:04:13255
Report
SCSHAILESH CHAUHAN
FollowNov 24, 2025 11:33:48127
Report
URUday Ranjan
FollowNov 24, 2025 11:32:45157
Report