Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ujjain456010

उज्जैन के पशुधन मेले का समापन, स्वस्थ और सुंदर पशुओं को मिला सम्मान

ASANIMESH SINGH
Nov 07, 2025 03:38:28
Ujjain, Madhya Pradesh
उज्जैन। कार्तिक मेले के अंतर्गत आयोजित पशुधन मेले का समापन गुरुवार को सांस्कृतिक मंच पर हुआ। समापन दिवस का मुख्य आकर्षण रही स्वस्थ, स्वच्छ और सुंदर पशु प्रतियोगिता, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के पशुओं ने अपनी उपस्थिति से दर्शकों का ध्यान खींचा। प्रतियोगिता में पशु (पाड़े, घोड़ी और गधे ) को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि उज्जैन का पशुधन मेला प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश में अपनी विशेष पहचान रखता है। इस वर्ष समिति द्वारा नवाचार करते हुए पशुओं को भी पुरस्कृत किया गया, जो एक सराहनीय पहल है। पशुधन समिति संयोजक कैलास प्रजापत ने बताया की पशुधन मेले के इस समापन कार्यक्रम ने पशुपालकों के उत्साह को नई दिशा दी और प्रतियोगिता ने मेले की रोचकता में चार चांद लगा दिए।
14
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
PTPremal Trivedi
Nov 07, 2025 06:02:11
Patan, Gujarat:पाटण एलसीबी पुलिस ने नकली अधिकारी बनकर तोड़फोड़ करने वाले छह लोगों के एक समूह को होटल के एक कमरे से दबोच लिया। उन्होंने तीन फोर-व्हीलर वाहन, नकद 50,000 रुपए, 1,61,000 के 11 मोबाइल फोन, एसओजी पुलिस का नकली आईकार्ड, पुलिस यूनिफॉर्म आदि कुल 18,12,000 रुपए का माल जब्त किया। व्यापारी के साथ फसाने के दौरान पुलिस ने इस समूह को पकड़ लिया। पाटण एलसीबी पुलिस के अधिकारी बनकर जांच के नाम पर पैसे वसूल करने के लिए ये टोलकी बना रखते थे। पूछताछ के दौरान पता चला कि नकली पुलिस बनकर लोगों से रकम वसूलने की कोशिश कर रहे थे और इस जगह भी पैसा दबाकर देने की कोशिश कर रहे थे। रावेटा होटल में 302 नंबर वाले कमरे से छह गिरफ्तार: परमार (ठाकोर) संजय सिंह मुक्तसिंह, वामैया, राजपुत पॉपटजी चमनजी, चंद्रुमणा, मीर शाहीद ईसबभाई, वामैया, ठाकोर रमेशजी बाबुभाजी, बिलिया, परमार जीतेंद्रसिंह नरसंगजी, चंद्रुमणा, राजपुत महेन्द्रसिंह भिखुансिंह। इनके मोबाइल से बैंक नंबर 1941, पुलिस जैसे शब्दों के एप्लिकेशन और नकली आईकार्ड आदि मिले। पुलिस ने पुष्टि की कि यह समूह एलसीबी पुलिस के स्वांग बनाकर व्यापारियों के फंसाए गए पैसे वसूलने और डाक लगाने के लिए तोड़फोड़ कर रहा था। जप्त माल में 50,000 रुपए नकद, 1,61,000 के 11 मोबाइल फोन, 16 लाख के तीन फोर-व्हीलर वाहन, पुलिस यूनिफॉर्म आदि कुल 18,12,000 रुपए का माल शामिल है।
3
comment0
Report
PSPramod Sharma
Nov 07, 2025 05:49:00
Delhi, Delhi:ED की दिल्ली और गोवा में कई जगहों पर एक साथ छापेमारी. यह कार्रवाई हवाला कारोबार से जुड़े ऑपरेटरों के खिलाफ की जा रही है. ED की टीम को शक है कि इन हवाला डीलरों के जरिए कुछ भारतीयों ने दुबई में बड़ी-बड़ी प्रॉपर्टी खरीदी है जिनकी जानकारी भारत में नहीं दी गई. सूत्रों के मुताबिक ये जांच FEMA के तहत चल रही है. ED को जानकारी मिली थी कि हवाला नेटवर्क के जरिए करोड़ों रुपये गैरकानूनी तरीके से विदेश भेजे गए. ED का मानना है कि कई लोगों ने दुबई में इन पैसों प्रॉपर्टी खरीदी हुई है. ED की टीमों ने शुक्रवार सुबह दिल्ली और गोवा में एक साथ कई ठिकानों पर रेड मारी. शुरूाती जांच में हवाला के जरिए करोड़ों रुपये के ट्रांजैक्शन की जानकारी सामने आई है.
4
comment0
Report
RTRAJENDRA THACKER
Nov 07, 2025 02:19:18
Sadhara, Gujarat:हर्ष संघवी का BSF क्वॉर्टर दौरा.. जवानों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं.. उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने BSF क्वॉर्टर का दौरा किया और जवानों को संबोधित किया। उन्होंने "भारत माता की जय" के नारे के साथ सभी BSF जवानों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। संघवी ने बताया कि 20 साल पहले क्वॉर्टर में जो दिक्कतें थीं, वे अब नहीं हैं। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा व्यक्तिगत रूप से स्थान पर जाकर सर्वे की उसक नतीजा है। संघवी ने कहा कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रग्स जैसी चीजों में कमी आई है। उन्होंने जवानों से कहा, "जो भी सुविधाएं चाहिए, जरूर बताएं, हम उन्हें पूरा करने की कोशिश करेंगे।" ऑपरेशन सिंदूर के समय मुख्यमंत्री ने अपनी बुलेटप्रूफ गाड़िया बीएसएफ को दी थी。
14
comment0
Report
RTRAJENDRA THACKER
Nov 07, 2025 02:17:40
Sadhara, Gujarat:કચ્છ નાયક મુખ્યમંત્રી હર્ષ સંઘવી બે દિવસીય કચ્છની મુલાકાતે ભુજ સર્કિટ હાઉસ ખાતે નાયબ મુખ્યમંત્રીનું ભવ્ય સ્વાગત કરાયું પોલીસ જવાનોએ ગાર્ડ ઓફ ઓનર સાથે નાયબ મુખ્યમંત્રીનું સ્વાગત કર્યું શાળાના નાના ભૂલકા અને બાલિકાઓએ નાયબ મુખ્યમંત્રી હર્ષ સંઘવીનું ફૂલો સાથે સ્વાગત કર્યું આજે નાયબ મુખ્યમંત્રી અને સિનિયર આઈપીએસ અધિકારીઓ સાથે સરહદી ગામડાઓની મુલાકાત લેશે સરહદી ગામોના લોકો સાથે ખાટલા બેઠક યોજી વિવિધ મુદ્દાઓ અંગે ચર્ચાઓ કરવામાં આવશે સરહદી ગામડાઓમાં આરોગ્ય, શિક્ષણ, માળખાગત સુવિધાઓ, સ્વચ્છતા, સલામતી અને સુરક્ષા સહિતના વિવિધ મહત્ત્વપૂર્ણ મુદ્દાઓ પર ઊંડાણપૂર્વક સમીક્ષા કરવામાં આવશે
14
comment0
Report
JDJAYESHBHAI DOSHI
Nov 07, 2025 02:15:48
Karantha, Gujarat:ગુજરાત સરકારના મહિલા અને બાળ વિકાસ વિભાગના રાજ્ય કક્ષાના મંત્રી ડૉ.મનીષાબેન વકીલે તા.૦૬ નવેમ્બર, ૨૦૨૫ ના રોજ સ્ટેચ્યુ ઑફ યુનિટી આક્થેनगर પરિસરની બહાર પિંક ઓટો ચલાવીને આત્મનિર્ભર બનવાની અનોખી સફર લખી રહેલ સ્થાનિક આદિવાસી બહેનો સાથે સૌહાર્દપૂર્ણ સંવાદ સાધ્યો હતો. જ્યાં સ્વાવલંબનની સફરનો સુંદર સંયોગ સર્જાયો હતો. મંત્રી ડૉ. મનીષાબેન વકીલે મનીષાબેનની પિંક રીક્ષાની સવારી કરી હતી. ઓટો ચાલક મનીષાબેન તડવી સાથે સંવાદ સાધ્યો હતો. આ તકે મંત્રીએ જણાવ્યું હતું કે આ પિંક ઓટો રીક્ષા ચલાવવાથી ગામડાની બહેનોમાં આત્મવિશ્વાસ વધ્યો છે. દેશ અને પર્યાવરણ સંરક્ષણ માટે વડાપ્રધાન શ્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદીના વિકસિત ભારત સંકલ્પને સાકાર કરવામાં મહિલાઓની ભાગીદારી પણ ખૂબ જ મહત્વપૂર્ણ છે. પિંક ઓટો ચલાવતી આ બહેનો માત્ર પરિવહન સેવા નહીં, પરંતુ પર્યાવરણ સંરક્ષણ અને મહિલા સશક્તિકરણનું જીવનત પ્રતિક બની છે.
14
comment0
Report
NJNILESH JOSHI
Nov 06, 2025 18:15:13
Vapi, Gujarat:ભાજપના પ્રદેશ પ્રમુખ જગદીશ વિશ્વકર્મા વલસાડની મુલાકાતે છે. પ્રદેશ પ્રમુખ બન્યા બાદ જગદીશ વિશ્વકર્મા પ્રથમ વખત વલસાડ જિલ્લામાં پہنچતા જ વલસાડ જિલ્લા ભાજપ દ્વારા તેમનું ભવ્ય સ્વાગત કરવામાં આવ્યું હતું. વાપી રેલવે સ્ટેશન પર જગદીશ વિશ્વકર્માને રાજ્યના નાણામંત્રી કનુભાઈ દેસાઈ વલસાડ ડાંગના સાંસદ નવલ પટેલ અને વલસાડ జిల్లా અંગે ભાજપના ધારાસભ્યો, અગ્રણીઓ સાથે મોટી સંખ્યામાં કાર્યકર્તાઓએ ઉપસ્થિત રહી આવકાર્યા હતા. ભગવાન බિરસા મુંડા ની જન્મજયંતીના અવસરે રાજ્યમાં umbreગામ અને અંબાજી સુધી બિરસા મુંડા ગૌરવયાત્રા યોજાઈ રહી છે.. આથી umbreગામ થી જગદીશ વિશ્વકર્મા આ યાત્રાનો પ્રારંભ કરાવશે. પ્રદેશ પ્રમુખ પ્રથમ વખત વલસાડ જિલ્લાની મુલાકાતે આવ્યા હોવાથી ભાજપના કાર્યકર્તાઓમાં ઉત્સાહનો માહોલ જોવા મળી રહ્યો है.
14
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Nov 06, 2025 18:03:32
Churu, Rajasthan:जाके राखो साईया मार सकें न कोई, पुलिसकर्मी ने CPR देकर 45 वर्षीय शख्स की जान बचाई. चूरू में यह कहावत चरितार्थ होती दिखी है जहां 11 हजार लाइन का करंट लगने के बाद भी दो जने कॉल के ग्रास से सुरक्षित बाहर निकल आए. हादसे के तुरंत बाद मौके पर दौड़कर आए एक पुलिसकर्मी ने CPR देकर 45 वर्षी्य ताराचंद सैनी की जान बचाई. दरअसल शहर के नया बॉस निवासी किशोर न्याय बोर्ड सदस्य ताराचंद सैनी को मजदूर की सहायता करते समय हाई वाॅल्टेज 11 हजार लाइन का करंट लग गया, जिससे 45 वर्षीय ताराचंद की हालत अत्यंत गंभीर हो गयी. उसको निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया और डॉक्टरों ने इलाज दिया. ताराचंद सैनी को चिकित्सकों ने तुरंत गंभीर हालत में ICU में भर्ती किया. जहाँ उन्हें वेंटीलेटर पर लिया गया. गुरुवार को रोगी की हालत में काफी सुधार हुआ और दोपहर तक उन्हें वेंटीलेटर से हटा दिया गया. फिलहाल वह सामान्य ऑक्सीजन पर हैं.
14
comment0
Report
MKMohammad Khan
Nov 06, 2025 18:03:17
Bhilwara, Rajasthan:भीलवाड़ा। गत दिनों जयपुर में शराबी ट्रक चालक की लापरवाही से 14 लोगों की मौत के बाद एक्शन में आई सूबे की सरकार के सख्त निर्देशों के बाद भीलवाड़ा में भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। गुरुवार की शाम शहर में शराबियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने 39 शराबियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन के नेतृत्व में चार थानों के थाना प्रभारी और लवाजमे के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यवाही को अंजाम दिया गया। कार्रवाई के दौरान शराब ठेकों और आसपास बैठकर शराब पीने वालों की तलाशी ली गई। पकड़े गए सभी 39 शराबियों को प्रतापनगर थाने लाया गया। शराबियों के साथ साथ पुलिस ने दो दर्जन से अधिक वाहनों को भी जब्त किया। इस अभियान के बाद शराब ठेके संचालकों और उनके साथियों में हड़कंप मच गया है। शहर में कई दुकानों के पास अस्थायी बार और रोडसाइड होटलों पर अवैध शराब परोसे जाने की शिकायतें मिलती रही थीं। अब पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि नशे में वाहन चलाने वालों और अवৈध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी।
14
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Nov 06, 2025 18:02:44
Jaipur, Rajasthan:वंदे मातरम का सम्मान, शहीदों का अपमान, बीजेपी नेता -कार्यकर्ता जूते लेकर चढ़े अमर जवान ज्योति पर. वंदे मातरम के इस सम्मान के दौरान बीजेपी नेताओं ने शहीदों का अपमान कर दिया! बीजेपी नेता और कार्यकर्ता जूते लेकर अमर जवान ज्योति स्थल पर चढ़ गए, जहां जूते-चप्पल पहनकर जाना मना है। इस दौरान वहां तैनात गार्ड उन्हें रोकता रहा, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी। इधर जिस अमर जवान ज्योति स्थल पर मुख्यमंत्री, मंत्री, नेता, विधायक, अन्य जन प्रतिनिधि जूते उतारकर चढ़ते हैं और शहीदों को नमन करते हैं, उसी स्थल पर जुलूस में शामिल बीजेपी नेता, कार्यकर्ता और बच्चे जूते चप्पल पहनकर चढ़ गए। इस दौरान सह संयोजक से जूते पहनकर चढ़ने के बारे में पूछा गया तो वह अनजान बन गई और जवाब नहीं दिया। बाद में उनके द्वारा वर्षों से चलती आ रही परंपरा के विरोध में उन्होंने कहा कि वे अमर जवान ज्योति पर चढ़े ही नहीं, वे सड़क पर खड़े हैं। हमारी पूरी पार्टी नेता और कार्यकर्ता शहीदों का सम्मान करते हैं। तस्वीरों में स्पष्ट है कि कई नेता, महिलाएं और बच्चे जूते चप्पल पहनकर अमर जवान ज्योति स्थल पर चढ़े हुए थे। इस बारे में गार्ड ने कहा कि उन्होंने मना किया, लेकिन इतने लोगों को वह कैसे रोक पाते। इस घटना से एक सवाल उठ रहा है कि राष्ट्रवादी कहलाने वाली पार्टी बीजेपी के नेताओं के लिए वंदे मातरम का सम्मान एक ढकोसला है।
14
comment0
Report
Advertisement
Back to top