Back
आगर माल्वा के माधोपुर में खुले आसमान में पढ़ाई, नया स्कूल कब बनेगा?
KYKaniram yadav
Dec 12, 2025 02:01:42
Agar, Madhya Pradesh
एक तरफ़ सरकार “गुणवत्ता युक्त शिक्षा” और आधुनिक संदीपनी विद्यालयों के नाम पर करोड़ों खर्च करने के दावे करती है… लेकिन दूसरी तरफ आगर मालवा के माधोपुर गाँव की हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। जहाँ बच्चे आज भी खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर हैं। माधोपुर सरकारी स्कूल, जिसका भवन जर्जर होने के कारण गिराने के आदेश तो ज़रूर जारी हुए… लेकिन उसके बाद क्या? न नया भवन… न निर्माण की शुरुआत… और न ही बच्चों के लिए कोई अस्थायी वैकल्पिक व्यवस्था।परिणाम यह कि पिछले कई महीनों से कक्षाएँ पेड़ की छांव में लग रही हैं। धूप हो, ठंड हो या बारिश… बच्चों के लिए पढ़ाई का एक ही सहारा—खुला मैदान। स्कूल का पुराना भवन “असुरक्षित” घोषित हुआ। प्रशासन ने तोड़ने की अनुमति दे दी… लेकिन नया भवन कब बनेगा, इसकी न किसी को जानकारी है और न ही कोई समयसीमा तय हुई। डेढ़ लाख रुपए के प्रस्ताव में भी सिर्फ आधा बजट जारी हुआ—जो निर्माण शुरू करने के लिए पर्याप्त नहीं। माधोपुर की यह तस्वीर बताती है कि सरकार के मॉडल स्कूलों और स्मार्ट क्लासों की चमक गाँव तक पहुँचते-पहुँचते फीकी पड़ जाती है। जहाँ शहरों में डिजिटल लैब और आधुनिक इमारतें खड़ी हो रही हैं… वहीं यहाँ बच्चे धूल, हवा और मौसम की मार के बीच अपनी पढ़ाई जारी रखने को मजबूर हैं। आधा सत्र बीत चुका है…परीक्षाएँ भी खुले में ली जा रही हैं। बच्चे पूछते हैं— “हमारा स्कूल कब बनेगा?” लेकिन यह सवाल कागज़ों और मंजूरियों के बीच अटका हुआ है। माधोपुर के ये बच्चे भी उसी व्यवस्था का हिस्सा हैं, जो बेहतर शिक्षा देने का वादा करती है, लेकिन जब तक नया स्कूल भवन खड़ा नहीं होगा, यह वादा सिर्फ़ कागज़ों पर ही चमकता रहेगा… और बच्चे खुले आसमान के नीचे ही अपना भविष्य लिखते रहेंगे।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
UPUMESH PATEL
FollowMar 03, 2026 08:05:440
Report
RMRaghuvir Makwana
FollowMar 03, 2026 07:33:380
Report
GPGaurav Patel
FollowMar 03, 2026 07:30:110
Report
CPCHETAN PATEL
FollowMar 03, 2026 07:21:480
Report
SSSAPPA SAHIL NAHERUDINBHAI
FollowMar 03, 2026 07:19:450
Report
CPCHETAN PATEL
FollowMar 03, 2026 06:15:590
Report
CPCHETAN PATEL
FollowMar 03, 2026 06:15:350
Report
UAUpadhyay Amitkumar Ghanshyambhai
FollowMar 03, 2026 04:46:580
Report
SPSANDHI PARVEZ MAYURBHAI
FollowMar 03, 2026 04:31:440
Report
TDTEJAS DAVE
FollowMar 03, 2026 04:16:260
Report
CPCHETAN PATEL
FollowMar 03, 2026 04:16:160
Report
AKArpan Kaydawala
FollowMar 03, 2026 04:16:070
Report
MDMustak Dal
FollowMar 03, 2026 02:30:370
Report
BPBurhan pathan
FollowMar 03, 2026 02:30:240
Report
VPVasu Parmar
FollowMar 02, 2026 18:46:330
Report
