Back
Indigo संकट से मनाली पर्यटन पर भारी असर, बुकिंग में 15–20% गिरावट
MTManish Thakur
Dec 11, 2025 06:46:18
Kullu, Himachal Pradesh
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में जारी ऑपरेशनल संकट का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय पर्यटन स्थलों तक पहुँचने लगा है। फ्लाइट रद्द होने और देरी के कारण देशभर में हजारों यात्री प्रभावित हुए हैं, जिसका सीधा प्रभाव दिसंबर–जनवरी के पीक सीज़न में पर्यटकों की संख्या पर पड़ा है। मनाली के होटल कारोबारियों और टूर ऑपरेटरों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह में बुकिंग में 15–20% तक की गिरावट दर्ज हुई है।
गौरतलब है कि बीते वर्षों में इस सप्ताह तक जहाँ 80–90% ऑक्यूपेंसी रहती थी, वहीं इस वर्ष फ्लाइट संकट के कारण यह घटकर 60–70% के आसपास रह गई है। महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात जैसे दूर-दराज के राज्यों से आने वाले पर्यटक सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं, क्योंकि इन क्षेत्रों से मनाली तक पहुँचने का प्रमुख साधन हवाई मार्ग ही है। फ्लाइट कैंसिल होने से कई बुकिंग रद्द हुई हैं, जबकि कुछ यात्रियों ने अपनी यात्रा अगले सप्ताहों के लिए टाल दी है।
कुल्लू के ट्रेवल एजेंट अभिनव वशिष्ट ने बताया कि इंडिगो उड़ानों के संचालन विवाद का हिमाचल, विशेष रूप से कुल्लू-मनाली के पर्यटन पर गंभीर असर पड़ा है। गुजरात, मुंबई और दक्षिण भारत से आने वाली बुकिंग्स बढ़े हुए एयरफेयर्स की वजह से प्रभावित हुई हैं। अन्य एयरलाइनों के किराए दोगुने तक पहुँच गए, जबकि शुरुआत में यह चार गुना तक बढ़े थे। सरकारी हस्तक्षेप के बावजूद यात्रियों का बजट बिगड़ा और करीब 20% बुकिंग रद्द करनी पड़ी। प्राकृतिक आपदाओं से पहले ही जूझ रहे कुल्लू-मनाली में दिसंबर में भी पर्यटन उम्मीद के मुताबिक नहीं सँभल पाया। बढ़ी हुई लागत के कारण दिल्ली–चंडीगढ़ से दक्षिण भारत के लिए किराए इतने बढ़ गए कि कई यात्री कुल्लू-मनाली की बजाय अंतरराष्ट्रीय यात्रा को अधिक किफायती विकल्प मान रहे हैं।
बाइट - अभिनव वशिष्ट, ट्रेवल एजेंट, कुल्लू
मनाली के होटल मालिक बुद्धि प्रकाश ने बताया कि इस सीज़न में होटल ऑक्यूपेंसी पिछले वर्ष जहाँ 70–80% थी, वहीं इस साल 40–50% पर पहुंच गई है। इंडिगो विवाद के कारण 10–20% बुकिंग कैंसिल हुई हैं। हालांकि, सिविल एविएशन विभाग द्वारा लागू किए गए नए फेयर कैप से उम्मीद है कि हालात जल्द सामान्य होंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सबसे बड़ा एयरफील्ड है और 60% से अधिक बेस इंडिगो का है, इसलिए वहाँ से आने वाले अधिकांश टूरिस्टों की बुकिंग सीधे प्रभावित हुई है। बुद्धि प्रकाश के अनुसार, मनाली में लगातार प्राकृतिक आपदाएँ—मई-जून में कमजोर सीजन, अगस्त में भारी बारिश–बाढ़ और अब यह फ्लाइट संकट—सब मिलकर होटल, ट्रांसपोर्ट और पर्यटन से जुड़े व्यवसायों को नुकसान पहुँचा रहे हैं।
बाइट: बुद्धि प्रकाश, होटल मालिक, मनाली
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ARAlkesh Rao
FollowDec 11, 2025 08:21:000
Report
PDPRASHANT DHIVRE
FollowDec 11, 2025 08:03:350
Report
DRDarshal Raval
FollowDec 11, 2025 07:56:230
Report
JPJai Pal
FollowDec 11, 2025 07:36:410
Report
SVSANDEEP VASAVA
FollowDec 11, 2025 07:36:230
Report
DRDarshal Raval
FollowDec 11, 2025 07:33:500
Report
HBHimanshu Bhatt
FollowDec 11, 2025 06:50:200
Report
TDTEJAS DAVE
FollowDec 11, 2025 06:50:100
Report
MDMustak Dal
FollowDec 11, 2025 05:32:000
Report
SBShilu Bhagvanji
FollowDec 11, 2025 04:51:040
Report
DRDarshal Raval
FollowDec 11, 2025 04:50:430
Report
DRDarshal Raval
FollowDec 11, 2025 04:50:080
Report
CPCHETAN PATEL
FollowDec 11, 2025 04:49:210
Report
CPCHETAN PATEL
FollowDec 11, 2025 04:33:190
Report