Back
रायसेन में पुल टूट, चार घायल, ट्रैफिक बाधित
RKRaj Kishore Soni
Dec 01, 2025 09:48:07
Raisen, Madhya Pradesh
रायसेन जिले के बरेली पिपरिया मार्ग पर बना नया गाँव पुल टूट गया है जिसमें 4 लोग घायल है जबकि पुल के नीचे कई मजदूर काम कर रहे थे। पुल को ढहता देख मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि मजदूर समय रहते हट गए। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा एसपी आशुतोष गुप्ता नयागांव पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया गया। रायसेन जिले के बरेली को होशंगवाद जिले के पिपरिया मार्ग से जोड़ने बाला नयागांव पुल आज सुबह अचानक ढह गया। पुल के ऊपर से गुजर रहीं दो मोटरसाइकिलें नीचे जा गिरीं। बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। सभी को बरेली सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आवागमन पूरी तरह बंद हो गया गया। घायलों में एक मोटरसाइकिल पर जैत निवासी जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर बरेली के धोखेड़ा का युवक शामिल है। कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने कहा केंद्रीय कृषि मंत्री के क्षेत्र में ऐसी घटना हो रही है ये सरकार के सुशासन पर सवाल खड़े करता है Road टूट रही हैं, पुल गिर रहे हैं। ये सरकार में भ्रष्टाचार का उदाहरण है। रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पुल का निर्माण 1980 में हुआ था। पुल की लंबाई करीब 120 फीट है और चौड़ाई 25 फीट है। स्टेट हाईवे पर बना यह पुल रायसेन जिले के बरेली और पिपरिया को जोड़ता था। इस घटना को एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही माना जा रहा है। पुलिस और ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। फिलहाल रूट बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घायलों को देखने कलेक्टर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों एवं उनके परिजन को आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
NPNishit Pancholi
FollowDec 01, 2025 09:52:17123
Report
RTRAJENDRA THACKER
FollowDec 01, 2025 09:47:34132
Report
URUday Ranjan
FollowDec 01, 2025 09:46:16149
Report
CPCHETAN PATEL
FollowDec 01, 2025 09:39:30178
Report
CPCHETAN PATEL
FollowDec 01, 2025 09:36:4579
Report
HBHimanshu Bhatt
FollowDec 01, 2025 09:32:12206
Report
CPCHETAN PATEL
FollowDec 01, 2025 09:18:28119
Report
CPCHETAN PATEL
FollowDec 01, 2025 09:18:1397
Report
AKArpan Kaydawala
FollowDec 01, 2025 09:18:0597
Report
NJNILESH JOSHI
FollowDec 01, 2025 09:17:52139
Report
GDGaurav Dave
FollowDec 01, 2025 09:17:4293
Report
RMRaghuvir Makwana
FollowDec 01, 2025 08:02:40146
Report
ARAlkesh Rao
FollowDec 01, 2025 07:34:56144
Report
DRDarshal Raval
FollowDec 01, 2025 06:49:01122
Report