icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273001

गोरखपुर: फरार आरोपी विशाल यादव पर 10 हजार इनाम, पुलिस दबिश तेज

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में पुलिस पर पथराव और बवाल कराने के मामले में फरार चल रहे आरोपी पर अब पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। मुख्य आरोपी विशाल यादव की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी पर भीड़ को भड़काकर पुलिस टीम पर हमला कराने का आरोप है, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। दरअसल, गीडा क्षेत्र के जवाहर चक निवासी हनुमान चौहान की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे। 4 अक्टूबर 2025 को दुर्गा पूजा के दौरान हुए विवाद में घायल हनुमान चौहान की इलाज के दौरान 20 अक्टूबर को लखनऊ में मौत हो गई थी। मौत के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर गोरखपुर-वाराणसी हाईवे को करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया था। इसके बाद जब पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, तो एक बार फिर माहौल बिगड़ गया। भीड़ ने सांसद रवि किशन को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया और इसी दौरान पुलिस टीम पर अचानक पथराव कर दिया गया है। पथराव इतना तेज था कि पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। महिला कांस्टेबल समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और हालात ऐसे बन गए कि पुलिस को अपनी जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। कुछ पुलिसकर्मियों ने दंगा नियंत्रण वाहन में छिपकर खुद को सुरक्षित किया। घटना के दौरान नौसड़ चौराहे से लेकर जवाहर चक तक करीब तीन घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। सड़कों पर लंबा जाम लग गया और वाराणसी व लखनऊ जाने वाले यात्री घंटों फंसे रहे। इस मामले में चौकी इंचार्ज कमलेश प्रताप सिंह की तहरीर पर नामजद और 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोप है कि विशाल यादव ने ही भीड़ को भड़काया और पथराव की साजिश रची। घटना के बाद से ही विशाल यादव फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए अब 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। फिलहाल गोरखपुर पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई के मूड में है और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है。
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बनभूलपुरा अतिक्रमण क्षेत्र के शिविरों में आवेदनों की संख्या बढ़ी; फॉर्म 1 अप्रैल तक जमा

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण प्रभावित क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नगर निगम और प्रशासन की ओर से लगाए गए शिविरों में आवेदन प्रक्रिया जारी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 21 मार्च से शुरू हुए इन शिविरों में अब तक 8 हजार फॉर्म वितरित किए गए हैं, जिनमें से 6,300 से अधिक फॉर्म जमा हो चुके हैं। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप कुमार मणि त्रिपाठि ने बताया कि फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब एक अप्रैल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों की टीमें क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं और लोगों से आवेदन फॉर्म जमा करवा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जमा हुए फॉर्मों की स्क्रूटनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसे तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा। इस पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 28 अप्रैल को प्रस्तावित है, उससे पहले पूरी रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत कर दी जाएगी। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जा रही है, जिसमें राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नगर निगम, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम काम कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

अरनौट के लाल आर्यन जादौन ने UPSC में फहराया परचम, हासिल की 104वीं रैंक

Mohammad RajaMohammad RajaFollow1m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ (हाथरस): "हौसले बुलंद हों तो राह की हर बाधा छोटी हो जाती है।" इस बात को सच कर दिखाया है सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव अरनौट के प्रतिभावान युवा आर्यन जादौन ने। आर्यन ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर 104वीं रैंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। ​वर्तमान में हरिद्वार के त्रिमूर्ति नगर के निवासी आर्यन का जुड़ाव अपनी मिट्टी से हमेशा रहा है। उनकी शिक्षा का सफर बेहद दिलचस्प रहा है l मुंबई से फॉरेंसिक साइंस में ग्रेजुएशन किया l और पहले प्रयास में इंटरव्यू तक पहुँचे, लेकिन अंतिम चयन न होने पर टूटने के बजाय उसे अपनी ताकत बनाया। दूसरे प्रयास में कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर टॉप-150 में जगह बनाई। ​मंगलवार को जब आर्यन अपने पैतृक गांव अरनौट पहुँचे, तो पूरा गांव उनके स्वागत में उमड़ पड़ा। ​ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत हुआ। ​ग्रामीणों ने उन्हें फूलमालाओं और नोटों की माला पहनाकर पलकों पर बिठा लिया। ​मिठाइयां बांटी गईं और हर तरफ बस आर्यन की सफलता के ही चर्चे रहे। ​"आर्यन बचपन से ही कुशाग्र थे। सीमित संसाधनों के बावजूद उनके पिता पुष्पेंद्र सिंह (निजी कर्मचारी) ने बेटे के सपनों को कभी झुकने नहीं दिया। आज उनकी मेहनत सफल हुई है।" — परिजनों के भावुक शब्द ​आर्यन ने अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अटूट विश्वास और नियमित अध्ययन को दिया है। उनका लक्ष्य अब प्रशासनिक सेवा के जरिए जनसेवा करना है। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि आर्यन की यह उपलब्धि सिकंदराराऊ के अन्य युवाओं के लिए एक प्रेरणा पुंज बनेगी, जिससे भविष्य में यहां से और भी 'कलम के सिपाही' निकलेंगे। सोशल मीडिया से लेकर धरातल तक, आर्यन की इस गौरवशाली उपलब्धि पर रिश्तेदारों और मित्रों की ओर से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ हैl
0
0
Report

डोंबिवली के फेरीवालों का केडीएमसी विरोध मोर्चा, रोजगार सुरक्षा की मांग

Kalyan, Maharashtra:डोंबिवलीत फेरीवाल्यांचा केडीएमसीविरोधात मोर्चा कारवाई थांबवण्याची जोरदार मागणी डोंबिवली शहरात गेल्या महिनाभरापासून केडीएमसी प्रशासनाकडून फेरीवाल्यांवर सातत्याने कारवाई सुरू आहे. या कारवाईविरोधात आज फेरीवाल्यांनी आक्रमक पवित्रा घेत महापालिकेविरोधात मोठा मोर्चा काढला. मोर्चादरम्यान फेरीवाल्यांनी केडीएमसीच्या कारवाईविरोधात जोरदार घोषणाबाजी केली. “कारवाई बंद करा”, “आम्हाला जगू द्या”, “उपजीविकेचा हक्क द्या” अशा घोषणा देतं आंदोलन केले मात्र, फेरीवाल्यांना पर्यायी व्यवस्था देण्याबाबत अद्याप कोणताही ठोस निर्णय झालेला नसल्याने आज मोठ्या प्रमाणात आंदोलन केले
0
0
Report

दिल्ली में पीएनजी विस्तार पर सरकार गंभीर पहल, अफवाहों पर रोक

New Delhi, Delhi:पीएनजी के संदर्भ में केंद्रीय सरकार दिल्ली को पहले ही बहुत बड़ा तरीके से पीएनजी को बढ़ाना चाहते थे यहाँ रिलैक्सेशन पहले दी गई है अनादिकृत कॉलोनी में गांव में छोटी गलियों में नई तकनीक के साथ इनका जिसे हम कह सकते हैं पीएनजी लगाने की व्यवस्था थी मगर इस आपदा में अवसर को देखते हुए जो पूरे विश्व में थोड़ा सा वार जैसी स्थिति के कारण एक और असुविधा है तो हम दिल्ली में 8 लाख ज्यादा से ज्यादा हम शामिल करना चाहते हैं 4 लाख ऐसे कंज्यूमर आईडेंटिफाई हुए हैं जिनके बिल नहीं आ रहा है तो वह डोरमेट कंस्यूमर को भी एक्टिव करके साथ ही साथ हमें मिड डे मील की किचन अटल कैंटीन एमसीडी की किचन जो बड़े एस्टेब्लिशमेंट है जहां पर हमारे नाइट शेल्टर का खाना बनता है बड़े रेस्टोरेंट होटल छोटे रेस्टोरेंट बहुत सारे कानून में परिवर्तन किया गया ताकि उन तक भी पहुंचे किराएदार को भी गैस मिल सकती है अगर वह जरूरी कागजात दिखाएगा वहां पर ऑक्युपेंसी के बिना मकान मालिक के noc ऐसे बदलाव किए जा रहे हैं पीएनजी अन्य गैस से सस्ती है इसलिए यह वल्चर पॉलिटिक्स है किसी दिन यह लोग वार एक्सपर्ट बन जाते हैं तो कभी न्यूक्लियर के तो कभी बिजली के एक्सपर्ट कभी कोयले के इन लोगों के पास कोई काम ही नहीं है यह बिना मतलब के अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से एक अफवाह फैलाकर एक अस्थिरता का वातावरण बनाकर अपनी राजनीतिक र Rotियां सीखना चाहते हैं मैं जनता से अनुरोध करना चाहता हूं हमारी सरकार हमारे प्रशासनिक जो अम्ल है बहुत जिम्मेदारी के साथ इस पर काम कर रहे हैं इस पर भरोसा करना चाहिए
0
0
Report
Advertisement

DRDA डायरेक्टर वैभव कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति पर छापेमारी

Saharsa, Bihar:सहरसा में आय से अधिक सम्पत्ति मामले को लेकर आज आर्थिक अपराध इकाई की टीम नया बाजार समीप सराही मोड़ स्थित DRDA के डायरेक्टर वैभव कुमार के घर पहुँची, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने सहरसा में कार्यरत DRDA के डायरेक्टर वैभव कुमार के घर व कार्यालय सहित कुल छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. बताया जा रहा है कि DRDA के डायरेक्टर वैभव कुमार के ऊपर आय से 78% अधिक सम्पत्ति अर्जित करने का मामला को लेकर यह छापेमारी की गई. सुबह से लगातार चली 8 घँटे की छापेमारी के बाद आर्थिक अपराध इकाई के डीएसपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान उनके आवास से आधे दर्जन से अधिक बैक के कागजात, 20 जमीन के दस्तावेज और करीब 5 लाख के जेवरात बरामद किए गए हैं फिलहाल सहरसा स्थित आवास से कैस की बरामदगी नही हुई है. फिलहाल आर्थिक अपराध इकाई की टीम जांच में जुटी है.
0
0
Report

मालेगांव में SIR हेल्प सेंटर को लेकर भाजपा आक्रामक, असिफ शेख केस की मांग

Malegaon, Maharashtra:SIR च्या मुद्द्यावरून पुन्हा एकदा मालेगावचे राजकारण तापणार... मालेगाव शहरात SIR हेल्प सेंटर वरून भाजप आक्रमक.. इस्लाम पार्टीचे प्रमुख आसिफ शेख यांच्यावर गुन्हा दाखल करण्याची मागणी... BLO यांच्या कामावरही घेतला आक्षेप... ANC: मालेगाव मध्य व बाह्य मतदारसंघातील मतदार यादी प्रमाणीकरण (SIR) प्रक्रियेतील अनियमितता, अनधिकृत हेल्प सेंटर्स बंद करणे, खाजगी व्यक्तींची BLO सहाय्यक म्हणून नेमणूक करण्यास कायदेशीर आक्षेप आणि राज्य होमगार्ड्सचा BLO यादीत समावेश करण्याबाबतचा प्रस्ताव... त्याप्रमाणे मालेगाव महानगर पालिकेचा खाजगी व्यक्तींना BLO पदावर नेमणूक करण्याच्या विचाराची जी चर्चा आहे या सगळा गोष्टींना लक्षात घेत भाजप पदाधिकारी आज आक्रमक होत त्यांनी याविषयी प्रांत अधिकारी यांना निवेदन दिले.. त्यात असिफ शेख यांच्यावर गुन्हा दाखल करण्याची मागणी करण्यात आली..
0
0
Report
Advertisement

हमीरपुर में लापता युवक के शव की पुष्टि, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-दिसंबर 2024 में 22 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला, परिजनों ने पुलिस में युवक की गुमसुदगी कराई थी दर्ज, युवक के लापता होने के 24 दिन बाद जंगल में अज्ञात युवक के शव के मिले थे अवशेष, परिजनों ने लापता युवक के अवशेष होने की जताई थी आशंका, पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा था, डीएनए जांच में लापता युवक के अवशेष होने की हुई पुष्टि, पुष्टि होने के बाद परिजनों ने युवक की हत्या करने की तहरीर, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा किया दर्ज, मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जाँच में जुटी, सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला।
0
0
Report

लखीमपुर खीरी: साइबर पुलिस ने जीएसटी चोरी गिरोह के 4 अभियुक्त गिरफ्तार

Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के साइबर थाना पुलिस ने जीएसटी चोरी के मामलों की शिकायत पर पड़ताल करते हुए मामले में 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए इन जालसाजों के पास भारी तादात में सिम ,आधार कार्ड,बैंक पासबुक,चेक,पेनड्राइव, लैपटॉप व अन्य सामग्री बरामद की गई है । इन अभियुक्तों ने अब तक 300 से ज्यादा फर्जी फर्म बनाकर कई योजनाओं का करोड़ों रुपया चट कर लिया। यह शातिर अभियुक्त अपने एजेंट के सहारे भोले भाले ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दिलाने का लालच देकर उनसे आधार कार्ड, पैन कार्ड ले लेते थे जिसके बाद फर्जी मोबाइल सिम खरीदकर बैंक में खाता खुलवाते थे। फर्म का रजिस्ट्रेशन करवाया कर उसमें ITC का पैसा फॉरवर्ड करवाकर चट कर जाते थे। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि इस फ्रॉड में शामिल इनके अन्य साथियों की तलाश जारी है जल्द ही गिरोह से संबंधित सभी अभियुक्तों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
0
0
Report

एक देश–एक कानून: मदन राठौड़ ने UCC लागू करने की मांग उठाई

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में बीजेपी की UCC लागू करने की मांग, मदन राठौड़ ने कहा, देश की जरूरत है UCC, एक देश एक कानून होना चाहिए राजस्थान में भी समान नागरिक संहित अर्थात UCC को लेकर सियासी बहस शुरू हो गई है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने राज्य सरकार से प्रदेश में भी UCC लागू करने की मांग की है। राठौड़ ने समान नागरिक संहिता (UCC) को देश की जरूरत बताया और कहा - एक देश, एक कानून होना चाहिए। यदि प्रदेश में यूसीसी लागू होता है राजस्थान देश में तीसरा राज्य बन जाएगा। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि समान नागरिक संहिता कानून आज की आवश्यकता है। जहां तक बिल लाए जाने की बात है, संसद में यह विषय पहले आया है। राठौड़ ने इस मुद्दे को न केवल राज्य स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय मंचों पर भी उठाए जाने की बात कही। मदन राठौड़ ने कहा कि उत्तराखंड और गुजरात के बाद आसाम में भी चुनावों के बाद UCC लागू होगा और राजस्थान में UCC के लिए संगठन के स्तर पर सरकार के सामने मांग रखी है। प्रदेश में इस दिशा में विचार चल रहा है। बाइट - मदन राठौड़,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष इतना ही नहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि वे पहले भी इस विषय को राज्यसभा में प्राइवेट मेंबर बिल के रूप में स्पेशल मोशन लाने की अनुमति सदन से मांग चुके हैं। राठौड़ ने कहा कि संसद में भी यह मुद्दा कई बार चर्चा का विषय रहा है और इसे लेकर देशभर में लगातार बहस होती रही है। राठौड़ ने सुप्रीम कोर्ट के पुराने रुख का हवाला देते हुए कहा कि अदालत भी समय-समय पर समान नागरिक संहिता की जरूरत पर टिप्पणी कर चुकी है।उन्होंने चर्चित शाहबानो केस का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उस समय कानून बनाकर कांग्रेस सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के हक और अधिकारों को छीन लिया था। तब भी सुप्रीम कोर्ट ने यूसीसी कानून की बात कही थी। बाइट - मदन राठौड़,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि देश में सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून होना चाहिए। यह देश की मांग है कि “एक देश–एक कानून” बनें। अलग-अलग व्यक्तिगत कानून व्यवस्था समाज में असमानता पैदा करते हैं। एक देश एक कानून होना चाहिए जिससे सबको समान रूप से न्याय मिलता है। राठौड़ ने महिलाओं के अधिकारों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म या वर्ग की महिला को अधिकारों से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए। हर वर्ग की महिलाओं को सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में लैंगिक समानता सुनिश्चित करने के लिए एक समान कानून जरूरी है। राठौड़ ने कहा कि पुरुष को भी जन्म महिला ही देती है, फिर उनको अधिकारों से वंचित कैसे किया जा सकता है । बाइट - मदन राठौड़,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष इतना ही नहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने शरिया कानून पर भी सवाल उठाए और कहा कि यह व्यवस्था आधुनिक समाज की जरूरतों के हिसाब से ठीक नहीं है। राठौड़ ने कहा कि शरिया कानून को सही नहीं माना जा सकता। पीटीसी - विष्णु शर्मा
0
0
Report
Advertisement

गहलोत-डोटासरा के लोकतंत्र बचाओ अभियान पर सियासी घेराबंदी तेज

Jaipur, Rajasthan:कांग्रेस का संगठन बढाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान भजनलाल सरकार को रास नहीं आ रहा है। सरकार के मंत्रियों ने अभियान को कांग्रेस की फूट पर पर्दा डालने की कोशिश करार दिया है। गहलोत का इंतजार शास्त्र बनाम जूली डोटासरा का लोकतंत्र बचाओ संगठन बढाओ अभियान। अगले एक महीने कांग्रेस गांव की पगडंडियों से लेकर शहर के चौक चौराहों तक सरकार को घेरेगी। लोकतंत्र बचाओ और संगठन बढाओ अभियान की गूंज प्रदेश भर में सुनाई देगी। गहलोत डोटासरा का लोकतंत्र बचाओ संगठन बढाओ अभियान ने कांग्रेस की अंदरूनी सियासत गर्मा दी है। भजनलाल सरकार के मंत्रियों ने कांग्रेस के इस अभियान पर तंज कसे हैं। गृह राज्य मंत्री जवाहर संह बेढम ने कांग्रेस नेताओं पर हमले बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने बरसों राज किया और लोकतंत्र की हत्या की और अब अपनी फूट को छुपाने के लिये प्रदेश की जनता की आंखों में धूल झोंकने की नीयत से अभियान शुरू कर रही है। उनका ये अभियान फ्लॉप शो साबित होगा। प्रदेश की जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आयेगी। मदन दिलावर ने साफ कहा है कि ओबीसी के आंकड़े आते ही प्रदेश में चुनाव हो जायेंगे। पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर। पूरी बाइट लगायें। बहरहाल कांग्रेस सरकार को घेरने के लिये लगातार आंदोलन कर रही है, कभी रसोई गैस की कमी का बहाना कर तो कभी पंचायतीराज चुनाव और कानून व्यवस्था का हवाला देकर, पर पार्टी में आगे बढने की छटपटाहट नेताओं को साथ चलने नहीं देती। बस दिखावे के रिश्तों के भीतर आगे बढने की ऐसी रेस चल रही है कि कार्यकर्ता नेताओं के भविष्य का आकलन कर अपना समर्पण भाव दिखा रहे हैं। पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओं के लिए ये वक्त किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं है।
0
0
Report

द्वारका में चाकू हल्ला: चार लोगों पर हमला, एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

New Delhi, Delhi:डाबड़ी थाना इलाके में रविवार रात चार लोगों पर चाकू से हमला कर एक की हत्या और तीन को घायल करने के मामले में पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है। डीसीपी कुशल पाल सिंह के अनुसार, स्पेशल स्टाफ और एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा। आरोपी ने महज 15 मिनट में चार लोगों पर हमला कर इलाके में दहशत फैला दी थी। एनकाउंटर द्वारका सेक्टर-17 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पीछे हुआ, जहां रोहित ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे घायल कर गिरफ्तार किया। मौके से पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए। इस हमले में गोविंद झा की मौत हो गई, जबकि रोहित, अनीश और हनि का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है।
0
0
Report

साध्वी ऋतंभरा ने धर्मांतरण रोकने और अखंड भारत के लिए सतर्क रहने की अपील की

Kullu, Himachal Pradesh:भारत में जो भय और प्रलोभन के माध्यम से धर्मांतरण किया जा रहा है। उस पर जल्द से जल्द रोक लगाई जानी चाहिए। इसके अलावा सनातन धर्म से जुड़े लोगों को भी चाहिए कि वह इस तरह का षड्यंत्र करने वालों के साथ सख्ती से निपटे ताकि भारत अखंड रह सके और कोई भी बुरी शक्ति इसे नुकसान न पहुंच सके. यह बात धर्मगुरु साध्वी ऋतंभरा ने कही. साध्वी ऋतंभरा अपने दो दिवस के दौरे के चलते कुल्लू पहुंची थी. बीते दिन साध्वी ऋतंभरा ने मनाली विधानसभा में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में भी भाग लिया था और अटल टनल होते हुए लाहौल भी गई थी. वहीं मंगलवार को साध्वी ऋतंभरा ने भगवान रघुनाथ के दर्शन किए. इस दौरान भगवान रघुनाथ की छड़ीबरदार महेश्वर सिंह भी मौजूद रहे. भगवान रघुनाथ के दर्शनों के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि हिमाचल बहुत खूबसूरत है और कुल्लू में आज भी प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है. ऐसे में उन्होंने भगवान रघुनाथ के दर्शन किए। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि इससे पहले भी वह 30 साल पहले कुल्लू आई थी। ऐसे में आज भी लोगों की श्रद्धा देवी देवताओं के ऊपर बनी हुई है। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि देश में कई बार कुछ बुरी शक्तियां भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती है। लेकिन लोग आपस में प्यार सद्भाव से रहे। तो इससे कोई भी बुरी शक्ति देश को नुकसान नहीं पहुंचा सकती है। ऐसे में वह पूरे भारत के लोगों से आग्रह करती है कि वे सभी आपसी सद्भावना के साथ रहे। ताकि कोई भी बाहरी या फिर आंतरिक शक्ति भारत को नुकसान न पहुंचा सके。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top