Back
कुंडा के जाम में फंसे मंडलायुक्त और आईजी प्रयागराज, तहसील दिवस में अचानक पहुंचने से मचा हड़कंप
Kunda, Uttar Pradesh
कुंडा के जाम में फंसे मंडलायुक्त और आईजी, तहसील दिवस में अचानक पहुंचने से अधिकारियों और कर्मचारियों में मचा हड़कंप
तहसील दिवस पर आई 110 शिकायतें,मौके पर 8 का हुआ निस्तारण
कुंडा। कस्बे की बदहाल यातायात व्यवस्था की हकीकत शनिवार को उस समय सामने आ गई जब मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और आईजी प्रयागराज अजय मिश्र तहसील दिवस में अचानक पहुंच गए। कुंडा कस्बे में लगे भीषण जाम के कारण दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के काफिले को भी कुछ देर तक जाम से जूझना पड़ा। बताया जाता है कि मंडलायुक्त और आईजी के अचानक कुंडा पहुंचने की खबर मिलते ही तहसील परिसर और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। अधिकारी और कर्मचारी आनन-फानन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गए। जाम से निकलकर तहसील पहुंचे दोनों अधिकारियों ने तहसील दिवस में फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। तहसील दिवस में पहुंचे पीड़ितों ने जमीन विवाद, राजस्व संबंधी मामलों समेत कई समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। इस दौरान मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और आईजी अजय मिश्र ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान 110 शिकायतें आई जिनमें से 8 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। करीब एक घंटे तक पीड़ितों की शिकायतें सुनने के बाद दोनों अधिकारी वापस प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। हालांकि कुंडा कस्बे में आए दिन लगने वाले जाम और अव्यवस्था की समस्या एक बार फिर चर्चा में आ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में रोजाना लगने वाले जाम से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। शनिवार को जब मंडलायुक्त और आईजी जैसे वरिष्ठ अधिकारी भी इस अव्यवस्था का सामना करते नजर आए तो यह साफ हो गया कि कुंडा की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अब प्रभावी और ठोस कदम उठाने की जरूरत है। इस दौरान सीआरओ प्रतापगढ़ , एसडीएम कुंडा, सीओ कुंडा, तहसीलदार आदि मौजूद रहे।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
PKPushpender Kumar
FollowMar 07, 2026 14:17:480
Report
LSLaxmi Sharma
FollowMar 07, 2026 14:17:290
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 07, 2026 14:17:160
Report
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 07, 2026 14:16:500
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 07, 2026 14:16:330
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 07, 2026 14:16:010
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 07, 2026 14:15:490
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 07, 2026 14:15:360
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowMar 07, 2026 14:15:250
Report
SSsubhash saheb
FollowMar 07, 2026 14:08:420
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 07, 2026 14:08:160
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowMar 07, 2026 14:08:030
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 07, 2026 14:07:31Noida, Uttar Pradesh:MID PTC- हालांकि दोनों पक्षों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है...लेकिन पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है
0
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowMar 07, 2026 14:07:210
Report