Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pilibhit262001

UP NEWS : समाजसेवी विक्रम नरेश और प्रिया जायसवाल ने जरूरतमंदों को कंबल और जैकेट बाटी

Jan 15, 2026 14:31:40
Pilibhit, Uttar Pradesh
पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा में मकर संक्रांति के पर्व पर समाज सेवी विक्रम नरेश जायसवाल व उनकी पत्नी समाज सेविका प्रिया जायसवाल ने जरूरतमंदों को ठंड से बचने के लिए कंबल और जैकेट जैकेट बाटी। वहीं दूर दराज से सर्दी में चलकर आए लोगों को लिए चाय और बिस्किट दिए गए ताकि ठंड में उन्हें राहत मिल सके। वहीं समाज सेवी दंपति ने बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया तो वहीं लोगों ने उनके स्वस्थ रहने की कामना की। वहीं प्रिया जायसवाल का कहना है वह हर वर्ष कंबल और जैकेट बांटती है। वो इसी तरह से समाज सेवा करती रहेगी।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
KJKamran Jalili
Mar 04, 2026 07:04:08
0
comment0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
Mar 04, 2026 07:03:41
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:होली पर्व को देखते हुए राजनांदगांव शहर रंगों की छटा में सराबोर नजर आया। सुबह से ही शहर में उत्साह का माहौल रहा। सत्यनारायण मंदिर से भगवान राधा कृष्ण की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही। भक्तों ने फूलों और गुलाल से होली खेलते हुए भक्ति रस में डूबकर उत्सव मनाया। “नंदलाल” के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे शामिल हुए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। होली पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। शहरवासियों का कहना है कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि आपसी सद्भाव, मेल-मिलाप और भाईचारे का त्योहार है। इस दिन हर कोई भेदभाव भूलकर एक ही रंग में रंग जाता है और समाज में एकता का संदेश देता है।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 04, 2026 07:03:31
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ रंगों के पर्व होली के अवसर पर झालावाड़ जिले में भी जबरदस्त उत्साह और उल्लास दिखाई दिया। पूरा झालावाड़ शहर रंगों से गुलजार नजर आया। इस दौरान युवाओं महिलाओं बच्चों सहित बुजुर्गों ने भी रंगों के त्योहार होली का जमकर मजा और लुफ्त उठाया। जहां एक और धार्मिक स्थलों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। शहर के गढ़ गणेश तथा पाताल हनुमान मंदिर पर भी श्रद्धालु भजनों की धुनों पर जमकर थिरकते हुए नजर आए और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इधर जनप्रतिनिधियों के घरों पर भी होली के अवसर पर खास आयोजन किए गए। पूर्व सभापति मनीष शुक्ला के घर पर भी लोगों का जमावड़ा लगा रहा और डीजे की धुनों पर जमकर झूमते हुए नजर आए। जनप्रतिनिधियों द्वारा भी आगंतुकों के लिए जलपान की व्यवस्थाएं की गई। पूर्व सभापति मनीष शुक्ला ने कहा कि होली का पर्व सौहार्द और सद्भाव का है, इसे सभी धर्म के लोग मिलजुल कर मनाते हैं और भाईचारे का पैगाम देते हैं। झालावाड़ में भी आज होली के अवसर पर यह सामाजिक समरसता देखने को मिली है।
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Mar 04, 2026 07:03:15
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Mar 04, 2026 06:46:10
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Mar 04, 2026 06:45:50
Noida, Uttar Pradesh:Rampur Swara थाना क्षेत्र में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तरावीह की नमाज़ पढ़कर दोस्तों के साथ जा रहे एक युवक की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में युवक की मौत हो गई. गांव में मातम पसरा है. स्वार के गांव राजनगर निवासी हसन बताया जा रहा है. मंगलवार की रात तरावीह की नमाज़ पढ़ने के बाद अपने दोस्तों के साथ महिंद्रा कार में सवार होकर स्वार की ओर जा रहे थे. जैसे ही उनकी कार राजनगर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची, अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और कार चला रहे हसन गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की आवाज़ सुनकर आसपास से गुजर रहे राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल हसन को कार से बाहर निकाला और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया.
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top