Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pilibhit262001

UP NEWS : दीपाबली पर पूजा पाठ और घरों को सजाने के लिए ताजे फूलों की खरीदारी

Oct 20, 2025 13:43:16
Pilibhit, Uttar Pradesh
पीलीभीत में दीपावली के मौके पर पूजा पाठ के लिए लोग कमल के फूलों की खरीदारी करते देखे गए तो वही घरों को सजाने के लिए लोग गेंदा सहित तमाम प्रजातियों के फूलों और पत्तों की वेल,हार की खरीदारी करते देखे गए। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर कस्बों और शहरों तक दीपावली की चहल पहल अच्छी खासी दिखाई दी। वहीं इस मौके पर बुजुर्ग ब्रह्मदेव की पूजा अर्चना करते देखे गए तो महिलाएं बाजारों में गेंदा के फूल से बनी मालाओं की खरीदारी करते देखी गई।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
HBHemang Barua
Oct 20, 2025 16:31:02
0
comment0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
Oct 20, 2025 16:15:50
Narayanpur, Jharkhand:बिहार राज्य के रोहतास के सासाराम से राजद पार्टी के प्रत्याशी सह नियमित वारंटी सतेंद्र साह को 21 वर्ष पहले की पुराने डकैती केस में सासाराम पुलिस ने किया गिरफ्तार, झारखंड के गढ़वा सदर थाना क्षेत्र मे वर्ष 2004 के एक पुराने डकैती मामले में किया है गिरफ्तार,रोहतास पुलिस और गढ़वा पुलिस मे वार्ता जारी, वारंटी को लेने गढ़वा पुलिस हुई सासाराम रवाना,नामांकन के बाद सासाराम पुलिस ने गिरफ्तार कर गढ़वा थाना प्रभारी सुनील तिवारी को दी जानकारी,एसपी अमन कुमार ने की पुष्टि,की है। वंही रोहतास के सासाराम से राजद प्रत्याशी सतेंद्र शाह को लेकर बिहार पुलिस, दस गाड़ियों के काफिले के साथ गढ़वा पहुंची है। आगे की कार्यवाई मे जुटी सदर थाने की पुलिस,शहर के चिरौंजिया मोड़ पर वर्ष 2004 मे बैंक की राशि लूटने का है आरोप,अबतक विभिन्न थानों मे 20 से अधिक मामले है दर्ज। बिहार चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के दौरान एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। झारखंड की गढ़वा पुलिस ने बिहार के सासाराम से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी सत्येंद्र शाह को गिरफ्तार किया है. सत्येंद्र शाह सासाराम अनुमंडल कार्यालय में नामांकन करने पहुंचे थे नामांकन प्रक्रिया पूरा करने के बाद झारखंड की गढ़वा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। प्रत्याशी की गिरफ्तार होने के बाद कुछ देर के लिए लोग सकते में आ गए थे. सत्येंद्र शाह को गिरफ्तार करने के बाद झारखंड पुलिस गढ़वा लाई है जहां उन्हें कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा. गढ़वा पुलिस पदाधिकारी प्रमोद केशरी ने बताया कि सत्येंद्र शाह के खिलाफ 2004 में गढ़वा में एफआईआर दर्ज हुआ था. सत्येंद्र शाह कांड संख्या 320/2004 के आरोपी है. यह मुकदमा डकैती से जुड़ा हुआ है. उन्होंने ने बताया कि मामले में वारंट पहले से जारी था उन्हें गिरफ्तार किया गया है और गढ़वा लाया गया है. वहीं इस केस के आ ई ओ ने बताया कि यह लाल वारंटी था जिसे डकैती मामले में बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर गढ़वा पुलिस को सौंपी है यह राजद पार्टी से सासाराम विधानसभा से चुनावी मैदान मे है। मंगलवार को सत्येंद्र शाह को कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा. दरअसल सत्येंद्र शाह के साथ रोहतास पुलिस के साथ सुरक्षा बल भी गढ़वा पहुंचे हैं. मंगलवार को पूरे मामले में पता चल पाएगा कि राजद प्रत्याशी सत्येंद्र शाह को न्यायिक हिरासत में भेजा जाता है या उन्हें जमानत मिलती है।
0
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Oct 20, 2025 16:15:36
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Oct 20, 2025 16:15:14
Mathura, Uttar Pradesh:ब्रज में दिव्यता का संगम: दीपावली पर दीपकों से जगमगाया गोवर्धन, मानसी गंगा के घाटों पर उमड़ी आस्था गोवर्धन (मथुरा)। पूरे देश में भले ही दीपावली का पर्व लक्ष्मी-गणेश की पूजा के साथ समाप्त हो जाता है, लेकिन ब्रजमंडल में यह उत्साह गोवर्धन की तलहटी और मानसी गंगा तक फैला हुआ है। मंगलवार की रात (दीपावली के दिन) गोवर्धन का पूरा क्षेत्र लाखों दीपकों की रोशनी से जगमगा उठा, जिसने एक अलौकिक दृश्य प्रस्तुत किया। मानसी गंगा बनी प्रकाश का सागर गोवर्धन में दीपावली के दिन दीपदान का विशेष धार्मिक महत्व है। इसी मान्यता के तहत, ब्रजवासी, स्थानीय नागरिक और बड़ी संख्या में पहुंचे देशी-विदेशी भक्तों ने मानसी गंगा के पवित्र जल में हजारों दीपक प्रवाहित किए। ये दीपक जल पर तैरते हुए ऐसे प्रतीत हो रहे थे, मानो मानसी गंगा में तारों का समूह उतर आया हो। मानसी गंगा के सभी घाट, जिनमें चक्रेश्वर महादेव मंदिर के आसपास के घाट भी शामिल हैं, दीपकों की रोशनी से पूरी रात रोशन रहे। गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर दीपदान दीपदान की यह दिव्यता केवल मानसी गंगा तक सीमित नहीं रही। ब्रज के आराध्य गिरिराज जी के सात कोस के परिक्रमा मार्ग पर भी भक्तों ने जगह-जगह दीपक जलाए और गिरिराज पर्वत की शिलाओं का पूजन किया। भक्तों की टोली ‘राधे-राधे’ और ‘गिरिराज महाराज की जय’ के जयकारों के साथ परिक्रमा कर रही थी, और हर कदम पर घी के दीपक रखकर अपनी आस्था प्रकट कर रही थी। मान्यता है कि कार्तिक मास की अमावस्या यानी दीपावली की रात ही भगवान श्रीकृष्ण ने अपने मन से मानसी गंगा को प्रकट किया था, और ब्रजवासियों ने यहां दीपदान किया था। आज भी इस परंपरा का निर्वहन कर भक्त सुख-समृद्धि और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस दीपमय महोत्सव ने गोवर्धन के आध्यात्मिक वातावरण को और भी अधिक दिव्य और मनोहारी बना दिया।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top