Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lucknow226017

लखनऊ की गलिययां बदहाल हाल, जनता परेशान

Dec 17, 2025 21:02:32
Lucknow, Uttar Pradesh
नगर निगम ज़ोन 2 के पुराने लखनऊ की गलिययां बदहाल हाल, जनता परेशान मेयर से हस्तक्षेप की मांग लखनऊ यहियागंज नेता जी सुभाष चंद्र बोस वार्ड 104, चौधरी गड़ैया और बावर्ची टोला के पास स्थित गलियों में आज भी सीवर का गंदा पानी लगातार बह रहा है। इलाके में पानी भराव और बदबू के कारण स्थानीय लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। गलियों की ज
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
KKKARAN KHURANA
Dec 18, 2025 07:04:20
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार पुलिस ने पकड़ा दो पहिया वाहन चोर गिरोह हरिद्वार के थाना सिडकुल क्षेत्र में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए कुल 14 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर पहले दो संदिग्धों को चेकिंग के दौरान पकड़ा। पूछताछ में उनकी निशानदेही पर पेंटागन मॉल के पीछे कूड़े के ढेर के पास छिपाकर रखी गई चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ दो अन्य शातिर चोरों को भी गिरफ्तार किया गया। बरामद मोटरसाइकिलें हरिद्वार सहित अन्य जनपदों से चोरी की गई थीं। पुलिस अब चेसिस और इंजन नंबर के माध्यम से वाहनों के असली मालिकों की जानकारी जुटा रही है। इस कार्रवाई से 14 परिवारों को उनकी चोरी हुई मोटरसाइकिलें वापस मिलने की उम्मीद जगी है।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Dec 18, 2025 07:04:01
Gorakhpur, Uttar Pradesh:7 जिलों में वांटेड 25 हजार का इनामिया पशु तस्कर गिरफ्तार, छात्र दीपक हत्याकांड में था शामिल। गोरखपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 7 जिलों की पुलिस और एसटीएफ को चकमा दे रहा 25 हजार का इनामी बदमाश झीनक निषाद आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। गोरखपुर के पिपराइच में नीट की तैयारी कर रहे छात्र दीपक गुप्ता की हत्या में वांछित यह शातिर अपराधी चिलुआताल पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से प्लास्टिक के डिब्बे में रखी 105 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जांच में सामने आया है कि जब गोरखपुर मंडल में पशु तस्करों पर योगी की पुलिस ने जब शिकंजा कसा तो झीनक निषाद पशुओं की तस्करी को छोड़कर मादक पदार्थ (हेरोइन) की तस्करी में उतर गया। जबकि यूपी एसटीएफ पहले ही पशु तस्करी के मामलों में दाखिल चार्जशीट में उसका नाम उजागर कर चुकी थी। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से 105 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। गोरखपुर जिले के जंगल धूषण थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव का निवासी झीनक निषाद लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। यह वही नाम है जो बीते 15–16 सितंबर की रात पिपराइच थाना क्षेत्र में हुए छात्र दीपक हत्याकांड में सामने आया था। छात्र दीपक गुप्ता नीट की तैयारी कर रहा था और उसकी हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था। झीनक निषाद पर पशु तस्करी, एनडीपीएस एक्ट और हत्या जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वह पशु तस्करों के नेटवर्क में रास्ता दिखाने और पुलिस मूवमेंट की सूचना देने کا काम करता था। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत मोहरीपुर–सिंहोरवा रोड के अंडरपास के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। सूचना थी कि आरोपी ट्रांसपोर्ट नगर से बंधे के रास्ते भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर आने वाला है। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा लेकिन कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से प्लास्टिक के डिब्बे में रखी 105 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जांच में सामने आया है कि जब गोरखपुर मंडल में पशु तस्करों पर शिकंजा कसा गया तो झीनक निषाद हेरोइन तस्करी में उतर गया। एसटीएफ पहले ही पशु तस्करी के मामलों में दाखिल चार्जशीट में उसका नाम उजागर कर चुकी थी। 7 जिलों में वांटेड, छात्र हत्याकांड में शामिल और अब हेरोइन तस्करी का खुलासा—झीनक निषाद की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। अब देखना होगा कि पूछताछ में इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े और कौन-कौन से नाम सामने आते हैं।
0
comment0
Report
KKKARAN KHURANA
Dec 18, 2025 07:03:32
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में कोहरे के बीच गौ सुरक्षा अभियान शुरू किया गया। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में लावारिस गौवंश और आवारा पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर पट्टे लगाए गए। घने कोहरे और कम विजिबिलिटी में पशुओं की पहचान आसान, सड़क दुर्घटनाओं के खतरे में कमी की पहल। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चला विशेष अभियान, यातायात सुरक्षा को प्राथमिकता। ज्वालापुर थाना पुलिस ने गौ संरक्षण संस्थाओं से समन्वय कर अभियान को व्यापक रूप दिया। रात और सुबह के समय सड़कों पर पशुओं की दृश्यता बढ़ेगी, वाहन चालकों को राहत मिलेगी। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल को सराहना दी और जनहित में बड़ा कदम बताया। हरिद्वार पुलिस का संदेश साफ: सुरक्षा भी, संवेदनशीलता भी।
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Dec 18, 2025 07:02:06
Malda, West Bengal: মালদা জেলার মোথাবাড়িতে এক শিশু মৃত্যুকে কেন্দ্র করে রহস্য ঘনীভূত হয়েছে ! শিশুমৃত্যু কি কেবলই দুর্ঘটনা? না খুন ? তাই নিয়ে প্রশ্ন তুলেছে স্থানীয় মানুষ থেকে পরিবারের লোকজন। মৃত বালকের নাম তাহসিন আক্তার। আড়াই বছরের শিশুর বাড়ি গঙ্গাপ্রসাদের মমিনপাড়া। স্থানীয় বাসিন্দা আব্দুল জব্বারের দ্বিতীয় সন্তান এই তাহসিন। মঙ্গলবার দুপুরে বাড়ি থেকে বেরিয়ে গেলে তাকে আর খুঁজে পাওয়া যায়নি।পরিবারের লোকজন সন্ধ্যায় মোথাবাড়ি থানাতে নিখোঁজ ডায়েরি করে। কিন্তু শিশুটিকে জীবিত অবস্থায় নয় স্থানীয় এক পুকুরে তার নিথর দেহ উদ্ধার হয়। এই ঘটনার পর এলাকায় উত্তেজনা ছড়ায়। মৃত্যুর কারণ নিয়ে এখনও অন্ধকারে পুলিশ। এই বছর ১৮ নভেম্বর মালদার মোথাবাড়ি থানা এলাকায় ঋষিকা মন্ডল নামে ৫বছরের এক শিশুরও মৃত্যু হয়। সেই ঋষিকাও পাঁচ দি ধরে নিখোঁজ ছিল। তার দেহও বাড়ি থেকে ২০০মিটার দূরে এক জলাশয়ে পাওয়া যায়। মোথাবাড়ি থানা এলাকায় এক মাস অন্তর দুই শিশুর মৃত্যু ঘিরে আতঙ্কিত এলাকার বাসিন্দারা।
0
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Dec 18, 2025 07:01:21
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में बड़े ही शातिराना तरीके से एक बाइक चोर ने बिल्डिंग के बाहर खड़ी डिलीवरी बॉय की बाइक चोरी कर ली। बाइक चोरी करने की वारदात बिल्डिंग के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है कि किस तरीके से बाइक चोर वहां खड़ी अन्य बाइक को भी चोरी करने का प्रयास करता है। डिलीवरी बॉय की बाइक में चाबी लगाते ही लॉक खुल जाता है। इसके बाद आरोपी बिना किसी हड़बड़ी के बाइक स्टार्ट करता है और फरार हो जाता है। घटना के बाद पीड़ित ने थाना इंदिरापुरम में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
0
comment0
Report
VRVikash Raut
Dec 18, 2025 07:00:51
Deoghar, Jharkhand:देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र के पोद्दार बांध गांव में आपसी विवाद के दौरान मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में घायल गुड़िया देवी के परिजनों ने बताया कि दामाद आशीष यादव और गुड़िया देवी अपने खलीहान में धान झाड़ रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर चचेरे भाई ने अचानक लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में गुड़िया देवी के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे सिर फट गया। बीच-बचाव करने पहुंचे आशीष यादव के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें वह भी घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, घटना की सूचना चितरा थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Dec 18, 2025 07:00:14
0
comment0
Report
Dec 18, 2025 06:55:22
0
comment0
Report
VRVikash Raut
Dec 18, 2025 06:50:29
Deoghar, Jharkhand:देवघर। नगर थाना क्षेत्र पटेल चौक स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थल के पास देर रात एक अनियंत्रित कार टकरा गई, जिससे प्रतिमा स्थल क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि लोह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा पूरी तरह सुरक्षित है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाना ले गई। वहीं कार चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है। घटना के बाद शुक्रवार सुबह समाजसेवी रवि रावत पटेल चौक पहुंचे और जिला प्रशासन से क्षतिग्रस्त प्रतिमा स्थल की शीघ्र मरम्मत की मांग की। उन्होंने कहा कि शराब के नशे में वाहन चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। गनीमत रही कि घटना देर रात हुई, जब आवाजाही कम थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था और किसी की जान भी जा सकती थी। रवि राउत ने पुलिस - प्रशासन से ऐसे लोगों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top