Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kaushambi212204

कौशांबी:जिंदा शख्स दस्तावेजों में मृत घोषित किया

Nov 18, 2025 09:50:03
Daranagar, Uttar Pradesh
सरकारी रिकॉर्ड में अशोक मृत, जबकि जिंदा है बुआ ने रिकॉर्ड में हेरफेर कर मृत दिखाया अशोक कुमार की पुश्तैनी जमीन बुआ ने हड़पी पीड़ित ने DM से की मामले की शिकायत सिराथू इलाके के जवई पड़री गांव का मामला
125
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
VSVishnu Sharma1
Nov 18, 2025 11:11:39
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Nov 18, 2025 11:11:14
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के असर्फी अस्पताल में उपद्रव मचाने एवं पुलिस बल पर पथराव करने के आरोप में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछले माह 24 अक्टूबर की रात 8 लेन में सड़क में नंदू राय नामक युवक सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ था.इलाज के लिए उसे असर्फी अस्पताल लाया गया था, इसी क्रम में नन्दु राय को चिकित्सक के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया था. बाद में मृतक के परिजनों एवं सहयोगियों के द्वारा असर्फी अस्पताल में जमकर उपद्रव मचाते हुए चिकित्सकों के साथ गाली गलौज एवं मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था. साथ ही अस्पताल का करीब 40 से 50 लाख की सम्पति का नुकसान कर दिया गया था.उपद्रवियों को रोकने एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु उपस्थित पुलिस बल पर भी पथराव किया गया था, जिससे पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे. कांड के आलोक में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. टीम ने विभिन्न जगहों पर छापामारी कर कांड में संलिप्त छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. डीएसपी ने बताया कि इस कांड में 40 से 50 अन्य लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज है और उन सभी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापामारी की जा रही है. डीएसपी ने लोगों से यह भी अपील की है कि कभी लोग आक्रोशित होकर इस तरह से अस्पतालों में तोड़फोड़ न करें विधि व्यवस्था बिगाड़ने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी.
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Nov 18, 2025 11:10:42
Ranchi, Jharkhand:बीजेपी प्रदेश कार्यकाल में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रेस कांफ्रेंस कर एक बार फिर पूर्व डीजीपी पर निशाना साधते हुए कहा, राज्य के सीएम जिस डीजीपी का त्यागपत्र लिया उसके बारे में राज्य के सीएम ने पहले काफी विरोध किया था, दो वर्षों तक निलंबित भी रखा था, जब स्पेंशन समाप्त किया तो झारखंड का डीजी पुलिस बनाया, सेवा काल जब समाप्त हो गया तब भी उनको बनाए रखा, जबकि भारत सरकार का पत्र था सेवा समाप्त हो चुका है। कुछ दिन पहले हटाया गया तो स्वाभाविक रुप से सभी झारखंड के लोगों के मन में सवाल उभरा इसके पीछे कारण क्या होगा। कुछ तो कारण होगा। कई सवाल पैदा होता है। एक प्रकार से अगर हम कहें तो वसूली के लिए उस व्यक्ति को पदस्थापित किया ताकि अधिक से अधिक वसूल कर सीएम को पहुंचा सकें। काली कमाई के लिए साम्राज्य स्थापित करवाया था। जिस प्रकार से शराब घोटाले को लेकर पहले भी सीएम को पत्र लिखा था , तब दो वर्ष तक संज्ञान नहीं लिया। फिर गिरफ्तारी हुई। शराब घोटाले में भी सैकड़ों करोड़ की उगाही हुई। इनके संरक्षण में कई धंधे चल रहे थे। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार भ्रष्टाचार पर रोक लगाना चाहती है तो उसकी जब्ती और जांच के लिए बिहार की तर्ज पर कानून बनाए। झारखंड में लूट का अड्डा पूर्व डीजीपी के संरक्षण में बना हुआ था। अपराधियों के साथ उनका सांठ गांठ था। क्राइम को संरक्षण दे रहे थे। किस प्रकार से झारखंड को लूट रहे थे। सीएम को मुफ्त सलाह देना चाहता हूं, मानेंगे या नहीं पता नहीं। सीएम भविष्य में अपने आप बचना चाहें तो अनुराग गुप्ता को अपना सलाहकार नियुक्त कर लें तब सुरक्षित रहेंगे। अधिकारी किसी का टूल कीट न बनें।
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Nov 18, 2025 11:10:27
Ranchi, Jharkhand:बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक के X पोस्ट को लेकर झारखंड की राजनीति गर्मा गई है। इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि… मैं उन्हें कहना चाहता हूँ—आप बिहार से हैं, पहले बिहार की चिंता कीजिए। झारखंड की चिंता हमें करने दीजिए। हमें वह दिन आज भी याद है, जब हमारे सामने ही मुख्यमंत्री जी के आवास से भाजपा नेताओं ने हमारे मुख्यमंत्री को उठाकर जेल भिजवा दिया था। और आज वही लोग झारखंड के नकली हितैषी बन रहे हैं। क्या हम यह सब भूल सकते हैं? इसलिए मैं उनसे कहूंगा—उल्टा-सीधा ट्वीट करने से बचिए। झारखंड की जनता ने एक लोकप्रिय सरकार चुनी है। हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी निरंतर काम कर रहे हैं और उनकी कार्यशैली से जनता खुश है—हर वर्ग खुश है। हमें भी साफ निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने विभाग में अच्छा काम करें और जनता का विश्वास जीतें। हम वही कर रहे हैं, और आप देख भी रहे हैं कि भाजपा के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। अगर भाजपा हमें घेरना चाहती है तो ठोस सबूत लेकर आए। केवल मीडिया में बोल देने से, ट्विटर पर लिख देने से या प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से तथ्य नहीं बन जाते。 फिर भी मैं भाजपा को एक नसीहत दूंगा— अगर आपका दिमाग उलझ गया है, तो आइए… मैं खुद ओपीडी में बैठ रहा हूँ, आपका इलाज करा दूँगा। आपके कारण ही मुझे यहां बैठना पड़ा है। आज भी मैं यहीं बैठकर मरीज देख रहा हूँ。 बाइट:इरफान अंसारी (स्वास्थ्य मंत्री झारखंड)
0
comment0
Report
AAafssar alaam
Nov 18, 2025 11:09:40
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Nov 18, 2025 11:09:34
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Nov 18, 2025 11:08:50
Ajmer, Rajasthan:ajtmer लोकेशन - किशनगढ़ स्थानीय किशनगढ़ के गांधीनगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई। घर में अकेली महिला किचन में काम कर रही थी कि तभी खुले दरवाज़े से दो बदमाश अंदर घुस आए। आरोपियों ने पहले महिला से मारपीट की और मुंह बांधने के दौरान उसके दांत तक टूट गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश अलमारी में रखी करीब दो लाख रुपये नगदी और लाखों के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। जाते-जाते आरोपी घर का दरवाज़ा बाहर से बंद कर गए। काफी प्रयास के बाद पीड़िता ने फोन पर पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसी मौके पर पहुंचे और गेट खोलकर महिला को मुक्त कराया। इसके बाद तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। घायल महिला को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मौके पर FSL और MOB टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी और लूट की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं बदमाशों के हौसले बेखौफ दिख रहे हैं।
0
comment0
Report
KKKamal Kumar
Nov 18, 2025 11:08:36
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर धान खरीदी में जारी अव्यवस्था ने अब किसानों को उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर कर दिया है। सरकार के तमाम दावों के बावजूद चार दिन से एक भी उपार्जन केंद्र में बोहनी नहीं हुई है, जिससे किसानों की धान खरीदी शुरू तक नहीं हो पाई है। खरीदी केंद्रों में न कर्मचारी, न तौल-कांटा, न व्यवस्था… न कर्मचारी। मोंथा चक्रवात से बर्बादी झेल चुके किसान अब बची हुई फसल बेचने केंद्र पहुंच रहे हैं, लेकिन सरकार की लापरवाही और सुस्त रवैये ने हालत इतनी बदतर कर दी है कि किसान सड़क पर उतरने को मजबूर हो चुके हैं। आज बड़गाव में आपातकालीन बैठक बुलाई गई, जिसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और किसान शामिल हुए। बैठक में तय हुआ कि अगर 24 घंटे के भीतर खरीदी प्रक्रिया सुचारू नहीं की गई, तो किसान चक्काजाम, केंद्र घेराव और चरणबद्ध उग्र आंदोलन शुरू करेंगे।
0
comment0
Report
DKDebojyoti Kahali
Nov 18, 2025 11:06:07
Cooch Behar, West Bengal:কোচবিহার: 2002 সালের পর পশ্চিমবঙ্গে সীমান্তবর্তী এলাকাগুলিতে প্রায় ৫০ শতাংশ অনুপ্রবেশকারী ঢুকেছে। এস আই আর হলে প্রায় দেড় কোটি ভোটারের নাম বাদ চলে যাবে, তাদের মধ্যে ৫০ থেকে ৬০ লক্ষ শুধুমাত্র অনুপ্রবেশকারী। কোচবিহার জেলার গিতালদহ সুকারুর কুঠি সহ একাধিক এমন সীমান্তবর্তী এলাকা রয়েছে যেখানে বাবার নাম এক অথচ তার ৩০জনেরও অধিক ছেলে রয়েছে, এটা কখনো হতে পারে না। যারা এখানকার নাগরিক সে হিন্দু হোক বা মুসলিম হোক যাদের বাবা ঠাকুরদা এই দেশেই ছিল তাদের এসআইআর নিয়ে কোন ভয় নেই। কিন্তু যারা অনুপ্রবেশকারী হিসাবে এখানে এসে ভারতবাসীদের ট্যাক্সের বেনিফিট ভোগ করছে এস আই আরের মাধ্যমে তাদের প্রথমে চিহ্নিতকরণ করা হবে তারপর তাদেরকে তুলে নেওয়া হবে এবং পরবর্তীতে তাদের পুনরায় বাংলাদেশের ফেরত পাঠানো হবে। এসআইআর ইস্যু নিয়ে দিনহাটা আদালতে পুরনো মামলার হাজিরা দিতে এসে এমনটাই মন্তব্য করলেন কেন্দ্রীয় স্বরাষ্ট্র প্রতিমন্ত্রী নিশীথ প্রামানিক।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Nov 18, 2025 11:04:17
Gorakhpur, Uttar Pradesh:पीपीगंज थाना क्षेत्र के एनएच 29 पर गोलीगंज के पास आज एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें हवा में उड़ गईं और उनके परखच्चे उड़ गए। इस भीषण सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिससे सड़क पर करीब आधे घंटे का जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजा; तीन घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों में दो युवक गोरखपुर शहर के बताए जा रहे हैं, जबकि बाकी दो ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी हैं। दुर्घटना पीपीगंज थाना क्षेत्र के गोरखपुर-সोनौली मार्ग पर स्थित गोलीगंज इलाके में हुई। जहां मंगलवार सुबह तेज रफ्तार में आ रही लग्जरी कार ने सड़क पर जा रही दो बाइकों को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए और कई मीटर दूर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी को सड़क से हटाकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। कहा जा रहा है कि तीन घायलों की हालत अभी भी चिंता जनक बनी हुई है। हादसे के बाद मौके पर लगभग आधे घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने पहुंचकर सड़क खाली कराई और ट्रैफिक को बहाल किया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इस रूट पर अक्सर तेज रफ्तार गाड़ियां चलती हैं, जिसके कारण हादसे बढ़ते रहते हैं। फिलहाल पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
KHKHALID HUSSAIN
Nov 18, 2025 11:03:59
Chaka, :मॉड्यूल ने संचार के लिए "डेड-ड्रॉप ईमेल" पद्धति का उपयोग किया। निगरानी से बचने के लिए, मॉड्यूल ने एक गुप्त "डेड-ड्रॉप ईमेल" पद्धति का उपयोग किया, जहाँ संदेशों को बिना भेजे साझा किया जा सकता है निजी ईमेल सर्वर पर ड्राफ्ट के रूप में सहेजा जाता था। एक गुप्त "डेड-ड्रॉप ईमेल" एक गुप्त संचार पद्धति है जहाँ दो या दो से अधिक पक्ष एक ही साझा ईमेल खाता साझा करते हैं, लेकिन कभी भी एक-दूसरे को सीधे ईमेल नहीं करते। पारंपरिक "इनबॉक्स" और "भेजे गए" फ़ोल्डरों के माध्यम से संदेश भेजने के बजाय, जिनकी आसान निगरानी या अवरोधन किया जा सकता है, उपयोगकर्ता साझा खाते के ड्राफ्ट फ़ोल्डर में संदेश लिखकर और सहेजकर संचार करते हैं। प्रतिभागी गुप्त रूप से एक विशिष्ट ईमेल खाते के क्रेडेंशियल (उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड) पर सहमत होते हैं, जो अक्सर नकली या अनाम विवरणों के साथ बनाए जाते हैं। एक व्यक्ति खाते में लॉग इन करता है, एक संदेश लिखता है, और उसे भेजे बिना ड्राफ्ट के रूप में रखा जाता है। दूसरा व्यक्ति उसी खाते में किसी अन्य समय पर लॉग इन करता है, ड्राफ्ट फ़ोल्डर खोलता है, संदेश पढ़ता है, और फिर आमतौर पर उसे छोड़ने से बचने के लिए उसे हटा देता है। इसका मुख्य लाभ यह है कि विभिन्न मेल सर्वरों के बीच कोई वास्तविक ईमेल प्रेषित नहीं होता, जिससे उन ईमेल का कोई रिकॉर्ड नहीं रहता है और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी, जैसे सरकारी वायर-टैप, में कोई रिकॉर्ड नहीं रहता। यह गतिविधि (ड्राफ्ट मेसेज सेविंग) ईमेल के सामान्य उपयोग को ख़त्म कर देता है, जिससे ईमेल खातों के बीच संदेश की निगरानी ख़त्म हो जाती है। संदेश पढ़ने के बाद उसे हटाकर, डिजिटल एविडेन्स को खत्म कर देते हैं। इस तकनीक का इस्तेमाल ऐतिहासिक रूप से जासूसों द्वारा किया जाता रहा है और अभी भी व्यक्तियों और समूहों द्वारा, जैसे कि हाल ही में दिल्ली विस्फोट की जाँच के संदिग्ध, गतिविधियों की योजना बनाने और सुरक्षा एजेंसियों की नज़र से बचने के लिए इसका इस्तेमाल किया गया है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top