Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284002

मन में द्वेष या दुर्भावना न रखना ही क्षमा: मुनि अविचलसागर

Aug 28, 2025 12:36:22
Jhansi, Uttar Pradesh
झाँसी जैनदर्शन के शाश्वत पर्वाधिराज पर्युषण दशलक्षण पर्व के प्रथम दिवस महानगर के समस्त जिनालयों में उत्तम क्षमा धर्म की आराधना की गई। मेडिकल कॉलेज गेट नं 3 के आगे निर्माणाधीन भगवान महावीर महातीर्थ, श्री भगवान महावीर लोक कल्याण परिसर में आचार्य श्री विद्यासागरजी महामुनिराज के शिष्य दया भावना फाउण्डेशन प्रणेता पूज्य मुनिश्री अविचलसागरजी महाराज के मंगल सान्निध्य में श्रीजी के मस्तक पर मंत्रोच्चार पूर्वक शांतिधारा करने का सौभाग्य अमृत पावन वर्षायोग समिति के मुख्य सलाहकार डॉ राजीव जैन, अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन प्रेस को प्राप्त हुआ
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
RKRANJAN KUMAR
Mar 04, 2026 07:33:27
Katihar, Bihar:कटिहार रेल मंडल के लिए बड़ी उपलब्धि -- सीमांचल के लोगों के लिए लंबे समय से लंबित ब्रॉड गेज रेल लाइन परियोजना जलालगढ़ - किशनगंज ने पकड़ी नई गति। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को दिया धन्यवाद। करीब 100 वर्षों के बाद पूर्णियां में बिछेगी नई रेल लाइन। 1928 के बाद से पूर्णियां में नहीं बिछी है रेललाइन। यह लाइन चिकन नेक की रणनीतिक और भू-राजनीतिक स्थिति को मजबूत करेगी। 1852 करोड़ से 51.632 किमी लंबी जलालगढ़-किशनगंज रेललाइन का होगा निर्माण, रेलवे बोर्ड को डीपीआर भेजी गई। 51.632 किलोमीटर लंबी लाइन, 8 नए स्टेशन प्रस्तावित—खाताहाट, रौटा, मझок, पोड़ा हल्ट, तस्लीमनगर, मझगांव, कुट्टी हाट और महीनगांव। यह रेल लाइन जलालगढ़ से शुरू होकर किशनगंज तक आएगी। इससे कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज के कई बाढ़ प्रभावित इलाके मुख्य रेल नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। सीमांचल में यह बिछने वाली रेल लाइन चिकन नेक की रणनीतिक और भू-राजनीतिक स्थिति को मजबूत करेगी। यात्रियों और माल परिवहन दोनों में सीमांचल को बड़ी राहत मिलेगी। इससे कटिहार - किशनगंज का छोटा routes होगा और दूरी व समय में कमी आएगी; पूर्णिया जिला मुख्यालय का सीधा रेल संपर्क किशनगंज से सीधे रेल मार्ग से जुड़ जाएगा। मुकुरिया - किशनगंज सेक्शन पर दबाव कम होगा और अतिव्यस्त रूट को वैकल्पिक लाइन मिलते ही ट्रेनों को डायवर्ट किया जा सकेगा। एनजेपी- कटिहार जाने वाली ट्रेनों को नया रास्ता—कई एक्सप्रेस और मालगाड़ियां पूर्णिया जंक्शन होकर गुजर सकेंगी। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत आसान होगी; कृषि किसानों की सब्जियां, धान, मक्का आदि बाजारों तक आसानी से पहुंचेंगी। परियोजना 2008-09 में शिलान्यास के बाद 17 साल फाइलों में दबी रही, लेकिन अब केंद्र सरकार ने इसे पुनर्जीवित कर 2025-26 के बजट में 170.8 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। सर्वे तेज, डीपीआर अपडेट होकर रेलवे बोर्ड को भेजी गई। डी-फ्रीज स्थिति के अनुसार भूमि सर्वे आदि प्रक्रियाएं तेजी से चल रही हैं; पहले अनुमानित लागत 360 करोड़ थी, अब 1852.32 करोड़ रुपए हो चुकी है। करीब 51 किलोमीटर लंबी इस लाइन पर 8 स्टेशन प्रस्तावित हैं: खाताहाट, रौटा, मझुक, पोडा हल्ट, तस्लीमनगर, मझगांव, कुट्टी हाट और महीनगांव। यह जलालगढ़ से शुरू होकर किशनगंज तक आएगी और बाढ़ प्रभावित इलाकों को रेल नेटवर्क से जोड़ेगी। सीमांचल में यह “चिकन नेक” की रणनीतिक स्थिति को मजबूत करेगी और यात्रियों/माल परिवहन दोनों में राहत देगी; रोजगार और व्यापार बढ़ेगा।
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 04, 2026 07:33:03
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर एक युवक को दूसरा युवक पिटता रहा और लोग तमाशाविन बने रहे,गंभीर स्थिति हुआ तो आरोपी युवक मौके से हुआ फरार,घायल युवक रोड पर छटपटाता रहा लेकिन किसी ने बचाने की नहीं की हिम्मत,गंभीर स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती,सीसी टीवी फुटेज आया सामने Anchor - मुजफ्फरपुर में होलिका दहन की रात एक युवक को पीट पीटकर अधमरा कर दिया गया और सड़क पर आने जानें लोग देख कर आगे बढते रहे, लेकिन किसी ने बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सके. जब पीटने वाला युवक को लगा की पिटाई खाने वाला युवक मर गया तो वह मौके से फरार हो गया.घटना नगर थाना क्षेत्र के पंकज मार्केट स्थित शंकर बाग लेने की है,घटना की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है,जिसमें एक युवक का बेरहम चेहरा साफ-साफ दिख रहा है,तस्वीरों में दिख रहा है की कैसे आरोपी युवक उसे लात घुसो से पीट रहा है,हैरानी की बात तो ये है की लगातार मारपीट होती रही लेकिन स्थानीय किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की,घायल युवक पास के ही रहने वाले कैलाश महतो का 30 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार के रूप में हुई है,सुचना पर पहुचे परिजन घायल को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां से परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए पटना ले गए और घायल युवक की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है,उसका इलाज भिंडी लेटर पर चल रहा है, घटना के बाद मुहल्ले में तनावपूर्ण माहौल है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक चुन्नू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. परिजनों का कहना है कि उसका पुत्र पलदारी का काम करता था और और उसके पुत्र को क्यों मारा गया या पता नहीं चल सका है. नगर थाना प्रभारी अनोज कुमार ने बताया एक सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद घटना स्तर पर जाकर जांच पड़ताल की गई है और सीसीटीवी फुटेज में दिखने वाले युवक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बाइट - कैलाश महतो, घायल युवक के पिता बाइट - गुडडू कुमार, घायल युवक का भाई
0
comment0
Report
RKRampravesh Kumar
Mar 04, 2026 07:32:29
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 04, 2026 07:30:37
0
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Mar 04, 2026 07:22:08
Raigarh, Chhattisgarh:होली पर्व के मौके पर जिले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रायगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में एसएसपी शशि मोहन सिंह स्वयं रायगढ़ शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और गली-मोहल्लों में पहुंचे। उन्होंने आम नागरिकों से मुलाकात कर होली शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की तथा मौके पर तैनात पुलिस जवानों को मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। एसएसपी ने शहर में बनाए गए 16 चेकिंग पॉइंट, 27 पेट्रोलिंग यूनिट्स और संवेदनशील क्षेत्रों की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्रोन और CCTV कैमरों के जरिए हो रही निगराणी की भी समीक्षा की। करीब 400 पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं। सादी वर्दी में महिला-पुरुष जवान भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात हैं, ताकि छेड़छाड़ और हुड़दंग की घटनाओं पर तुरंत नियंत्रण किया जा सके। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर भी पुलिस की कड़ी नजर है। पुलिस कंट्रोल रूम में विशेष मॉनिटरिंग टीम रियल टाइम निगरानी कर रही है और आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Mar 04, 2026 07:20:40
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top