Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284003

खजुराहो रेलवे स्टेशन पर चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान — 34मामलों में ₹8630 का राजस्व वसूला गया

Oct 10, 2025 12:29:49
Jhansi, Uttar Pradesh
आज खजुराहो रेलवे स्टेशन पर एक विशेष टिकट जांच अभियान (Intensive Ticket Checking Drive) चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा करने वाले एवं अनियमित यात्रियों के विरुद्ध सख़्ती से कार्रवाई कर रेलवे राजस्व की रक्षा करना था। इस दौरान कुल 34 मामलों में बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे कुल ₹8630/- का जुर्माना वसूला गया।इस अभियान में स्वतंत्र पाटकर , प्रदीप श्रीवास , संदीप तिवारी,विजय कुमार, शिव सिंह मीना , सहित चेकिंग स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही, जिनके समन्वित प्रयासों से यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।टिकट चेकिंग अभियान पूरी तरह से समन्वित एवं प्रभावशाली ढंग से संचालित किया गया, जिससे अनियमित यात्रियों में जागरूकता एवं अनुशासन का माहौल बना।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
VTVinit Tyagi
Oct 11, 2025 06:52:08
Roorkee, Uttarakhand:मध्य प्रदेश में कफ सिरप पीने से कई बच्चों की मौत के बाद अब केन्द्रीय औषधि नियंत्रण विभाग और उत्तराखंड ड्रग विभाग की टीम हरकत में आ गई है। टीम ने रुड़की और भगवानपुर क्षेत्र में सिरप बनाने वाली तीन कंपनियों और कई मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पांच सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। फिलहाल कफ सिरप को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने सभी कंपनियों और दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी हालत में डॉक्टर की पर्ची के बिना कफ सिरप की बिक्री न की जाए। साथ ही जिन दुकानों पर शक है, उन पर जल्द सख्त कार्रवाई की जा सकती है。
0
comment0
Report
NSNaresh Sethi
Oct 11, 2025 06:51:43
Kot Kapura, Punjab:ਅੱਜ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਬੈੰਸ ਵੱਲੋਂ ਫਰੀਦਕੋਟ ਚ ਰੱਖੀ ਇੱਕ ਪ੍ਰੇਸਵਾਰਤਾ ਦੌਰਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦੁਰ ਜੀ ਦੇ 350 ਸਾਲਾਂ ਸ਼ਹੀਦੀ ਸ਼ਤਾਬਦੀ ਦਿਵਸ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮਾਂ ਦਾ ਵੇਰਵਾ sਾਂਝਾ ਕੀਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਨਯੋਗ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਰਦਾਰ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਜੀ ਵੱਲੋਂ ਸਾਡੇ ਇਸ ਪੇਨਲ ਦੀ ਇੱਕ ਡਿਊਟੀ ਲਗਾਈ ਗਈ ਹੈ ਕੇ  ਨੌਵੇਂ ਪਤੱਸ਼ਾਹ ਧੰਨ ਧੰਨ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ 350 ਸਾਲਾ ਸ਼ਹੀਦੀ ਪੁਰਬ, ਭਾਈ ਮਤੀ ਭਾਈ ਸਤੀ ਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਬਲਿਦਾਨ ਦੀ ਗਾਥਾ ਨੂੰ ਅਸੀਂ ਅੰਤਰਰਾਸਟਰੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਕੁਲ ਜਹਾਨ ਤੱਕ ਪੋਹਚા ਸਕੀਏ। ਇਸ ਦੇ ਲਈ ਵੱਖਰੇ ਵੱਖਰੇ ਸਮਾਗਮ ਜਿਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਸਮਾਗਮ ਦਿੱਲੀ ਵਿਖੇ ਵੀ ਹੋਣ ਜਾ ਰਿਹਾ ਜਿੱਥੇ ਇਸ ਸ਼ਤਾਬਦੀ ਸਮਾਰੋਹ ਦੀ ਆਰੰਭਤਾ ਹੋਵੇਗੀ ਜਿਸ ਦੀ ਤਰੀਖ ਬਾਅਦ ਚ ਸਾਂਝੀ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਪਹਿਲਾਂ 25 ਅਕਤੂਬਰ ਸੀ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਨੇ ਸਾਨੂੰ ਰਿਕੁਐਸਟ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ 25 ਅਕਤੂਬਰ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਜਿਹੜਾ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਉਹ ਦਿੱਲੀ ਪਹੁੰਚੇਗਾ ਤੇ ਮਾਨਯੋਗ ਸੀਐਮ ਸਾਹਿਬ ਜਿਹੜੀ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਡਿਸਕਸ ਕਰਕੇ ਨਵੀਂ ਡੇਟ ਅਨੁਸਾਰ ਉਸ ਦਿਨ ਦਿੱਲੀ ਤੋਂ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸੀਸਗੰਜ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਅਰਦਾਸ ਕਰਕੇ ਤੇ ਸ਼ਾਮੀ ਸ਼੍ਰੀ ਰਕਾਬ ਗੰਜ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਕੀਰਤਨ ਦਰਬਾਰ ਹੋਣਗੇ। 1 ਨਵੰਬਰ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ 18 ਨਵੰਬਰ ਤੱਕ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਲਾਈਟ ਐਂਡ ਸਾਊਂਡ ਸ਼ੋ ਹੋਣਗੇ ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਫਰੀਦਕੋਟ ਵਿਖੇ ਵੀ  ਇੱਕ ਅਲੌਕਿਕ ਲਾਈਟ ਐਂਡ ਸਾਊਂਡ ਸ਼ੋ ਹੋਊਗਾ ਜਿਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਜੀਵਨ ਬਾਰੇ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਬਾਰੇ ਦੱਸਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਨਾਲ ਹੀ 18 ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਸ਼੍ਰੀਨਗਰ ਤੋਂ ਤੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਛੇਵੀ ਪਾਤਸ਼ਾਹੀ ਜੋ ਛੇਵੇਂ ਪਾਤਸ਼ਾਹ ਦਾ ਸਥਾਨ ਹੈ ਉੱਥੇ ਕੀਰਤਨ ਦਰਬਾਰ ਹੋਊਗਾ ਤੇ 19 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਇੱਕ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਸ਼੍ਰੀਨਗਰ ਤੋਂ ਆਰੰਭਿਆ ਜਾਊਗਾ ਜਿੱਥੋਂ ਜਿਸਦੀ ਜਿਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮਾਨਯੋਗ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਕਨਵੀਨਰ ਸ੍ਰੀ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਜੀ ਮਾਨਯੋਗ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਦੀ ਤੇ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਸੰਤ ਮਹਾਂਪੁਰਖ ਮਾਨ ਜਿਹੜੇ ਆ ਰੱਬੀ ਰੂਹਾਂ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਰਹਿਨੁਮਾਈ ਦੇ ਹੇਠ ਸ਼੍ਰੀਨਗਰ ਤੋਂ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਆਰੰਭਿਆ ਜਾਊਗਾ ਤੇ ਵਾਇਆ ਜੰਮੂ ਪਠਾਨਕੋਟ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਹੁੰਦੇ 22 ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਸ਼੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਪਹੁੰਚੂਗਾ। ਇੱਕ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਜੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਤੋਂ ਜਾਊਗਾ ਵਾਇਆ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਬਟਾਲਾ ਬਾਬਾ ਬਕਾਲਾ ਸਾਹਿਬ ਹੁੰਦੇ ਹੋਏ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਹੁੰਦੇ ਹੋਏ ਤਰਨ ਤਾਰਨ ਗੋਇੰਦਵਾਲ ਸਾਹਿਬ ਜਲੰਧਰ ਫਗਵਾੜਾ ਬੰਗੇ ਨਵਾਂ ਸ਼ਹਿਰ ਬਲਾਚੌਰ ਹੁੰਦੇ ਹੋਏ ਸ਼੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਪਹੁੰਚੇਗਾ ਇੱਕ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਤਖਤ ਸ੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਆਰੰਭ ਿਆ ਜਾਊਗਾ ਤੇ ਵਾਇਆ ਬਠਿੰਡੇ ਸੰਗਰੂਰ ਪਟਿਆਲਾ ਮੋਹਾਲੀ ਹੁੰਦੇ ਹੋਏ ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਪਹੁੰਚੇਗਾ। ਤੇ ਚੌਥਾ ਨਗਰ ਕੀਰਤ ਫਰੀਦਕੋਟ ਜਿਲੇ ਤੋਂ  20 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਫਰੀਦਕੋਟ ਤੋਂ ਆਰੰਭਿਆ ਜਾਊਗਾ । ਚਾਰੋਂ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ 22 ਸ਼ਾਮ ਨੂੰ ਸ਼੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚ ਜਾਣਗੇ ਤੇ 23, 24, 25 ਨੂੰ ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਪਧਰੀ ਸਮਾਗਮ ਹੋਣ ਜਾ ਰਹੇ ਆ ਜਿਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ 23 ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਆਰੰਭਤਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਿਹੜਾ ਹੈ ਸਰਵ ਧਰਮ ਸੰਮੇਲਨ ਜਿੱਥੇ ਸਾਰੇ ਧਰਮਾਂ ਦੇ ਸੰਗਤਾਂ ਮਹਾਂਪੁਰਖਾਂ ਨੂੰ ਇਨਵਾਈਟ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਜਿਸ ਵਿਚ ਨੌਵੇਂ ਪਾਤਸ਼ਾਹ ਜੀ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਕੱਲੀ ਧਰਮ ਲਈ ਨਹੀਂ ਸੀ ਆਪਣੇ ਕਿਸੇ ਹੋਰ ਧਰਮ ਲਈ ਸੀ ਮਾਨਵਤਾ ਦੀ ਹਿਊਮਨ ਰਾਈਟਸ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਮਿਸਾਲ ਨੌਵੇਂ ਪਾਤਸ਼ਾਹ ਹਨ।ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵੱਖ ਵੱਖ ਜਿਲਿਆਂ ਚ ਸਾਡੇ ਜਾਣ ਦਾ ਮਕਸਦ ਕੇ ਇਸ ਧਾਰਮਿਕ ਮੋਕੇ ਸਾਰੇ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਦੀ ਸਾਫ ਸਫਾਈ,ਉਨਾ ਨੂੰ ਸਜਾਉਣ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਸ਼ਤਾਬਦੀ ਸਮਾਰੋਹ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਹਈਆ karਵੋਣੀ ਹੈ ਅਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਦੀ ਕਾਮਨਾ ਕਰਦੇ ਹਾਂ。 ਬਾਈਟ- ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈੰਸ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Oct 11, 2025 06:50:28
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सिर्फ 10 रुपये की ओवररेटिंग का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक को ठेके पर मौजूद दबंगों ने बेरहमी से पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला छपरौली थाना क्षेत्र के सिनोली गांव की एक बियर शॉप का है। जानकारी के अनुसार, गांव सिनोली निवासी प्रवीण कुमार अपने ही गांव के बियर ठेके से बियर खरीदने गया था। ठेकेदार ने बियर की केन पर प्रिंट रेट से 10 रुपये ज्यादा मांग लिए। जब प्रवीण ने इसका विरोध किया तो ठेकेदार और सेल्समैन आगबबूला हो गए। थोड़ी ही देर में ठेके पर मौजूद अन्य आधा दर्जन लोगों को बुलाया गया और सभी ने मिलकर प्रवीण की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Oct 11, 2025 06:50:15
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भोपतपुर गांव के रहने वाले लकड़ी ठेकेदार अवध किशोर उर्फ लल्लन के विरुद्ध 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी से अवैध संबंध बनाने और गर्भ धारण करने का मामला दर्ज हुआ है. आरोपी के कारण 17 वर्षीय किशोरी गर्भवती हो गई थी. दो अक्टूबर को पेट दर्द के बाद परिवार उसे अयोध्या के श्री राम अस्पताल लेकर गया. वहां उसने एक नवजात किशोरी को जन्म दिया. किशोरी की मां ने आरोपी को स्वीकारने के लिए कहा था, पर उसने मना कर दिया. नाबालिग लड़की की मां की तहरीर पर वजीरगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ. पुलिस ने आरोपी अवध किशोर उर्फ लल्लन को गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. नाबालिग लड़की का गोण्डा जिला महिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है और मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Oct 11, 2025 06:50:04
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में एक महिला वॉलीबॉल खिलाड़ी ने घर में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। इस आत्महत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल नित्यानंद चौक के नजदीक की है। मृतका की पहचान रामबदन तांती की पुत्री नीतू कुमारी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नीतू मंझौल की चर्चित वॉलीबॉल खिलाड़ी थी। करीब सात साल पहले उसकी शादी हुई तथा छह वर्ष की बेटी है। जानकारी के मुताबिक, नीतू कुमारी शादी के कुछ दिनों बाद से ही डिप्रेशन में चली गई और अपने मायके में रह रही थी। शुक्रवार की देर शाम घर के लोग बाजार गए तो वह घर में अकेली थी। इस दौरान अचानक अपने रुम में दुपट्टा का फंदा लगाकर झूल गई। इस घटना के संबंध में मृतका के पति मिथिलेश शर्मा ने बताया है कि मेरी पत्नी अपने मायके में ही रहती थी। और जानकारी मिली कि बच्ची बाहर में खेल रही है। और घर का दरवाजा अंदर से बंद पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि इसी सूचना के आधार पर मंझौल थाना पुलिस को सूचना दिए। लेकिन थोड़ी देर बाद नीतू की पुत्री के रोने की आवाज सुनकर लोग दौड़े। लेकिन तब हल्ला होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। तथा मायके के परिजन भी बाजार से आ गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मंझौल थाना को दिया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने लाश को फंदे से उतारकर जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के संबंध में मंझौल थानाध्यक्ष फैजल अहमद अंसारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवई की जा रही है।
0
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Oct 11, 2025 06:47:20
0
comment0
Report
NANasim Ahmad
Oct 11, 2025 06:46:10
Delhi, Delhi:दिल्ली में दीपावली पर पटाखे पर लगा प्रतिबंध हटेगा या नहीं यह घटनाक्रम बना हुआ है। हालांकि ग्रीन पटाखे पर प्रतिबंध हटाने के लिए मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया और सुप्रीम कोर्ट में इस सुनवाई के बाद फैसले को सुरक्षित रख लिया गया है। जिसके बाद दिल्ली में रहने वाले लोगों का कहना है कि दीपावाली पर बिन पटाखे के दीपावली सुनी-सुनी लगती है और खुशियों भरा त्यौहार है। बिन आतिशबाजी के दीपावली की खुशियां अधूरी लगती हैं। ऐसे में ग्रीन पटाखे पर लगाया गया है प्रतिबंध उसको हटाया जाए और साथ ही दिल्ली में यदि पटाखों के चलते प्रदूषण होता है तो उसके लिए सरकार स्मोक टावर और प्रदूषण को नियंत्रित करने वाले उपकरणों को दुरुस्त करे। जनता का कहना है कि नववर्ष वह शादी-विवाह में जमकर आतिशबाजी होती है उसे दिल्ली में प्रदूषण नहीं होता आखिरकार दीपावली पर ही ग्रीन पटाखे छुड़ाने के बाद भी प्रदूषण होता है यह कहीं न कहीं एक राजनीति है। ग्रीन पटाखे पर जो प्रतिबंध लगाया गया है उसे हटाया जिसे दीपावली की खुशियों में चार-चाँद लग सके।
0
comment0
Report
DSdevendra sharma2
Oct 11, 2025 06:45:54
Rajsamand, Mohi, Rajasthan:राजसमंद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने किया राजसमंद के पालना गृहों का निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं पाईं संतोषजनक। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देश पर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिला एवं सेशन न्यायाधीश राघवेन्द्र काछवाल के मार्गदर्शन में न्यायाधीश भारत भूषण पाठक द्वारा राजसमन्द मुख्यालय पर स्थित पालना गृहों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आरके जिला चिकित्सालय, कमला नेहरू सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांकरोली और राजकीय शिशु गृह में संचालित पालना गृहों की सफाई, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। पालना गृहों में शिशुओं को रखने के बाद बजने वाली घंटी, सफाई की स्थिति एवं आसपास के वातावरण की स्थिति का विशेष निरीक्षण किया गया। कुल मिलाकर संतोषजनक स्थिति पाई गई।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Oct 11, 2025 06:45:44
Dholpur, Rajasthan:बाड़ी शहर अतिक्रमणकारियों के चंगुल में फंस चुका है? प्रशासन की उदासीनता के चलते इन अतिक्रमणकारियों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। शहर के मुख्य मार्गों, जैसे बाईपास से लेकर महाराज बाग, भारद्वाज मार्केट और हॉस्पिटल रोड से सेपऊ रोड तक, अतिक्रमण का जाल फैलता जा रहा है। दुकानों के आगे नाले और खरंजे पर अतिक्रमणकारियों ने अधिकार जमा लिया है। आयुर्वेद हॉस्पिटल के रास्ते को भी अतिक्रमणकारियों ने बंद कर दिया है! अब सीताराम बाजार, हॉस्पिटल रोड और भारद्वाज मार्केट के मार्गों को भी बंद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। शहर के सबसे चौड़े मार्ग पर प्रशासन की अनदेखी से रास्ते संकरे होते जा रहे हैं। नगरपालिका अब तक अतिक्रमण को लेकर नाकाम रही है, और प्रशासन भी लगातार इस समस्या की अनदेखी कर रहा है। दीपावली जैसे त्यौहार पर इन मार्गों पर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे बाजारों में खरीददारी करने वाले लोग बेहद परेशान हो जाते हैं.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top