Back
आम आदमी पार्टी झांसी ने जिला चिकित्सालय में चलाया सफाई अभियान
Jhansi, Uttar Pradesh
झांसी आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह जी के अहवान पर मासिक रचनात्मक कार्यक्रम के अंतर्गत आज कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अस्पताल झांसी में सफाई अभियान चलाया गया।इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर व्याप्त गंदगी पाई, जगह जगह गुटके के पाउच, डिस्पोजल ग्लास, पन्नियां पेड़ पौधों की पत्तियां व टहनियां पड़ी देखें जिन्हें कार्यकर्ताओं ने झाड़ू साफ कर कूड़ेदान में डाल कर सफाई की।
सफाई अभियान के जरिए कार्यकर्ताओं ने संदेश दिया कि जनता के लिए सेवा और संघर्ष करना ही AAP का एकमात्र उद्देश्य है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरशद खान, महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा, आदि सभी उपस्थित रहे l
1
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com