Back
हाथरस में बैंक कर्मी ने लगाया मारपीट का आरोप, कहा- तमंचे के बल पर 2 लाख रुपए और चेन छीना
Hathras, Uttar Pradesh
हाथरस में एक बैंक कर्मी ने तमंचे के बल पर लूटपाट का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उससे 2 लाख रुपए नकद और एक सोने की चेन छीन ली गई। हालांकि, पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है। आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के नगला चतुरा निवासी जयपाल सिंह पुत्र टीकम सिंह एक बैंक में कार्यरत हैं। उन्होंने चंदपा कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने एक सहकर्मी के साथ अपने जीजा रणवीर सिंह (पुत्र राजवीर सिंह, निवासी पानीगांव, हाल गोरई, तोड़ाबास) के पास पैसे लेने गए थे। वहां से वे 2 लाख रुपए लेकर निकले थे। जयपाल सिंह के अनुसार, उन्होंने रास्ते में अपने सहकर्मी को अलीगढ़ में छोड़ दिया और अपने गांव की ओर निकल पड़े। हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र में कुंवरपुर के पास उनके सहकर्मी का कुछ अन्य लोगों ने उनकी छाती पर तमंचा रखकर उनसे 2 लाख रुपए और सोने की चेन लूट ली। लुटेरे उन्हें बेहोश करके मौके से फरार हो गए। होश आने पर जयपाल सिंह ने पुलिस और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में सीओ सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि बैंक कर्मी द्वारा बताई गई लूटपाट की बात संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 23, 2026 13:18:530
Report
RJRahul Joshi
FollowJan 23, 2026 13:18:440
Report
HBHeeralal Bhati
FollowJan 23, 2026 13:17:540
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowJan 23, 2026 13:17:420
Report
SKSHIV KUMAR
FollowJan 23, 2026 13:17:200
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowJan 23, 2026 13:17:090
Report
YMYadvendra Munnu
FollowJan 23, 2026 13:16:310
Report
YSYeswent Sinha
FollowJan 23, 2026 13:16:160
Report
RSRajendra sharma
FollowJan 23, 2026 13:15:520
Report
JGJugal Gandhi
FollowJan 23, 2026 13:15:350
Report
JSJitendra Soni
FollowJan 23, 2026 13:09:43Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कालपी का यमुना ब्रिज रीलस्पॉट बन गया है। आये दिन युवा जान जोखिम में डालकर ब्रिज पर बने रेलवे ट्रैक पर रील बनाते हैं। कार्रवाई के बावजूद युवा जान जोखिम में डालकर रील बना रहे हैं…
0
Report
MGMohd Gufran
FollowJan 23, 2026 13:09:310
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowJan 23, 2026 13:09:190
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 23, 2026 13:08:580
Report
ANAnil Nagar1
FollowJan 23, 2026 13:08:350
Report