Back
अराजक तत्वों की शर्मनाक हरकत, संविधान निर्माता बाबा साहेब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त दूसरी बार टुटा
Dawa, Uttar Pradesh
जखनिया, गाजीपुर।
भूड़कुड़ा कोतवाली अंतर्गत सोफीपुर गांव के तिराहे पर स्थापित संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को बीती रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह लगभग 6:30 बजे जब ग्रामीणों की आवाजाही शुरू हुई तो लोगों ने देखा कि बाबा साहेब की प्रतिमा का एक हाथ टूटा हुआ है और टूटे हुए मलबे मौके पर बिखरे पड़े हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रधान प्रतिनिधि आदर्श कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। प्रधान प्रतिनिधि आदर्श कुमार ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले भी अराजक तत्वों द्वारा प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह कृत्य समाज की भावनाओं को आहत करने वाला है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
इस संबंध में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के वरिष्ठ नेता गोरखनाथ बौद्ध ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाना दूषित और घृणित मानसिकता को दर्शाता है। यह दलित समाज की अस्मिता पर सीधा हमला है। उन्होंने घटना की घोर निंदा करते हुए उच्च अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
वहीं, भूड़कुड़ा कोतवाल श्याम जी यादव ने बताया कि वे स्वयं मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ न्यायसंगत विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और लोग संविधान निर्माता के सम्मान की रक्षा के लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 05, 2026 10:16:480
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowMar 05, 2026 10:15:540
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 05, 2026 10:15:450
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 05, 2026 10:15:350
Report
SPSohan Pramanik
FollowMar 05, 2026 10:15:190
Report
RZRajnish zee
FollowMar 05, 2026 10:07:520
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 05, 2026 10:07:400
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowMar 05, 2026 10:06:20Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI: ICC T20 MEN’S WORLD CUP/ INDIA VS ENGLAND 2ND SEMI-FINAL MATCH/ OUTSIDE VISUALS FROM WANKHEDE STADIUM/ VOX-POP
0
Report
SSsubhash saheb
FollowMar 05, 2026 10:05:100
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 05, 2026 10:04:580
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowMar 05, 2026 10:04:450
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 05, 2026 10:04:300
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowMar 05, 2026 10:04:16Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH: PUNJAB-HARYANA HIGH COURT TAKES SUO MOTU NOTICE OF GURDASPUR ENCOUNTER
0
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 05, 2026 10:04:070
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 05, 2026 10:03:510
Report