212601
फतेहपुर में युवक का मिला शव, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में ग्राम शकूलपुर मजरे फरसी में 13 जून को एक युवक की जान देने के मामले में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया और अनशन के जरिए अपनी मांगें पेश की। जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी ने इस मामले पर गहराई से सुनवाई की और पीड़ित परिजनों के साथ बातचीत की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आजमगढ़ में 1KW एफएम रेडियो marzo 2027 से शुरू, 100 किमी कवरेज
Azamgarh, Uttar Pradesh:रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा स्थान - Azamgarh जनपद आजमगढ़ में प्रसार भारती द्वारा एफएम की धुन गूंजेगी; मऊ, लखनऊ व दिल्ली की टीमों के साथ सर्वे के लिए DMC पहुँच रही है; मार्च 2027 तक एफएम के शुरू होने की संभावना है। जनपद आजमगढ़ के दूरदर्शन मेंटेनेंस सेंटर से बहुत जल्द 1 किलोवाट क्षमता वाला नया एफएम रेडियो स्टेशन शुरू होने जा रहा है। इस नए एफएम ट्रांसमीटर के चालू होने के बाद लगभग 100 किलोमीटर के दायरे में लोग रेडियो पर गाने, समाचार और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम सुन सकेंगे और उसका आनंद ले सकेंगे। आशय यह है कि मार्च 2027 तक शुरुआत की जाएगी। इतिहास: जनपद आज़मगढ़ में प्रसार भारती द्वारा दूरदर्शन केंद्र का इतिहास काफी पुराना है; 1989 में इसकी शुरुआत हुई थी, फिर दशकों तक सूचना और मनोरंजन का माध्यम बना रहा। 2018 में लो-पावर ट्रांसमिशन (LPT) सिस्टम बंद करने का निर्णय लिया गया, जिसके बाद यह केंद्र 2023 में बंद हो गया और परिसर वीरान हो गया। अब पुनः वही केंद्र शुरू करने के लिए सरकार ने प्रसार भारती को पहल सौंपी है। केन्द्र अब 1 किलोवाट क्षमता वाला नया एफएम स्टेशन शुरू करने जा रहा है; चालू होने पर लगभग 100 किलोमीटर के दायरे में सुरीले गाने, समाचार और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम सुनने का मौका मिलेगा। प्रसारण इसका सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक रहेगा। कार्यक्रमों में मनोरंजन, शिक्षा, समाचार शामिल होंगे; आगे स्थानीय लोगों और क्षेत्रीय कार्यक्रमों को भी प्रसारण में जोड़े जाने की संभावना है। पूरी कैंपस की साफ-सफाई के लिए दूरदर्शन केंद्र मऊ की टीम और सीसीडब्ल्यू लखनऊ व सीसीडब्ल्यू दिल्ली की टीम ने परिसर का निरीक्षण कर अनुमानों की तैयारी की। परिसर में अतिक्रमण नहीं, बल्कि व्यवस्थित संरचना तथा आधुनिक ट्रांसमिशन उपकरण इंस्टॉल करने की योजना है।0
0
Report
नेपाल में बारिश-भूस्खलन से सड़कें क्षतिग्रस्त, भारत-नेपाल सीमा पर ट्रकों की लंबी कतार
Mahuwa, Uttar Pradesh:नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन का असर अब भारत-नेपाल सीमा पर भी दिखाई देने लगा है। नेपाल में कई जगह सड़कें क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इसका असर महराजगंज के भारत-नेपाल के सोनौली सीमा क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है जहां ट्रकों की लंबी कतारें लग गई हैं। वी/ओ- तस्वीरें महराजगंज के भारत-नेपाल के सोनौली सीमा क्षेत्र की हैं जहां नेपाल की ओर जाने वाले ट्रकों की लंबी कतार नजर आ रही है और सोनौली सीमा से लगभग 15 से 20 किलोमीटर दूर ट्रैकों की लंबी लाइन लगी हुई है । आपको बता दे कि नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश और भूस्खलन के चलते काठमांडू समेत कई सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ है। सड़क मार्ग बाधित होने का सीधा असर मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर पड़ा है। सीमा पर घंटों इंतजार कर रहे ट्रक चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और बॉर्डर पार करने में चार से पांच दिन लग जा रहे है । लंबे इंतजार के कारण ड्राइवरों को सड़क किनारे ही समय बिताना पड़ रहा है। जी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में ट्रक ड्राइवर ने बताया कि नेपाल में सड़के क्षतिग्रस्त हो गई है जिसके कारण वह काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है खाने पीने की समस्या के साथ काफी दिक्कत का भी सामना करना पड़ा है ।फिलहाल सड़क मार्ग सामान्य होने के बाद ही भारत-नेपाल सीमा पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर लौटने की उम्मीद है। वॉक थ्रू विथ ट्रक ड्राइवर0
0
Report
चुनाव आयोग पर विपक्ष के सवालों पर पंकज चौधरी का पलटवार, बोले- हारने पर EVM और आयोग को देते हैं दोष
Mahuwa, Uttar Pradesh:भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आज महाराजगंज दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल हुए इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और प्रमाण पत्र प्रदान किए और आधारशिला वृद्ध आश्रम में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत वृद्ध जनों से मुलाकात की। विपक्षी पार्टियों द्वारा चुनाव आयोग पर उठाए जा रहे सवाल पर पंकज चौधरी ने कहा कि विपक्ष सिर्फ चुनाव आयोग को ही नहीं बल्कि देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम कर रहा है। वह जब चुनाव हारते हैं तो ईवीएम और चुनाव आयोग को दोष देते हैं। इन सभी आरोपों का चुनाव आयोग ने जवाब देनी है और दूध का दूध पानी का पानी करने का काम किया है। आरोप लगाने वालों को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। अखिलेश यादव के 2027 विधानसभा चुनाव जीतने के बाद शिक्षामित्र की पुरानी व्यवस्था को बहाल करने और मदरसों की समस्या को समाधान करने के बयान पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि चुनाव है कुछ भी कह सकते हैं । बाईट- पंकज चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस नेत्री शैलजा: RSS ने समाज बांटने की कोशिश, समान अधिकार बहाल करो
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस नेत्री कुमारी शैलजा ने कहा, "जब हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हलद्वानी से अपनी रैली को संबोधित करके आए तब RSS के लोगों ने वहां शुद्धीकरण किया था। ये समाज को बांटने की बात करते हैं। आज भी उनके गले यह बात नहीं उतरी है कि अंबेडकर जी ने सभी को समान अधिकार दिया है। ये लोग सभी के सम्मान को खत्म करना चाहते हैं... आज के दिन दलित और आदिवासी केवल राजनीति में ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में काम कर रहे हैं..." उन्होंने आगे कहा, "राहुल गांधी ने इन्हें जो आईना दिखाया है उसके आगे ये लोग नहीं टिक पाएंगे। इन्हें(मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार) इस्तीफा देना होगा... इस सरकार ने हमारी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास छेड़ रखा है। हम आंदोलन करेंगे..."0
0
Report
अंबेडकरनगर: प्रशिक्षण केंद्र में 21 प्रशिक्षुओं की अचानक तबीयत बिगड़ी, जांच जारी
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर- पार्थ ट्रेडिंग धागा मिल ममरेजपुर परिसर के कौशल विकास केंद्र में 21 प्रशिक्षुओं की अचानक तबीयत बिगड़ी, उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद मचा हड़कंप. सभी 21 प्रशिक्षुओं को महामाया मेडिकल कॉलेज लाया गया. 4 प्रशिक्षुओं को इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई, 17 प्रशिक्षु अभी राजकीय मेडिकल कॉलेज के वार्ड में भर्ती. सीएमओ के मुताबिक सभी मरीजों की हालत स्थिर. पार्थ ट्रेडिंग धागा मिल ममरेजपुर परिसर स्थित प्रशिक्षण केंद्र की घटना. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हॉस्टल पहुंचकर जांच की. भोजन और पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए. जांच रिपोर्ट के बाद ही बीमारी के वास्तविक कारण का होगा खुलासा.0
0
Report
पटना में घरों को छोड़िये अब तो मंदिर को भी नहीं बख्श रहे चोर...
Mainpura, Bihar:राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित MLA फ्लैट परिसर के शिव-पार्वती-हनुमान मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है. चोर मंदिर से घंटी और भगवान शिव की प्रतिमा पर लगा नाग चोरी कर ले गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर प्रबंधन और स्थानीय लोगों में नाराजगी है. मंदिर प्रबंधन की ओर से कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सचिव निरंजन मंडल ने जहां इस मामले में पुलिस पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कि है तो वहीं अध्यक्ष पूज्य राजीवजी महाराज ने पॉश इलाके में हुई चोरी को लेकर कई सवाल खड़े किये हैं ।इस मंदिर में पहले भी चोरी की घटना हो चुकी है और लोग सवाल उठाने लगे हैं कि VVIP इलाके में मंदिर होने के बावजूद चोरी की घटना स्थानीय पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े करता है ।0
0
Report
Advertisement
चन्नी ने पंजाब में छात्र बेरोजगारी-शिक्षा की कमी पर AAP सरकार पर आरोप लगाए
Noida, Uttar Pradesh:लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) मामला | दिल्ली | कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, "वहां(पंजाब में) छात्रों को रोजगार नहीं मिल रहा, अच्छी शिक्षा नहीं मिल रही है। वहां जो घटना हुई है, उसके पीछे वहां की AAP की सरकार है। वहां बाहर से जो गुंडे आए, वो कहां से आए, यह जांच का विषय है...यह जानूझकर कराया गया हादसा है"0
0
Report
जोधपुर के कबीर नगर में अंतिम संस्कार को लेकर भारी विरोध, भील-समाज बनाम प्रशासन
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर जोधपुर के कबीर नगर क्षेत्र में अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, भील समाज के लोग सड़क पर शव को रखकर कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन, सूरसागर थानाधिकारी हरीश सोलंकी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे वाल्मीकि समाज के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करवाने की है बात, सिर्फ जगह को लेकर ही दोनों पक्षों में है विवाद, श्मशान घाट में स्टैंड पर अंतिम संस्कार को लेकर है गति रोध0
0
Report
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आंगनवाड़ी बहनों के वेतन और गुणवत्ता पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "मैं आप सभी से बस यही आग्रह करूंगा कि आप याद रखें कि समाज कल्याण विभाग आपके बच्चों के लिए हमेशा चिंतित रहता है, और आंगनवाड़ी केंद्रों में काम करने वाली सहायिकाएं (हमारी बहनें) आपके अपने परिवारों का ही हिस्सा हैं। उनका चयन आपमें से ही किया जाता है और वे समाज की सेवा करती हैं। हालांकि उन्हें अधिक पारिश्रमिक नहीं मिलता, फिर भी वे समर्पण भाव से समाज की सेवा के लिए तत्पर रहती हैं। राज्य भर में लगभग 115,000 ऐसी बहनें सहायिका के रूप में कार्यरत हैं और सभी अपना योगदान दे रही हैं। मेरा आपसे बस यही अनुरोध है कि यदि कोई कमी हो, तो उसकी जानकारी सरकार, मंत्री और विधायकों तक अवश्य पहुंचे। हमें यह विचार करना चाहिए कि और क्या सुधार किए जा सकते हैं—उदाहरण के लिए, भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करना ताकि वह उचित और अनियमितताओं से मुक्त हो, और यह सुनिश्चित करना कि बच्चों को फल और दूध मिले। हमारा उद्देश्य बच्चों को घर से बाहर निकलकर आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों में जाने के लिए प्रोत्साहित करना भी है..."0
0
Report
Advertisement
सुवेंदु अधिकारी: छात्रों को 12वीं तक मोबाइल दूर रखें, टैबलेट देंगे; जालंधर की साइकिलें
Noida, Uttar Pradesh:हावड़ा | पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "छात्रों को कम से कम 12वीं कक्षा तक मोबाइल फोन से दूर रहना चाहिए...हम उन्हें टैबलेट उपलब्ध कराएंगे...आज वितरित की गई सभी साइकिलें जालंधर, पंजाब से आई हैं। क्या आप जानते हैं कि इस इकाई का संचालन या विधानसभा का कामकाज कौन संभालता है? पूर्व मुख्यमंत्री के भतीजे और उनके रिश्तेदार पवन अरोरा और उनके बेटे अंकुश अरोरा...हम चोरी बर्दाश्त नहीं करेंगे..."0
0
Report
उदयपुर में सच की लैब ने पैथोलॉजी-रेडियोलॉजी केंद्र का शुभारंभ किया
Udaipur, Rajasthan:पिछले 35 वर्षों से राजस्थान में जांच सेवाएं प्रदान कर रही डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री ने अब उदयपुर में अपनी सेवाओं का विस्तार किया है। हजारेश्वर कॉलानी, मधुबन में आज उसकी लैब का शुभारंभ निदेशक संकल्प गुप्ता ने किया। इस मौके पर राजस्थान राज्य आईएमए के अध्यक्ष डॉ आनंद गुप्ता, सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य और संयुक्त निदेशक डॉ. ओ.पी. रायपुरिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। डॉ. बी. लाल गुप्ता के अनुसार उदयपुर में लंबे समय से जांच सेवाएं प्रदान कर रही श्याम बायोटेक के सहयोग से नई एकीकृत पैथोलॉजी एवं रेडियोलॉजी लैब का शुभारंभ किया गया। इस नई सुविधा के माध्यम से उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी से जुड़ी व्यापक जांच सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। ‘सच की लैब’ डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें सेहत को लेकर अनुमान लगाने के बजाय सही जांच के माध्यम से उसकी वास्तविक स्थिति जानने पर जोर दिया गया है- क्योंकि जब बात सेहत की हो, तो ‘लगता है’ से ज्यादा जरूरी है ‘पता है’। डॉ. बी. लाल गुप्ता के अनुसार 35 वर्षों से हमारा प्रयास राजस्थान के लोगों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जांच सेवाएं पहुँचाना रहा है। ‘सच की लैब’ इसी सोच को आगे बढ़ाता है- सेहत केवल ठीक लगनी नहीं चाहिए, उसका सच पता होना चाहिए। श्याम बायोटेक के साथ उदयपुर में यह शुरुआत उसी भरोसे को और अधिक लोगों तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री और श्याम बायोटेक का यह सहयोग 35 वर्षों की जांच विशेषज्ञता और उदयपुर में वर्षों से स्थापित स्थानीय विश्वास को एक साथ लाता है। दोनों संस्थानों का उद्देश्य सटीक जांच, गुणवत्ता और समयबद्ध सेवाओं के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को बेहतर जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना है।0
0
Report
दुद्धी पुलिस ने 20 हजार के इनामी एनडीपीएस आरोपी अब्दुल्लाह को गिरफ्तार किया
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में दुद्धी पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहा था। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के बाद घेराबंदी कर आरोपी को कोन तिराहे से गिरफ्तार किया गया。 गिरफ्तार आरोपी की पहचान झारखंड के पलामू निवासी अब्दुल्लाह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी थाना दुद्धी में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी विंढमगंज थाना क्षेत्र के कोन तिराहे की ओर आने वाला है। सूचना मिलते ही दुद्धी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी अब्दुल्लाह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ दुद्धी थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।0
0
Report
Advertisement
टोंक के देवली में पुलिसिंग समीक्षा: साइबर अपराध व NDPS पर तेज कार्रवाई
Tonk, Rajasthan:देवली (टोंक) एडीजी आर्म्ड बटालियन्स एवं एसडीआरएफ राजस्थान, जयपुर रूपिंदर सिंघ देवली पहुंचे। पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद नगर पालिका सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी हुई। बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की समीक्षा हुई। अधिकारियों को लंबित मामलों के जल्द निपटारे और अपराधों की रोकथाम के निर्देश मिले। साइबर अपराध और एनडीपीएस एक्ट के मामलों पर जोर दिया गया। इन पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। आमजन को बेहतर पुलिसिंग देने के भी निर्देश मिले। पुलिस व्यवस्था को असरदार बनाने, जांच में तेजी लाने और शिकायतों को प्राथमिकता से हल करने पर भी चर्चा हुई। गोष्ठी में अजमेर रेंज के महानिरीक्षक डॉ. रवि, टोंक एसपी रोशन मीना और सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व वृताधिकारी मौजूद थे。0
0
Report
पंजाब में नशा मुक्त यात्रा BJP का दावा: बदलाव चाहते हैं लोग, 117 सीटें
Chandigarh, Chandigarh:पंजाब और जम्मू कश्मीर बीजेपी के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री डॉ सतीश पूनिया से खास बातचीत सतीश पूनिया ने कहा पंजाब में बीजेपी की नशा मुक्त पंजाब यात्रा जारी है इस नशा मुक्त यात्रा का कल समापन जालंधर में होगा पंजाब में 4 हजार किलोमीटर बीजेपी की नशा यात्रा चली है जिसमें लोग सामाजिक तौर पर इस यात्रा के साथ जुड़े हैं डॉ सतीश पूनिया ने कहा पंजाब में तीन बड़े मुद्दे हैं जिसमें करप्शन , कानून व्यवस्था और नशा शामिल है पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार जाने का कारण भी नशा ही बनेगा चूंकि पंजाब में नशे से लोग बुरी तरह प्रभावित है डॉ सतीश पूनिया ने कहा पंजाब में भाजपा अकेले 117 सीट पर लड़ेगी चुनाव डॉ सतीश पूनिया ने कहा लोग पंजाब में बदलाव चाहते है और बीजेपी के साथ है0
0
Report
निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल के खिलाफ भूखंड विवाद में एफआईआर, CID-सीबी जांच शुरू
Hanumangarh, Rajasthan:निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल के खिलाफ़ मुक़दमा दर्ज, प्लॉट विवाद से जुड़े मामले में एफआईआर दर्ज, पुलिस जांच के बाद विधायक के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश, पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया BNS की विभिन्न धाराओं में अपराध बनना पाए जाने का जिक्र, भूखंडों में घुसने, चारदीवारी तोड़ने और धमकी देने समेत कई आरोपों को लेकर हुआ मुक़दमा, विधायक के खिलाफ दर्ज मामले की जाँच करेगी सीआईडी-सीबी0
0
Report
Advertisement
