Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Deoria274001

विधायक द्वारा आयोजित विशाल हिन्दू सम्मेलन में दिखी सामाजिक समरसता 10 हजार लोगों को वितरित हुआ कंबल

Jan 13, 2026 00:40:39
Deoria, Uttar Pradesh
देवरिया जिले की रुद्रपुर विधानसभा से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री जय प्रकाश निषाद ने लक्ष्मी पुर कस्बे में विशाल हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन कर शक्ति प्रदर्शन किया। सनातन संस्कृति की गूंज के बीच क्षेत्र भर से हजारों की संख्या में लोग सम्मेलन में उमड़े और धर्म, संस्कृति व सामाजिक एकता पर मंथन हुआ। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री जयप्रकाश निषाद ने 10 हजार से अधिक जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर सामाजिक सरोकार का संदेश दिया। वहीं सहभोज कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को खिचड़ी भी परोसी गई। खास बात यह रही कि विधायक पुत्र विश्वविजय निषाद खुद मैदान में उतरे और सम्मेलन में आए लोगों को अपने हाथों से खिचड़ी परोसी और कंबल वितरित किए, जिससे कार्यकर्ताओं और आमजन में खासा उत्साह देखने को मिला। विशाल हिंदू सम्मेलन न सिर्फ धर्म और परंपरा का मंच बना, बल्कि सामाजिक समरसता और जनसंपर्क का भी बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया ।
0
comment1
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
HSHITESH SHARMA
Mar 04, 2026 06:01:44
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से रायपुर नेशनल हाई वे 53 में खारुन नदी के पुल पर देर रात रायपुर कि तरफ़ एक टैंकर के पलट जाने से दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर लंबा जाम लग गया यह टैंकर पुल के बीचो बीच अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे टैंकर में मौजूद आइल सड़क पर फैलने लगा इस घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग और रायपुर की यातायात पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुल के ऊपर फैले हुए तेल और टैंकर की स्थिति को देख पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया लंबे जाम को देखते हुए पुलिस ने रूट को भी डायवर्ट किया और इधर पुल के ऊपर रेस्क्यू शुरू किया क्रेन के आने के बाद एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने टैंकर को बड़ी मशक्कत के बाद वहां से हटाया तो वही पुल पर ऑइल पूरी तरह फैल जाने की वजह से फायर ब्रिगेड की टीम ने केमिकल छिड़क कर 2 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद रात 2 बजे टैंकर हटला लिया गया तो वही अल सुबह तक ट्रैफिक वन वे ही चलता रहा.
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 04, 2026 06:01:00
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन。 धार्मिक नगरी उज्जैन में होली का उत्सव पूरे उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है, वैसे-वैसे शहर रंगों में सराबोर होता नजर आ रहा है। सुबह से ही लोग अपने घरों से बाहर निकलकर एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं。 इसी कड़ी में मालीपुरा स्थित विश्वकर्मा समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से होली उत्सव की शुरुआत की। समाजजन एकत्रित होकर पहले पारंपरिक तरीके से होली खेलते दिखाई दिए, इसके बाद वे समाज के अन्य घरों की ओर रवाना हुए。 विश्वकर्मा समाज में वर्षों पुरानी एक मान्यता का पालन आज भी किया जा रहा है। परंपरा के अनुसार जिन परिवारों में बीते समय में गमी (शोक) हुई हो, उनके घर समाज के लोग स्वयं पहुंचकर रंग लगाते हैं। इसका उद्देश्य यह होता है कि शोक की छाया से बाहर निकलकर वह परिवार भी आने वाले त्योहारों को खुशियों और सामाजिक अपनत्व के साथ मना सके। समाज के बुजुर्गों का कहना है कि यह परंपरा केवल रंग खेलने की नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, संवेदना और साथ निभाने का प्रतीक है। होली जैसे पावन पर्व पर यह संदेश दिया जाता है कि दुख की घड़ी में समाज साथ खड़ा है और खुशियों में भी सबको सहभागी बनाना ही सच्ची होली है। शहर में दिन चढ़ने के साथ होली की रौनक और बढ़ने की संभावना है, वहीं विभिन्न मोहल्लों और समाजों में पारंपरिक ढंग से रंगोत्सव मनाया जा रहा है।
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Mar 04, 2026 06:00:38
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top