Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Deoria274202

मिल मजदूरों ने किया बकाया भुगतान की मांग,मजदूरों की आवाज बुलंद करने पहुंचे पूर्व विधायक

Feb 23, 2026 09:26:59
Gauri Bazar, Uttar Pradesh
वर्षों से बंद पड़ी गौरीबाजार शुगर मिल के मजदूर अपने बकाया भुगतान की मांग को लेकर लगातार संघर्षरत हैं। मजदूर पिछले कई वर्षों से नियमित बैठक और प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। परंपरा के अनुसार मिल परिसर स्थित शिव मंदिर पर मजदूरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मजदूरों ने एक स्वर में बकाया भुगतान की मांग दोहराई और प्रशासन की उदासीनता पर नाराजगी जताई। इस दौरान पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा मजदूरों के बीच पहुंचे। मजदूरों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्व विधायक ने कहा कि वह मजदूरों की इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े हैं और उनके बकाया भुगतान के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। सपा मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष ऋषिकेश यादव ने भी पूर्व विधायक का स्वागत करते हुए कहा कि सक्षम न्यायालय के आदेश के बावजूद संबंधित अधिकारी ढुलमुल रवैया अपनाए हुए हैं और मजदूरों का भुगतान लंबित रखा गया है। उन्होंने कहा, हम सबने आखिरी सांस तक अपने हक की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया है।तेजप्रताप जायसवाल, उमाशंकर यादव ने भी पूर्व विधायक का स्वागत किया। बैठक में कपिल देव यादव, शिवकुमार, हंशराज, रामवृक्ष, रामचंद्र गुप्ता, अदालत अली, शंकर यादव सहित सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिला मजदूर उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर बकाया भुगतान की मांग की और संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
NSNAVEEN SHARMA
Feb 23, 2026 11:45:32
Hansi, Haryana:पीड़ित विधवा महिला स्टोरी बाइट : विधवा महिला भारती, हांसी एसडीएम राजेश खोथ हांसी जिले के ढाणी केन्दु की विधवा महिला भारती की फैमिली आईडी में अचानक बड़ी आय विधवा उसके तीन बच्चों की कटी पेंशन बेसहारा विधवा महिला की एकमात्र सहारा थी पेंशन मकान की भी हालत दयनीय ,खाने तक की लाले पड़े विधवा महिला पहुंची एसडीएम दरबार,एसडीएम से लगाई गुहार विधवा महिला बोली कई बार कट चुकी चक्कर नहीं हो रहा समाधान एसडीएम राजेश ने कहा जल्द होगा समाधान हांसी जिले के ढाणी केन्दु में विधवा भारती की पेंशन बंद हो गई। इस विधवा का पेंशन ही एकमात्र सहारा था। पेंशन कटने से खाने तक के लाले पड़ गए है। मकान में आई दरारें व लेंटर का मलबा भी गिरने से चोट भी लगी थी। परन्तु सुनने वाला कोई नहीं है। यह विधवा महिला आज हांसी लघु सचिवालय SDM के दरबार में पहुंची। विधवा महिला ने बताया कि इससे पहले वह दफ्तरों के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन उन्हें कोई कुछ बताता भी नहीं है। आज SDM राजेश खोथ ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही समाधान कर दिया जायेगा। इन तस्वीरों के माध्यम से आप देख सकते हैं कि टूटे फूटे मकान में रह रही एक विधवा महिला व इसके तीन बच्चे हैं। पति की डेढ़ साल पहले मौत हो गई थी। विधवा पेंशन 6 महीने पेंशन मिलने के बाद फैमिली आईडी में एकदम अचानक इनकम बढ़ा दी गई। जिसके कारण इसकी विधवा पेंशन व बच्चों की आश्रित पेंशन भी कट चुकी है। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि आगे लेंटर भी गिरा हुआ है। यह मकान कभी भी गिर सकता है।यह लगातार कार्यालय के चक्कर काट चुकी है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। खाने तक के लाले पड़े हुए है। परिवार का दूसरा सहारा कोई भी नहीं है। विधवा महिला भारती ने बताया कि वे महीनों से चक्कर लगा रहीं हैं। न तो कोई उनकी बात सुनने के लिए तैयार है, पेंशन दोबारा नहीं बन पा रही है। खाने तक के लाले पड़े हुए हैं। परिवार में कमाने वाला कोई नहीं है। कई बार हांसी , हिसार चक्कर काट चुकी हूं। लेकिन समाधान नहीं निकल रहा है। हांसी एसडीएम राजेश खोथ ने बताया कि विधवा महिला का समाधान जल्दी कर दिया जाएगा۔
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Feb 23, 2026 11:39:59
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो पुलिस महकमे में हड़कंप मचा रहा है। 'पहले पैसे की व्यवस्था करो, फिर उसे उठा लेंगे!' - ये कथित बातें राजेपुर थाने के एक सिपाही के मुंह से सुनाई दे रही हैं। क्या ये कानून की रक्षा करने वाले ही भ्रष्टाचार के शिकार हैं? इसके पहले एक दरोगा का वीडियो वायरल हुआ था 20 क्वार्टर दो किसी को उठाना है उसे पर दरोगा लाइन हाजिर हुआ था आखिर यह कैसी पुलिसिंग अपराधियों से गधजोर अपराधी पर शिकंजा एक अपराधी को करने के लिए दूसरे अपराधी से सौदा सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा ये वीडियो राजेपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फोन पर बातचीत में सिपाही कथित रूप से कहता सुनाई देता है - 'पहले पैसे की व्यवस्था करो, उसके बाद जिसको बताया है उसे उठा लेंगे।' आसपास बैठे लोग इस पर हंसते-मजाक करते नजर आते हैं। वीडियो वायरल होते ही विभाग में खलबली मच गई। स्थानीय लोगो मे।पुलिस की छवि गीर रही । थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार ने फोन पर बताया.. थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार "सिपाही शराब का आदी है। रिपोर्ट बनाकर एसपी को भेजी जाएगी। सख्त कार्रवाई होगी。 फिलहाल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, लेकिन जांच तेज।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top