Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Deoria274001

देवरिया में घरेलू गैस का काला खेल गाड़ियों को काटने में किया जा रहा था इस्तेमाल 3 सिलेंडर बरामद

Mar 17, 2026 02:28:50
Deoria, Uttar Pradesh
देवरिया से बड़ी खबर…जहां घरेलू गैस सिलेंडर का खतरनाक खेल सामने आया है। यहां गाड़ियों के पार्ट्स की कटिंग के लिए रसोई गैस का इस्तेमाल किया जा रहा था…जिस पर प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है। देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर रोड पर DSO ने छापेमारी कर बड़ा खुलासा किया…टीम ने मौके से 3 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए हैं…जिनका इस्तेमाल अवैध तरीके से गाड़ियों के पार्ट्स काटने में किया जा रहा था। इतना ही नहीं…छापेमारी के दौरान पाइप और कटिंग नोजल भी जब्त किए गए…जो इस पूरे अवैध काम की कहानी खुद बयां कर रहे हैं। जब टीम ने संबंधित लोगों से कागजात मांगे…तो कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया…जिसके बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत केस दर्ज कर लिया है। घरेलू गैस…जो रसोई के लिए होती है…अगर उसी से इस तरह का खतरनाक खेल होगा…तो हादसा कभी भी बड़ा रूप ले सकता है…लेकिन प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ है कि अब ऐसे लोगों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। फिलहाल मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है…और सवाल ये है कि आखिर कब तक रसोई गैस का दुरुपयोग ऐसे ही होता रहेगा?
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
VRVIJAY RANA
Mar 17, 2026 04:01:13
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 17, 2026 04:01:05
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 17, 2026 04:00:54
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में एक्सक्लूसिव के अनुसार सूरजकुंड इलाके में बदमाश और क्राइम ब्रांच की मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी. सरूरपुर इलाके में ज्वेलर्स के यहां लूट की घटना में धर्मवीर उर्फ बाबू नाम के बदमाश शामिल था. उसके दो साथी जावेद और साकिब को क्राइम ब्रांच पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. दिल्ली में किसी बड़े शोरूम में घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचा था बदमाश धर्मवीर. क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही थी. इसी बीच सूचना पाकर गिरफ्तारी की कोशिश की गई, तो बदमाश ने पुलिस पर गोली चलाई; जवाबी कार्रवाई में धर्मवीर के पैर में गोली लगी. उत्तर प्रदेश के जिला संभल का रहने वाला है धर्मवीर. घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. एक और फरार आरोपी रेहान उर्फ रोबिन की क्राइम ब्रांच तलाश कर रही है.
0
comment0
Report
SKSumit Kumar
Mar 17, 2026 04:00:34
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में एक सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। यह घटना हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के जलेसर रोड पर गंगोली के निकट हुई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने टक्कर मारने वाले आलू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉला में आग लगा दी। मृतक की पहचान वीर नगर निवासी 46 वर्षीय दुष्यंत सारस्वत पुत्र बाबूलाल सारस्वत के रूप में हुई है। दुष्यंत सारस्वत आज सोमवार की रात करीब 8 बजे अपने ट्रैक्टर में रोटावेटर लगाकर खेत जोतने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जलेसर की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे एक आलू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉला ने उनके ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर से दुष्यंत सारस्वत नीचे गिर गए और इसके नीचे दब गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वहां पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह दुष्यंत को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना से गुस्साए लोगों ने टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉला में आग लगा दी, जिससे वह धू-धू कर जलने लगा। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां भी बुलाई गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना के कारण जलेसर रोड पर काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक दुष्यंत सारस्वत अपने पीछे तीन संतानों को छोड़ गए हैं।
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Mar 17, 2026 03:53:09
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में चाकू से हमला बाजार से लौट रहे पिता-पुत्र पर धारदार वार, पिता वाराणसी रेफर जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के इमलों गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब दो मनबढ़ युवकों ने पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिजनों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने पिता की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी हृदय नारायण (लगभग 50 वर्ष) अपने पुत्र आदर्श कुमार (लगभग के साथ बाजार से बाइक से घर लौटे थे। जैसे ही दोनों अपने घर के पास पहुंचे, वहीं जनरल स्टोर के बगल में सब्जी बेचने वाले दो युवकों ने अचानक चाकू से उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने ताबड़तोड़ वार करते हुए दोनों के सिर पर चोट पहुंचाई और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों और परिजनों ने दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हृदय नारायण की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया, जबकि पुत्र का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। सूचना मिलने पर भंडारी पुलिस चौकी प्रभारी जयदीप कोल पुलिस टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
196
comment0
Report
ASAMIT SONI
Mar 17, 2026 03:52:36
ललितपुर, उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में शराब के नशे में दबंगों ने खाकी पर ही अपनी दबंगई दिखला दी , दबंगों ने PRV 112 के पुलिस कर्मी के साथ गाली गलौज करते हुये जमकर मारपीट कर दी । जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है , घटना पूराकला थाना क्षेत्र अंतर्गत की है । वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है । बताया जा रहा है एक शिकायत पर PRV 112 की पुलिस टीम पूराकला थाना क्षेत्र अंतर्गत हिंगौरा चौराहे के पास गये हुये थे । जहां आरोपी मलू यादव और दीपक थे ,जिन्होंने मौके पर पुलिस कर्मी के साथ गाली गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे । आरोपी दबंगों द्वारा पुलिस कर्मी के साथ मारपीट करते हुये मौके से फरार हो गये ,वहीं दबंगों द्वारा खाकी पर ही हाथ उठाकर मारपीट करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओ में मुकद्दमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिये टीमें गठित कर दी है ।
135
comment0
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
Mar 17, 2026 03:52:23
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना अंतर्गत कल्याणपुर गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पट्टीदारों के बीच झगड़ा हो गया जिसमें छह लोगों को चोटें आई हैं। पीड़ित जिलाजीत यादव ने थाने पर दर्ज एफआईआर में बताया है कि उनका अरविंद यादव से जमीनी विवाद चल रहा है, जिसके चलते 15 मार्च की सुबह लगभग 9 बजे राणा अजीत सिंह उनके पुत्र अभिजीत सिंह अरुण सिंह शारदा सिंह समेत दर्जन भर लोगों ने उनके घर पर लाठी डंडे लेकर हमला कर दिया, साथ ही गोलियां भी चलाईं। पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने बताया कि घटना का मामला पुलिस में दर्ज कर आरोपी राणा अजीत सिंह समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मालूम हो कि राणा अजीत सिंह लगभग 5 साल पहले सुभाषपा के पदाधिकारी होने के चलते राज्य सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री भी रह चुके हैं। फिलहाल पुलिस ने अभी तक कैमरे के सामने कोई भी बयान जारी नहीं किया है। वही पीड़ित महिला का कहना है कि विपक्षी लोग जो कि लगभग 50 की संख्या में थे, उनके घर में घुस गए और घर के पुरुषों को ढूंढ रहे थे; जब वह नहीं मिले तो महिलाओं पर भी लाठी डंडे बरसाए, जब मौके पर घर के आदमी आए तो उनको भी लाठी डंडों से पीटा और एक के ऊपर फायरिंग कर दी। वह लोग दोबारा फिर से मारपीट करना चाह रहे थे, तभी पुलिस आने के बाद फरार हो गए।
167
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 17, 2026 03:51:34
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत नेरो पंचायत के खुरडीह बखरीटोला में प्रेमी युगल के शादी के बाद हो रही बैठक में जमकर मारपीट की घटना हुई। एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की कुर्सियां चली। मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। लड़का और लड़की पक्ष एक दूसरे से भिड़ गये। जानकारी के अनुसार खुरडीह निवासी सूरज राय के पुत्र करण राय और बोकारो जिला के चंदनकियारी प्रखंड स्थित रोहनियाटांड अमलाबाद निवासी संदीप राय की पुत्री सुलेखा कुमारी ने कुछ दिन पहले घर से भागकर शादी कर ली थी। इस बात की जानकारी मिलने के बाद दोनों पक्षों की ओर से खुरडीह बखरीटोला में बैठक बुलाई गई। बैठक में नेरो पंचायत के मुखिया तथा अमलाबाद पंचायत के मुखिया समेत दोनों पक्षों के ग्रामीण उपस्थित थे। पंचायत में दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई और सहमति बनी कि 15 दिनों ke अंदर विधि-विधान और संवैधानिक तरीके से दोनों की शादी कराई जाएगी। इसी दौरान जब लड़का-लड़की आशीर्वाद लेने के लिए आगे बढ़े तो लड़की पक्ष के लोगों ने विरोध जताते हुए मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। दोनों पक्ष के लोग मारपीट करने लगे। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामले को शांत कराया। मामला शांत कराने के बाद युवती को युवक के साथ उसके ससुराल भेज दिया गया। फिलहाल दोनों पक्ष में किसी ने पुलिस से शिकायत नहीं किया है। वहीं नव विवाहित प्रेमी जोड़े ने बताया कि दोनों के बीच पिछले दो-तीन साल से प्रेम संबंध था और उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है। पंचायती के दौरान थप्पड़ मार दिया गया जिससे स्थिति बिगड़ गया। वहीं युवती के चाचा ने कहा कि भतीजी ने भागकर अपने प्रेमी से शादी कर लिया। बोकारो जिला के चंदनकियारी के रहने वाले हैं। बैठक के दौरान युवती की बहन ने थप्पड़ मार दिया जिसके बाद दोनों पक्ष में मारपीट हो गया। मामला को किसी तरह शांत कराया गया। अब सब कुछ ठीक है। युवक के पिता ने कहा बेटे ने अपनी पसंद की युवती से शादी भाग कर लिया। गांव में पंचायती इसे लेकर हुआ। अचानक मारपीट कर दिया गया। युवती के रिश्तेदार धमकी दे रहा है।
206
comment0
Report
IKIsateyak Khan
Mar 17, 2026 03:50:36
Danapur, Bihar:दरवेशपुर दियारा में फसल काटने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। अपराधियों ने हार्वेस्टर चालक से सवा लाख रुपये और तीन मोबाइल लूट लिये तथा विरोध करने पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें 5 लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए पटना के PMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय हार्वेस्टर मालिक पंकज सिंह के अनुसार खेत में काम चल रहा था और रात में हथियारबंद अपराधी आए, हार्वेस्टर और चक्कों पर गोली चलाईं तथा तेल टैंकर को भी निशाना बनाया। पुलिस ने मौके से आठ खोखा बरामद किए हैं और घटना के पीछे के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। नामजद ने 5 लोगों के अलावा 20 अज्ञात लोगों को भी आरोपी ठहराया है। এলাকावासियों में भय का माहौल है और पुलिस का कहना है कि जल्द सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
93
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Mar 17, 2026 03:50:22
Jalgaon, Maharashtra:वरणगावकर महिलांचा भुसावळ तहसीलवर ठिय्या आंदोलन जळगाव जिल्ह्यातील भुसावळ तालुक्यातील वरणगाव येथे गोरगरिबांना रेशन मिळत नसल्याने संतप्त महिलांनी भुसावळ तहसील कार्यालयावर मोर्चा काढला.वरणगाव येथे आयोजित रेशन कॅम्प तहसीलदार नीता लबडे यांनी अचानक रद्द केल्याने नागरिकांनी संताप व्यक्त केला. लोकनियुक्त नगराध्यक्ष सुनील काळे यांच्या नेतृत्वाखाली सुमारे १५० ते २०० महिलांनी तहसीलदारांच्या दालनात दोन तास ठिय्या आंदोलन करत कॅम्प रद्द का केला,असा जाब विचारला. आंदोलनादरम्यान काही महिला भावनिक होऊन रडू लागल्या.अखेर तहसीलदारांनी महिलांचे म्हणणे ऐकून घेत कागदपत्रे स्वीकारली असून आठवडाभरात वरणगाव येथे विशेष कॅम्प घेण्याचे आश्वासन दिले आहे.
135
comment0
Report
TSTripurari Sharan
Mar 17, 2026 03:50:06
Sheohar, Bihar:शिवहर जिले में एक सप्ताह पूर्व गायब हुई नाबालिग लड़की मुस्कान कुमारी का शव गेहूं के खेत से बरामद किया गया है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना तरियानी थाना क्षेत्र के मंगुराहां गांव की है। मुस्कान 7 मार्च को अपनी सहेलियों के साथ गांव के बगीचे में खेलने गई थी और अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो 10 मार्च को उसकी मां चंद्रमा देवी ने तरियानी थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बहला-फुसलाकर अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सोमवार की दोपहर गांव के गेहूं के खेत में मुस्कान का सड़ा-गला शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने सूचना दी। शव काफी सड़-गल चुका था और उसे जानवरों ने भी नोच खाया था, जिससे शव के कुछ हिस्से अलग-अलग स्थानों पर पड़े मिले। आशंका है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। मुस्कान गांव के स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा थी। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
215
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 17, 2026 03:49:31
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अवैध अफीम खेती मामले में दुर्ग पुलिस ने सातवें आरोपी को कवर्धा से गिरफ्तार किया है दरअसल दुर्ग जिले के समोदा में पिछले कई सालों से अफीम की अवैध खेती की जा रही थी इसी कड़ी में पुलिस ने पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था आरोपियों के कथन के बाद लगातार गिरफ्तारी जारी है पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपी की सूचना पर दुर्ग पुलिस कवर्धा पहुची जहां चिल्फी रोड के ग्राम पालक के राजस्थानी भोजनालय से राम बिश्नोई नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह अफीम डोडा चुरा की बिक्री अपने ढाबे से करता था जिसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अफीम डोडा चूरा बिक्री की गई राशि 42 हजार ₹ और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है फिलहाल दुर्ग पुलिस इस पूरे मामले पर विवेचना कर रही है तो वहीं अब तक इस पूरे मामले पर सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
95
comment0
Report
Advertisement
Back to top