Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Deoria274204

दस्तावेज में हेर फेर कर बनाया था मजार प्रशासन ने बताया सरकारी जमीन में बनाया गया है मजार विधायक ने उठाया था मामला

Nov 23, 2025 06:39:47
Parsa Jungle, Uttar Pradesh
मजार अब्दुल गनी शाह बाबा और कब्रिस्तान का मामला, दस्तावेज में हेरफेर कर बनाया गया कब्रिस्तान और मजार-ASDM कोर्ट, दस्तावेज से छेड़छाड़ और कूटरचित किया गया है, 1992 के आदेश को निरस्त किया ASDM कोर्ट ने, मजार और कब्रिस्तान अवैध कब्जा कर सरकारी भूमि पर बनाया गया है, DM ने CEO उ.प्र. सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को संशोधन के लिए लिखा पत्र, 16.06.92 का आदेश गाटा सख्या 1647/2 रकबा 0.124 मजार कब्रिस्तान निरस्त किया जाता है, मजार और कब्रिस्तान अवैध है सरकारी बंजर भूमि पर बना है-BJP विधायक, BJP विधायक डॉ.शलभ मणि त्रिपाठी ने मजार और कब्रिस्तान पर बुलडोजर एक्शन की बात कही, ASDM कोर्ट ने तहसीलदार को लापरवाह सरकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई करने का दिया निर्देश,
130
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
SKSHIV KUMAR
Nov 23, 2025 07:50:23
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में एक तेंदुआ गहरा कुआं में गिर गया है। जिसे बचाने के लिए एक बड़ा rescue ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल मौके पर वन विभाग की टीम तेंदुए को कुएं बाहर निकलने में जूटी हुई है। तेंदुए की खबर से मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हुई है। तेंदुए के कुएं में गिरने की यह घटना थाना खुटार क्षेत्र के सौफारी गांव के पास हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि रात में तेंदुआ कुएं के अंदर गिरा है। जिसके बाद सुबह अपने खेत पर पहुंचे किसान राजा राम ने जब तेंदुए की आवाज सुनी तो जब उन्होंने कुएं में झांक कर देखा तो वह घबरा गए। सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। खबर मिलने पर मौके पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे हैं। फिलहाल तेंदुए के कुएं से निकलने को लेकर वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। कल रात को ही तेंदुए ने गन्ने के खेत में एक बकरी को अपना निवाला बनाया था।
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Nov 23, 2025 07:47:07
Jaisalmer, Rajasthan:बच्चों को सही संस्कार और उत्तम मार्गदर्शन परिवार से ही मिलता है :- श्रीमती प्रियंका जी देवीकोट, जैसलमेर आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक देवीकोट द्वारा सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन जैन धर्मशाला में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रियंका रहे। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में बच्चों के चरित्र निर्माण में मातृशक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि इस बदलते परिवेश में हमें अपने बच्चों को रामायण, श्रीकृष्ण जैसे धारावाहिक दिखाने चाहिए जिस से उन्हें हमारे ग्रंथों की जानकारी हो। बच्चों को अच्छी बुरी बातों से अवगत करवाए । बच्चे मां के समीप स्वयं को सबसे ज्यादा सुरक्षित मानते है, उन्हें डांटने की बजाय प्रेम से समझाए। प्रतिदिन की दिनचर्या के बारे में उनसे बात करें। उन्होंने कहा कि बच्चों को उनके जीवनके अनुरूप बढ़ती हुई उम्र में सावधानी रखने की शिक्षा देनी चाहिए।
9
comment0
Report
MMMAYANK MAYANK
Nov 23, 2025 07:46:28
Balotra, Rajasthan:बालोतरा। वीर दुर्गादास कृषि मंडी में शुक्रवार दोपहर लगभग 11:45 बजे एक सड़क हादसा हो गया। रोड के साइड में खड़ी एक मोटरसाइकिल को पीछे से आ रही ट्रक ने चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल ट्रक के अगले हिस्से के नीचे घुस गई। हादसे के दौरान बाइक सवार युवक को मामूली चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल प्रभाव से युवक को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसका प्राथमिक उपचार किया गया। घटना के तुरंत बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही बालोतरा पुलिस भी मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रक चालक से हादसे को लेकर पूछताछ शुरू की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक कृषि मंडी से गेहूं का कट्टा लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गेहूं का कट्टा गिर गया, जिसे ठीक करने के लिए वह बाइक को सड़क के किनारे खड़ा कर रहा था। उसी समय पीछे से आए ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। फिलहाल पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top