Back
नौगढ़ में वनवासियो को 250 कंबल वितरण, वरुन व सेव द अर्थ फाउंडेशन ने दिखाई संवेदनशीलता
Naugarh, Uttar Pradesh
चंदौली जिले के नौगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम नोनवट एवं चीरवाटांड़ में वरुन संस्था एवं सेव द अर्थ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शीतकालीन राहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आदिवासी एवं वनवासी परिवारों के बीच 250 कंबलों का वितरण किया गया, जिससे ठंड के मौसम में बुजुर्गों एवं जरूरतमंदों को राहत मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान वरुन संस्था के सचिव डॉ. एस.पी. सिंह ने कहा कि जंगलों में निवास करने वाले वनवासी बुजुर्गों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कंबल वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में कृषि, सब्जी की खेती एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वनवासी परिवारों को बीज भी उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने पर विशेष ध्यान दें, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।
वहीं सेव द अर्थ फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहा कि नौगढ़ क्षेत्र के आदिवासी वनवासियों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम में संस्था की ओर से पूरा सहयोग एवं समर्पण रहा है। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने की बात कही।
इस अवसर पर विजेंद्र कुमार, लाल साहब प्रधान, रोबिन, बुटन, महादेव, बहादुर, कलावती, मांगरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं वनवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर वनवासी परिवारों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RKRavi Kant
FollowJan 27, 2026 14:36:190
Report
DKDeepesh Kumar
FollowJan 27, 2026 14:36:030
Report
RIRamawatar Isran
FollowJan 27, 2026 14:35:470
Report
KCKashiram Choudhary
FollowJan 27, 2026 14:35:310
Report
HBHeeralal Bhati
FollowJan 27, 2026 14:35:060
Report
RKRavi Kant
FollowJan 27, 2026 14:34:520
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowJan 27, 2026 14:34:350
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowJan 27, 2026 14:34:12Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया में मूर्ति विसर्जन पर बुलडोजर के साथ कार्रवाई की कवरेज
0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowJan 27, 2026 14:34:000
Report
JPJai Pal
FollowJan 27, 2026 14:33:290
Report
DRDamodar Raigar
FollowJan 27, 2026 14:33:200
Report
JGJugal Gandhi
FollowJan 27, 2026 14:32:560
Report
JGJugal Gandhi
FollowJan 27, 2026 14:32:390
Report
RKRavi Kant
FollowJan 27, 2026 14:32:20Noida, Uttar Pradesh:काजीगुंड, J&K | भारी बर्फबारी के बाद सड़क संपर्क बहाल करने के लिए काजीगुंड में बर्फ हटाने का काम चल रहा है।
0
Report