Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Basti272001

बस्ती: गणेशपुर के सिकटा में बेखौफ 'पीला पंजा', खनन माफिया के आगे नतमस्तक हुआ प्रशासन?

Mar 29, 2026 02:11:26
Basti, Uttar Pradesh
बस्ती: गणेशपुर के सिकटा में बेखौफ 'पीला पंजा', खनन माफिया के आगे नतमस्तक हुआ प्रशासन? ​बस्ती। जनपद के ग्राम पंचायत गणेशपुर अंतर्गत सिकटा गांव में अवैध खनन का काला खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रात के अंधेरे से लेकर दिन के उजाले तक धरती का सीना चीरकर चांदी काटी जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कुंभकर्णी नींद सोए हुए हैं। हैरानी की बात यह है कि उच्चाधिकारियों को बार-बार सूचना दिए जाने के बावजूद धरातल पर कोई ठोस कार्यवाही नजर नहीं आ रही है। प्रशासन की यह 'चुप्पी' अब सीधे तौर पर जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली और खनन माफियाओं के साथ उनकी 'जुगलबंदी' की ओर इशारा कर रही है। ​सूचना के बाद भी 'सन्नाटा', आखिर मंशा क्या है? ​स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध खनन की जानकारी तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक के आला अफसरों को है। इसके बावजूद मौके पर किसी भी टीम का न पहुँचना कई बड़े सवाल खड़े करता है। क्या खनन माफिया इतने रसूखदार हो गए हैं कि कानून के हाथ उन तक पहुँचने से कतरा रहे हैं? या फिर 'ऊपर तक' पहुँचने वाली कमीशन की मलाई ने अफसरों की आँखों पर पट्टी बांध दी है? ​बड़ा सवाल: क्या डीएम और एसडीएम करेंगे कार्यवाही? ​सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जनपद के जिलाधिकारी (DM), एसडीएम (SDM) और खनन अधिकारी इस गंभीर मामले का संज्ञान लेंगे? क्या योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का बस्ती में इसी तरह मखौल उड़ाया जाता रहेगा? जनता अब यह पूछ रही है कि जब रक्षक ही भक्षक की भूमिका में संलिप्त दिखने लगें, तो अवैध खनन पर लगाम कौन लगाएगा? ​तैयार हो रही है बड़ी जांच की जमीन ​सूत्रों की मानें तो सिकटा में चल रहा यह अवैध कारोबार बिना स्थानीय रसूखदारों और विभागीय मिलीभगत के संभव नहीं है। यदि समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो यह न केवल राजस्व की बड़ी हानि है, बल्कि पर्यावरण के साथ भी खिलवाड़ है। अब देखना यह होगा कि खबर छपने के बाद प्रशासन की नींद टूटती है या फिर 'कागजी कार्यवाही' का कोरम पूरा कर फाइलें दबा दी जाएंगी। ​ब्यूरो रिपोर्ट: अजीत मिश्रा (खोजी) मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती मंडल (उ.प्र.)
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Mar 29, 2026 03:28:10
1
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Mar 29, 2026 03:18:39
Jalalpura, Uttar Pradesh:झांसी शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के नगरिया कुआं रोड के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई, पुलिस की गिरफ्त में आया बदमाश पिछले दिनों चकमा देकर पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश नदीम दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और एक मोटर साइकिल बरामद की है। पुलिस व स्वाट टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पुलिस कस्टडी से फरार बदमाश नदीम सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल से कहीं जाने की फिराक में है। प्राप्त सूचना मिलते ही पुलिस बताए गए स्थान पर चेकिंग करने लगी, तभी एक व्यक्ति सफेद रंग की मोटरसाइकिल से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया गया, तो वह मुड़कर भागने लगा। पीछा करने पर असंतुलित होकर वह गिर गया, जिसके बाद उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जब पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई तो बदमाश दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा, कारतूस, 500 नगद और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
0
comment0
Report
HHHarvinder Harvinder
Mar 29, 2026 03:18:17
Mahendragarh, Haryana:महेंद्रगढ़ जिले के गांव जाटवास में मंदिर निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मामूली कहासुनी ने अचानक उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि एक पक्ष गांव में मंदिर निर्माण कर रहा था, जबकि दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर पहले तीखी बहस हुई और देखते ही देखते मामला झड़प में बदल गया। दोनों ओर से हुए पथराव में करीब 12 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से कुछ की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, झड़प के दौरान मंदिर में रखी मूर्ति के खंडित होने के भी आरोप लगाए गए हैं, जिससे गांव का माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नारनौल पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर गांव में तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कर दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। एहतियात के तौर पर गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है.
0
comment0
Report
RKRaj Kishore
Mar 29, 2026 03:17:55
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Mar 29, 2026 03:17:44
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के हसनपुर नगर में एक बैंक्विट हॉल में आयोजित शादी समारोह उस वक्त अफरातफरी और हंगामे में बदळ गया, जब खाने को लेकर बारातियों और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया और कुर्सिया चलने लगीं, जिससे मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि हैबतपुर बंजारे से आई बारात हसनपुर नगर के एक बैंक्विट हॉल में ठहरी थी, जहां खाने की व्यवस्था को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे पूरे इलाके में घटना चर्चा का विषय बन गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में बताया जा रहा है, लेकिन इस घटना ने शादी जैसे खुशहाल माहौल को तनाव में बदला।
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Mar 29, 2026 03:17:15
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 29, 2026 03:16:13
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह अपने दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को बेगूसराय पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया। उनके दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री शाम को रमजानपुर स्थित गंगा डेयरी परिसर पहुंचे, जहां रामनवमी के अवसर पर आयोजित 24 घंटे के अखंड “सीताराम” रामधुन कार्यक्रम के समापन समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही भक्तिमय वातावरण में वे पूरी तरह सराबोर नजर आए और मंदिर परिसर में बैठकर “सीताराम-सीताराम” भजनों पर झूम उठे।समारोह को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि रामनाम भारतीय संस्कृति में असीम श्रद्धा, शांति और मोक्ष का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कलयुग में राम का नाम ही ऐसा महामंत्र है, जो व्यक्ति के पापों का नाश करता है और उसे दुखों से मुक्ति दिलाता है। उन्होंने यह भी कहा कि रामनाम का स्मरण केवल मानसिक शांति ही नहीं देता, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। गंगा डेयरी परिसर स्थित हनुमान मंदिर में हर वर्ष रामनवमी के अवसर पर 24 घंटे का अखंड रामधुन आयोजित किया जाता है। गंगा डेयरी के प्रबंध निदेशक अखिलेश कुमार ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और हर साल श्रद्धालु बड़ी संख्या में इसमें भाग लेते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण और ध्वजारोहण के साथ होती है। इसके बाद “सीताराम” नाम का अखंड जाप प्रारम्भ होता है, जो 24 घंटे तक निरंतर चलता है। समापन के अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पंडितों के बीच बैठकर पूजा-अर्चना और हवन में भी भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मंत्रोच्चारण के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता निभाई। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। रामधुन समापन के बाद विधिवत आरती की गई, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं एवं उपस्थित भक्तजनों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद सर्वेश कुमार, सौम्य श्री, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार, कुंदन भारती, गंगा समग्र के उत्तर Bihar प्रांत के सह-संयोजक अवधेश कुमार पप्पू, रामकुमार सिंह (महंथ जी) सहित कई भाजपा नेता, गंगा डेयरी के कर्मी और आसपास के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भी भाग लेते हुए कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को सुना और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।कुल मिलाकर, गिरिराज सिंह का यह दो दिवसीय दौरा धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और जनसंपर्क का संगम साबित हुआ, जिसने स्थानीय स्तर पर एक मजबूत संदेश देने का कार्य किया।
0
comment0
Report
HSHEMANT SANCHETI
Mar 29, 2026 03:04:12
Chhattisgarh:एंकर - नारायणपुर नगर के हृदय स्थल पर स्थित बंधवा तालाब के सौन्दर्यकरण कार्य में आखिरकार तेजी देखने को मिल रही है। पिछले चार वर्षों से धीमी गति से चल रहे इस निर्माण कार्य को लेकर वार्डवासियों में नाराजगी थी, लेकिन अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं। नगर पालिका में नए मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामचंद यादव के पदभार संभालते ही इस महत्वपूर्ण परियोजना को गति मिली है। उनके नेतृत्व में रिटेनिंग वॉल, घाट निर्माण और पथवे में चेकर्स टाइल्स बिछाने का काम तेजी और व्यवस्थित तरीके से शुरू हो गया है। सीएमओ रामचंद यादव ने बताया कि पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने नगर की प्रमुख समस्या—सफाई व्यवस्था—को दुरुस्त करने के साथ-साथ सभी लंबित निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर विशेष ध्यान दिया। इसके लिए वे स्वयं प्रतिदिन कार्यस्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं और संबंधित ठेकेदारों को सख्त निर्देश देते हुए कार्य की गति और गुणवत्ता सुनिश्चित कर रहे हैं। बंधवा तालाब के सौन्दर्यकरण के तहत रिटेनिंग वॉल, आरसीसी नाली कवर, चेकर्स टाइल्स, आरसीसी बोलार्ड रेलिंग, एमएस रेलिंग, प्लांटेशन और डेकोरेटिव लाइट पोल जैसे कई कार्य किए जाएंगे। इन सभी कार्यों के पूर्ण होने के बाद बंधवा तालाब न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाएगा, बल्कि लोगों के लिए एक आकर्षक और सुकूनभरा स्थल भी बनेगा। अब नगरवासियों को उम्मीद है कि यह परियोजना जल्द ही पूरी होगी और बंधवा तालाब अपनी नई भव्यता के साथ शहर की पहचान बनेगा।
899
comment0
Report
JPJai Pal
Mar 29, 2026 03:04:00
Haldwani, Uttar Pradesh:- वाराणसी के सुंदरपुर में थार चालक का एक शख्स को लात मारते हुए वीडियो हुआ वायरल。 - सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के 7 दिन बाद पुलिस ने लिया एक्शन - वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र का है मामला。 - पेट्रोल पंप कर्मी राम संजीवन पटेल ने आरोपी के खिलाफ दी तहरीर मुकदमा हुआ दर्ज。 - कैंसर हॉस्पिटल के सामने पेट्रोल पंप पर दबंगई का वीडियो CCTV में हुआ कैद。 - पेट्रोल पंप कर्मी का आरोप हवा भरने के लिए गाड़ी सड़क से नीचे उतारने के लिए कहने पर भड़के थार सवार。 - आरोपी इंद्रेश चौबे और चार अन्य हमलावरों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज。 - गुंडागर्दी करते थार चालक पुलिस के रडार पर, पुलिस ने शुरू की हमलावरों की तलाश。 - थार सवार की हनक सीसीटीवी में कैद हुई वीडियो से उजागर。 - पेट्रोल पंप कर्मी को लात से मारते हुए दिखे हमलावर。
811
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Mar 29, 2026 03:03:44
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर भूसा दान करने जा रहे अमरोहा जनपद के किसान विजयपाल को गढ़ मुक्तेश्वर टोल पर टोल कर्मियों रोका, पैसे मांगने पर बवाल—वीडियो बनते ही बैकफुट पर आए कर्मचारी अमरोहा जनपद के गाँव फत्तेपुर बाटुपूरा निवासी किसान विजयपाल सिंह के साथ टोल प्लाजा पर कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। किसान का कहना है कि वह अपने ट्रैक्टर में भूसा भरकर हापुड़ जनपद के गढ़ मुक्तेश्वर स्थित एक गोशाला में दान देने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पड़ने वाले टोल प्लाजा पर उसे रोक लिया गया और ट्रैक्टर निकालने के बदले टोल टैक्स की मांग की गई। विजयपाल सिंह के अनुसार, जब उन्होंने खुद को किसान बताते हुए टोल टैक्स देने से मना किया तो टोल कर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान किसान ने पूरी घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिसके बाद टोल कर्मी बैकफुट पर आ गए और बिना टोल टैक्स लिए ही उसे आगे जाने दिया। पीड़ित किसान ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर_dia है। वीडियो सामने आने के बाद टोल प्लाजा पर किसानों के साथ होने वाले व्यवहार पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विजयपाल सिंह का आरोप है कि टोल कर्मी अक्सर किसानों को परेशान करते हैं और उनसे जबरन टोल वसूली की कोशिश करते हैं,
976
comment0
Report
Advertisement
Back to top