Back
वारिसान रिपोर्ट पर तहसील में संग्राम, वकील-लेखपाल आमने-सामने
Churai Dalpatpur, Uttar Pradesh
मीरगंज तहसील में उस समय हड़कंप मच गया जब एक लेखपाल पर वारिसान प्रमाण पत्र की रिपोर्ट लगाने के बदले किसान से रिश्वत मांगने का आरोप लगा। आरोप है कि किसान जब अपने परिचित अधिवक्ता के साथ लेखपाल के पास पहुंचा तो लेखपाल भड़क गया और अधिवक्ता के साथ मारपीट कर दी।
मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सैजना की गोटिया का है। पीड़ित किसान भूपाल ने एसडीएम को दिए शपथ पत्र में आरोप लगाया है कि हल्का लेखपाल उमाशंकर राणा ने वारिसान प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने के लिए उससे 1500 रुपये की मांग की थी।
बताया जा रहा है कि जब किसान अपने परिचित अधिवक्ता मोर सिंह के साथ दोबारा लेखपाल के पास पहुंचा तो लेखपाल ने गाली-गलौज करते हुए अधिवक्ता के साथ मारपीट कर दी। शोर-शराबा होने पर अन्य अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव कराया।
अधिवक्ता के साथ मारपीट की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में वकील एकत्र हो गए और एसडीएम कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने दोषी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहीं एसडीएम आलोक कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। पीड़ित किसान का बयान ले लिया गया है और जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
NMNitesh Mishra
FollowMar 13, 2026 16:33:320
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 13, 2026 16:32:580
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 13, 2026 16:32:440
Report
MPMahesh Pareek
FollowMar 13, 2026 16:32:250
Report
AYAmit Yadav
FollowMar 13, 2026 16:32:030
Report
AMAjay Mishra
FollowMar 13, 2026 16:31:450
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 13, 2026 16:30:410
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 13, 2026 16:18:26139
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 13, 2026 16:18:05140
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 13, 2026 16:17:41156
Report
IAIqbal Ahmad
FollowMar 13, 2026 16:17:20112
Report
GLGautam Lenin
FollowMar 13, 2026 16:17:08128
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowMar 13, 2026 16:16:5292
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 13, 2026 16:15:5965
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowMar 13, 2026 16:15:22185
Report