Back
शाही-शेरगढ़ रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ममेरे-फुफेरे दो भाइयों की मौत
Churai Dalpatpur, Uttar Pradesh
मीरगंज।शाही-शेरगढ़ रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ममेरे-फुफेरे दो भाइयों की मौत हो गई।
घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। गांव डूंगरपुर निवासी 20 वर्षीय सोनू पुत्र जयपाल अपने ममेरे भाई 20 वर्षीय विशाल पुत्र ओमकार, निवासी कटरा थाना देवरनिया, के साथ बाइक से शेरगढ़ की ओर से शाही की तरफ अपने गांव लौट रहा था।
बताया जा रहा है कि बुझिया पेट्रोल पंप के पास शाही की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक ट्रक के नीचे आ गए। आरोप है कि ट्रक चालक ने वाहन नहीं रोका और काफी दूर तक बाइक और दोनों युवकों को घसीटता चला गया। बाद में बाइक ट्रक के पहिए में फंस गई, जिसके बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
घटना का मंजर इतना भयावह था कि सड़क पर खून से लथपथ पड़े युवकों को देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने से पहले सोनू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि विशाल की इलाज के दौरान मौत हो गई।
सोनू तीन भाइयों में सबसे छोटा था, जबकि विशाल दो भाइयों में बड़ा बताया जा रहा है। विशाल दो दिन पहले ही अपने फूफा के घर डूंगरपुर आया था। दोनों युवकों की मौत की खबर से गांव में मातम पसरा हुआ है।
फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
HGHarish Gupta
FollowFeb 23, 2026 14:17:250
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowFeb 23, 2026 14:17:000
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowFeb 23, 2026 14:16:440
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 23, 2026 14:16:110
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 23, 2026 14:15:520
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 23, 2026 14:15:210
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 23, 2026 14:05:030
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 23, 2026 14:04:450
Report
PVPankaj Verma
FollowFeb 23, 2026 14:04:160
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 23, 2026 14:03:590
Report
MTMadesh Tiwari
FollowFeb 23, 2026 14:03:260
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 23, 2026 14:03:130
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 23, 2026 14:02:580
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 23, 2026 14:02:370
Report