Back
शाही पुलिस ने चोरी की वारदातों का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Churai Dalpatpur, Uttar Pradesh
बरेली। जनपद के शाही थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 40 बर्तन और 770 रुपये नकद बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों ने बंद पड़े मकानों और एक प्राथमिक विद्यालय में चोरी करने की बात कबूल की है।
जानकारी के अनुसार, रविवार 1 फरवरी को शाही थाना पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रेमपुर पुलिया से बड़ेपुरा जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहनलाल (23) पुत्र भूपराम निवासी ग्राम तुरसा पट्टी तथा रोहित (22) पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम फिरोजपुर, थाना शाही के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिन में बंद घरों की रेकी करते थे और रात के समय ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
आरोपियों ने स्वीकार किया कि 10 दिसंबर 2025 की रात उन्होंने ग्राम बसावनपुर के तीन बंद मकानों से बर्तन चोरी किए थे। इसके अलावा 23 नवंबर 2025 को ग्राम बड़ेपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर पेंट की बाल्टी, रोलर ब्रश और खेल सामग्री चुरा ले गए थे।
पुलिस के अनुसार, चोरी किए गए कुछ सामान को आरोपियों ने करीब 3000 रुपये में बेच दिया था। बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 15, 2026 16:48:520
Report
RRRikeshwar Rana
FollowFeb 15, 2026 16:48:310
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 15, 2026 16:48:180
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 15, 2026 16:48:050
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 15, 2026 16:47:410
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 15, 2026 16:46:590
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 15, 2026 16:46:470
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 15, 2026 16:46:140
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 15, 2026 16:45:550
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 15, 2026 16:45:430
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 15, 2026 16:45:220
Report
0
Report
1
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 15, 2026 16:33:050
Report