Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Banda210001

बाँदा जनपद में दीपावली से पहले सक्रिय हुआ खाद विभाग,मिठाई की दुकान पर की छापेमारी

Oct 16, 2025 12:37:36
Banda, Uttar Pradesh
बाँदा जनपद में नगर की प्रमुख मिठाई की दुकानों का कराया सैम्पल,अतर्रा तहसील के कस्बे से नष्ट कराया 60 किलो खराब छेना,सदर तहसील में भी खराब छेना कराया नष्ट,खाद सुरक्षा अधिकारी ने आम जनमानस से की अपील, खराब मिठाइयों का सेवन बच्चो को न कराये,लगातार जारी रहेगी मिलावटी मिठाइयों पर छापेमारी,जनपद में धड़ल्ले से होता है मिलावटी दूध और खोया का व्यापार, अचानक हुई छापेमारी से सकते में आये मिठाई के व्यापारी,खाद सुरक्षा विभाग की टीम ने जनपद में की छापेमारी।
3
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
NBNARAYAN BEHERA
Oct 16, 2025 15:03:51
Paradeep, Odisha:Anchor- ଆଗକୁ ଦୀପାବଳୀ, ହେଲେ ଦିନକୁ ଦିନ ବଜାରରେ ଚାଇନା ସାମଗ୍ରୀର ବହୁଳ ବ୍ୟବହାର ହେଉଥିବାରୁ ମାଟିଦୀପ ଓ ମାଟି ତିଆରି ସାମଗ୍ରୀର ଚହିଦା କମି ୟାଉଛି । ତେଣୁ ଏଗୁଡିକୁ ନୂଆ ରୁପରେ ରଙ୍ଗ ଦେଇ ଲୋକ ମାନଙ୍କ ନିକଟକୁ ଆଣିଛନ୍ତି ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା କୁଜଙ୍ଗ ବ୍ଲକ ଲୁଣୁକୁଆ ଗ୍ରାମର କୁମ୍ଭାର ପରିବାର । ଯାହାକୁ ଗ୍ରାହକ ମାନେ ଅଧିକ ପସନ୍ଦ କରିବାସহ ଆଗ୍ରହର ସହିତ କିଣୁଥିବାର କୁହନ୍ତି ଟେରାକୋଟା କାରୀଗର ମାନେ । ଆଉ ଦିନ କେଇଟା ପରେ ଆଲୋକର ପର୍ବ ଦୀପାବଳୀ । ଘରକୁ ଆଲୋକିତ କରିବା ପାଇଁ ରଙ୍ଗ ବରଙ୍ଗି ଆକର୍ଷଣୀୟ mhମହମବତୀ ଓ ତାପରେ ଚାଇନା ନିର୍ମିତ ଆଲୋକ ବଜାରରେ ପ୍ରବେଶ କରିବା ପରେ ମାଟି ଦୀپର ଚାହିଦା କମି ଯାଇଛି । ତେବେ ପୁଣିଥରେ ଲୋକ ମାନଙ୍କୁ ଆକୃଷ୍ଟ କରିବା ପାଇଁ ମାଟିଦୀପ ଗୁଡିକୁ ବିଭିନ୍ନ ପ୍ରକାର ନୂଆ ରୁପ ରଙ୍ଗ ଦେଇ ବଜାରକୁ ଛାଡ଼ୁଛନ୍ତି ଲୁଣୁକୁଆ ଗ୍ରାମର କୁମ୍ଭାର ପରିବାର । ପରିବାର ର ଛୋଟଠୁ ବଡ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଲାଗି ପଡିଛନ୍ତି ଏହି କାମରେ। ନିଜେ ରୋଜଗାର କରିବା ସହ ଗ୍ରାମର ଅନେକ ଯୁବକ ଓ ଯୁବତୀଙ୍କୁ ଦେଇଛି ଏହିଟ ଟେରାକୋଟା କାମ। ୩୦ରୁ ୪୦ ପ୍ରକାର ମାଟିର ଦୀପ ଯଥା ଗଣେଶଦୀପ, ଶଖିଦୀପ, ଓମ୍‌ଦୀପ, ଶଂଖଦୀପ, ଗାଛଦୀପ, ଷ୍ଟାଦ୍ଦୀପ, ତ୍ରୀମୁଖି ଓ ପଂଚମୁଖି ଦୀপ ପରି ଭଳକି ଭଳି ଦୀପ ତିଆରି କରିବା ପରେ ସେଗୁଡିକୁ ବିଭିନ୍ନ ଆକର୍ଷଣୀୟ ରଙ୍ଗରେ ସଜାଇ ନିକଟସୁ ବ୍ୟବସାୟୀ ମାନଙ୍କୁ ବିକ୍ରି କରିବା ପାଇଁ ଯୋଗାଇଥାନ୍ତି। ପ୍ରତିବର୍ଷ ପରି ଚଳିତଥର ମଧ୍ୟ ଦୀପାବଳୀ ଉପଲକ୍ଷେ ଭୂବନେଶ୍ୱର ମୃତିକା ଷ୍ଟଲ ରେ ବିକ୍ରି ପାଇଁ ଟେରାକୋଟା କାରୀଗର ଦୀପ ସହିତ ବିଭିନ୍ନ ଟେରାକୋଟା ର ଫଟୋଫ୍ରେମ୍ ,ବୁଦ୍ଧ ଓ ବିଭିନ୍ନ ଘରକରଣା ସାମଗ୍ରୀ ତିଆରି ହୋଇଛି। ଯାହାକି ଏବର୍ଷ ଦୀପାବଳୀରେ ଏହିସବୁ ଆକର୍ଷଣୀୟ ଦୀପର ବଜାରଚାହିଦା ଅଧିକ ହେବାସହ କାରିଗର ମାନେ ଭଲ ଦୁଇ ପଇସା ରୋଜଗାର କରିବେ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ଟେରାକୋଟା ଶିଳ୍ପୀ ।ଲୁଣୁକୁଆ ଗ୍ରାମରେ ପ୍ରାୟ ଶତାଧିକ କୁମ୍ବକାର ପରିବାର ବସବାସ କରୁଛନ୍ତି । ଏହି କାରଣରୁ ପୂର୍ବରୁ ମାଟିହାଣ୍ଡି, ମାଠିଆ, କଳସ, କୁଅନନ୍ଦ ଓ ମାଟିଦୀପ ଭଳି ଜିନିଷ ତିଆରିକରି ଗାଁ ଗାଁ ବୁଲି ବିକ୍ରି କରୁଥିଲେ । କିନ୍ତୁ ଏବେ ବିଭିନ୍ନ ସ୍ଥାନରୁ ଗ୍ରାହକ ମାନେ ଆସି ଲୁଣୁକୁଆ ଗାଁରୁ ଟେରାକୋଟା ତିଆରି ସାମଗ୍ରୀ କିଣି ନେଉଛନ୍ତି। ଗାଁର ବେକାର shikshit ଯୁବକ ଯୁବତୀ ଓ ମହିଳା ମାନେ ମଧ୍ୟ ସ୍ବୟଂ’ ସହାୟକ ଗୋଷ୍ଠୀ ଗଠନ କରି ଏହିଭଳି ଦୀପ ଓ ଭିନ୍ନ ମାଟି ତିଆରି ଜିନିଷ ତିଆରିକରି ମାସିକ ୩ ରୁ ୫ ହଜାର ଟଙ୍କା ରୋଜଗାର କରିପାରୁଛନ୍ତି । ଅନ୍ୟପଟେ ଗ୍ରାହକ ମାନେ ମଧ୍ୟ ପାରମ୍ପରିକ ମାଟି ଦୀପ କିଣି ପ୍ରଦୂଷଣ ଅବିହିନ ଦୀପାବଳୀ ପାଳିବାରେ ଆଗ୍ରହ ପକାଶ କରୁଥିବା ବେଳେ କୁମ୍ଭାର ପରିବାର ମାନଙ୍କ ପାଇଁ ଏବେ ମାଟିର ସମସ୍ୟା ଦେଖାଦେଇଛି। ଯାହା ଫଳରେ କୁମ୍ଭାର ପରିବାର ମାନେ ନିଜର କୌଳିକ ବୃତ୍ତିକୁ ହରାଇବାକୁ ବସିଛନ୍ତି। ନିଜ ଜମିରୁ ମାଟି ଥୋଳିବାକୁ ହେଲେ ପ୍ରଶାସନ ର ଅନୁମତି ନେବା ପାଇଁ ବାରମ୍ବାର ପ୍ରଶାସନ ନିକଟକୁ ଦୌଡିବାକୁ ପଡୁଛି। ସରକାର ହସ୍ତଶିଳ୍ପୀ ō ଟେରାକୋଟା କାରୀଗର ମାନଙ୍କୁ ଆତ୍ମ ନିର୍ଭରଶୀଳ ହେବାକୁ ପ୍ରୋତ୍ସାହନ ଦେଉଥିବା ବେଳେ ମାଟିର ସମସ୍ୟା ଉପରେ ଦୃଷ୍ଟି ଦେଲେ କୁମ୍ଭାର ପରିବାର ମାନଙ୍କ ୌଳିକ ବୃତ୍ତି ରକ୍ଷା ପାଇ ପାରିବ ବୋଲି ଟେରାକୋଟା ପ୍ରଶିକ୍ଷକ ନବଘନ ବେହେରା କହିଛନ୍ତି। ଦୀପାବଳୀ ଅବସରରେ ମହମବତୀ o ଚାଇନା ଲାଇଟ କୁମ୍ଭାର ମାନଙ୍କ ଜିବିକା uପରେ ପ୍ରଭାବ ପକାଉଥିବା ବେଳେ ଏବେ ମାଟିର ସମସ୍ୟା ଦ୍ବିଗୁଣିତ କରିଛି ।
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Oct 16, 2025 15:03:30
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़, 16 अक्टूबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में वर्तमान राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, पहलों और जनकल्याण को प्रतिबद्ध रोडमैप को सांझा करेंगे। इस संबंध में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज उच्च स्तरीय बैठक कर समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। जिला उपायुक्तों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में हिस्सा लिया। मुख्य सचिव ने सभी उपायुक्तों को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रमों को लेकर सभी तैयारियां समयबद्ध और समन्वित तरीके से की जाएं। पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का लाइव प्रसारण सभी जिलों में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रमों में किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी कार्यक्रम के दौरान पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों को विकास अनुदान ग्रांट वितरित करेंगे और मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 (चरण-II) के अंतर्गत लाभार्थियों को भूखंड आवंटन पत्र सौंपेंगे। मुख्य सचिव ने राज्य और जिला स्तर पर सुचारू व्यवस्था, व्यापक जनभागीदारी और सरकार की उपलब्धियों का समुचित प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभागों को सुरक्षा, जन-सम्पर्क और जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं के लिए प्रभावी समन्वय स्थापित करने के भी निर्देश दिए। सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री के. मकरंद पांडुरंग ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा राज्य सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों पर कॉफी टेबल बुक/पुस्तिका का भी विमोचन किया जाएगा। बैठक में हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के आयुक्त एवं सचिव, श्री मोहम्मद शाइन, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव, डॉ. साकेत कुमार, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के महानिदेशक श्री पंकज, कार्मिक, प्रशिक्षण एवं संसदीय मामले विभाग के विशेष सचिव डॉ. आदित्य दहिया और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
0
comment0
Report
RJRakesh Jaiswal
Oct 16, 2025 15:03:16
Khargone, Madhya Pradesh:अवैध हथियार की तस्करी को लेकर गोगांवा पुलिस ने एक बार फिर की दो बड़ी कार्यवाही भिण्ड से अवैध हथियार खरीदने आये दो तस्करों को पुलिस ने 11 अवैध हथियार और 3 जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, दूसरी कार्यवाही में सिगनुर गांव में फैक्ट्री का किया भंडाफोड एसपी डाॅ रविन्द्र वर्मा ने किया खुलासा, 11 अवैध हथियार की कीमत 2 लाख 20 हजार रूपये आदतन आरोपी कृष्ण कुशवाह उम्र 26 निवासी मालनपुर भिंड और एक नाबालिग को गोगांवा थाने के अदलपुरा से बिटनेरा बाइक जाने के दौरान किया गिरफ्तार गिरफ्तार बदमाश आरोपी कृष्ण पर भिंड और दतिया जिले में पूर्व में भी 7 मामले हैं दर्ज मुखबिर की सूचना पर सिगनुर गांव में पुलिस ने एक पिस्टल जप्त कर हथियार बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड फैक्ट्री में हथियार बनाने वाले मौके से दो आरोपी हुए फरार आरोपीयो के नेटवर्क को लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ गोंगावा थाना पुलिस ने अवैध हथियार की धरपकड को लेकर दो अलग- अलग की कार्यवाही
0
comment0
Report
IKIsateyak Khan
Oct 16, 2025 15:02:31
Danapur, Bihar:भागलपुर जेल से राजद प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करने दानापुर अनुमंडल कार्यालय पहुंचे राजद विधायक रीतलाल यादव दानापुर विधानसभा क्षेत्र से किया नामांकन कहा जनता की सेवा हमारे लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण मतदान की नामांकन प्रक्रिया में बस एक दिन बाकी है इसी को लेकर आज दानापुर सीट पर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया, जब राजद के टिकट पर बाहुबली विधायक रीत लाल यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया भागलपुर जेल से दानापुर अनुमंडल कार्यालय पहुंचे नामांकन के दौरान उनके साथ भारी संख्या में समर्थक मौजूद थे। रीत लाल यादव का काफिला जुलूस के रूप में नामांकन स्थल तक पहुंचा, जहाँ “लालू यादव जिंदाबाद” और “रीत ललन यादव विजयी हो” जैसे नारे गूंजते रहे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दानापुर अनुमंडल प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की थी। नामांकन के पहले ही मीडिया से बातचीत में रीत लाल यादव ने कहा कि, “दानापुर की जनता ने हमेशा हमें आशीर्वाद दिया है। इस बार भी जनता विकास और सम्मान के मुद्दे पर हमें जिताएगी।” अब दानापुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए के रामकृपाल यादव और आरजेडी के रीत लाल यादव के बीच मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है。 रीत लाल यादव बताते चलें कि राजद विधायक रीतलाल यादव फिलहाल हत्या रंगदारी जैसे मामलों में भागलपुर जेल में बंद हैं
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Oct 16, 2025 15:01:48
Khandwa, Madhya Pradesh:कलेक्टर और एसपी ने आज आईटीआई के मैदान में लगाए गए पटाखा बाजार पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी दुकानदारों को निर्देश दिए कि दुकान की अग्नि से सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम करें। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन अग्नि दुर्घटना रोकने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर रहा है इसके बावजूद पटाखा दुकानदारों को भी अपनी दुकान की अग्नि दुर्घटना से सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं रखना चाहिए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पटाखा बाजार मैदान में फायर ब्रिगेड तथा पर्याप्त मात्रा में रेत और अग्निशमन संबंधी सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएं। उन्होंने दो दुकानों के बीच में पर्याप्त स्थान खाली छोड़ने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पटाखा बाजार में विद्युत की लूज फिटिंग के कारण कोई अग्नि दुर्घटना ना हो या सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक मनोज राय ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो दुकानदार अग्नि से बचाव के लिए आवश्यक उपाय न करें उनकी दुकान बंद कराई जाए।
0
comment0
Report
NTNeeraj Tripathi
Oct 16, 2025 15:00:17
Uska Khurd, Uttar Pradesh:सन्तकबीरनगर जिले में एक शराबी बेटे ने रिश्ते का कत्ल करते हुए मामूली विवाद में अपनी माँ की ईंट से कुंच कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस बल के साथ एएसपी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला धनघटा थाना क्षेत्र के परसहर पूर्वी गांव का है। जहाँ की 55 वर्षीय महिला कबूतरा देवी अपने तीन बच्चों के साथ रहती थी। उसका तीसरा बेटा शराब पीने का आदी है। शराब के नशे में वह घर वालों से झगड़ा और विवाद करता रहता। बुधवार की रात वह शराब पीकर घर आया और अपनी मां से विवाद करने लगा। जब मां ने उसे फटकार लगाई तो उसने शराब के नशे में मां के सर पर ईंट और डण्डे से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जिस से उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद वह घर से फरार हो गया। मामले की सूचना पर एएसपी सुशील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने घटना से सम्बंधित साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज करते हुए हत्यारोपी बेटे की तलाश और आगे की कार्यवाई में जुट गई।
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Oct 16, 2025 14:54:36
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय के तेघरा बिधानसभा क्षेत्र से भाजपा से रजनीश सिंह, सीपीआई से राम रतन सिंह जबकि जनस्वराज से आर एन सिंह ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। जबकि बछवाड़ा बिधानसभा क्षेत्र से खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, कांग्रेस से शिव प्रकाश गरीब दास जबकि सीपीआई से अबधेश राय ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया है। जबकि बखरी बिधानसभा क्षेत्र से सीपीआई के सूर्यकान्त पासबान जबकि जनस्वराज से डॉक्टर संजय कुमार ने पर्चा भरा है। खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता एवं भाजपा के पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार के नामांकन के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्रकारों के सम्मुख एनडीए में ऑल इस वेल का दावा किया एवं कहा कि एनडीए में कोई भी मनमुटाव नहीं है। एनडीए के सभी घटक दल एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे एवं बेगूसराय के सातों विधानसभा सीट में एनडीए प्रत्याशियों की विजय होगी । उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास मुख्यमंत्री का कोई चेहरा नहीं है विपक्ष के पास जो चेहरा है वह आपराधिक मामलों में संलिप्त हैं तथा उन पर मुकदमे भी चल रहे हैं। बिहार की जनता सब कुछ समझ रही है आने वाले चुनाव में जनता एनडीए को अपार बहुमत से विजई बनायेगी और रिकॉर्ड जीत के साथ एनडीए पुनः सरकार बनाएगी । बाइट - गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री
1
comment0
Report
DSdevendra sharma2
Oct 16, 2025 14:53:59
Rajsamand, Mohi, Rajasthan:नाथद्वारा नगर पालिका प्रशासन ने कृष्णा सर्कल स्थित श्री शुभ होटल पर निर्माण स्वीकृति से विपरीत कार्यवाही करते हुए उसे सीज कर दिया. टीम शाम को दलबल के साथ पहुँचे पालिका के दस्ते ने मेन गेट पर सीज नोटिस चस्पा कर सीलिंग की कार्यवाही को अंजाम दिया. पालिका आयुक्त सौरभ कुमार जिंदल ने बताया कि श्री शुभ होटल की निर्माण स्वीकृति पूर्व में महादेव होटल्स के नाम से ली गई थी, मौके पर अनुमति के विपरीत व पट्टे से ज्यादा भूमि पर निर्माण पाया गया था जिसके बाद पालिका द्वारा नोटिस जारी किया गया था लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर आज सीज की कार्यवाही की गई. बता दें की पालिका द्वारा ऑडिट में अनियमितता पाए जाने के बाद व निर्माण स्वीकृति से अधिक व विपरीत निर्माण की शिकायत मिलने के बाद नगर के करीब 12 से अधिक भवनों, होटल्स, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए थे गत माह भी इसी प्रकार की कार्यवाही करते हुए पालिका प्रशासन ने एक कॉम्प्लेक्स को सीज किया था जिसके बाद से कई लोग न्यायालय की शरण मे जा चुके है और कई के खिलाफ कार्रवाई जारी है ऐसे में आने वाले दिनों में ओर भी सिजिंग की कार्यवाही देखने को मिल सकती है. जिला, राजसमंद. जिला संवाददाता, देवेंद्र शर्मा
1
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Oct 16, 2025 14:53:44
Tonk, Rajasthan:देवली टोंक शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की छापा मार कार्यवाही, खाद्य पदार्थों के लिए नमूने, लगभग 270 किलो मिल्क केक व 200 किलो एक्सपायरी खाद্য पदार्थ सॉस व सोडा वाटर , बिस्किट व मसाले को किया नष्ट। एंकर..शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों के लगातार नमूने भी लिए जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदन लाल गुजर के नेतृत्व में महावीर नमकीन भंडार देवली के गोदाम पर छापा मारकर मावा बर्फी व लड्डू का नमूना लिया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में कई प्रकार की अनियमितता पाई गई तथा मौके पर सोया सॉस, बिस्किट, सोडा वाटर, चिल्ली फ्लैक मसाले कुल मात्रा लगभग 200 किलो को मौके पर ही नष्ट करवाया। साथ ही खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदन लाल गुजर ने बताया की जांच रिपोर्ट में मिलावट पाएं जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 को तहत कठोर कार्यवाही की जायेगी। इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा दल द्वारा एक अन्य फर्म गोपाल स्वीट्स देवली से मावा, मिल्क केक व मीठा मावा का नमूना लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भिजवाया गया। गोपाल स्वीट पर पाया गया मिल्क केक प्रथम दृष्टया मिलावटी दिखाई देने पर तथा विक्रेता द्वारा बाहर से मंगवाए जाने पर विक्रेता की सहमति से नमूना लेने के पश्चात शेष बचे लगभग 270 किलो मिल्क केक 6 कार्टून को गणेश जी तालाब में डालकर नष्ट किया गया। जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुजर ने बताया की दीपावली के त्यौहार तक लगातार मिलावट के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
2
comment0
Report
VKVishwas Kumar
Oct 16, 2025 14:53:28
Hanumangarh, Rajasthan:सरकार द्वारा चलाये जा रहे टोबेको फ्री यूथ कैम्पेन के तहत स्वास्थ्य विभाग hanumangarh द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है,अभियान को लेकर विभाग द्वारा पत्रकार वार्ता कि गई,CMHO नवनीत शर्मा ने बताया कि कैम्पेन का उदेश्य तम्बाकू मुक्त स्कूल,तम्बाकू मुक्त गाँव बनाना और तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभाव,रोग,बेचान सबंधी नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करना है,और बार बार नियम तोडने वालों पर कोटपा के तहत कार्रवाई भी कि जाएगी वही नवनीत शर्मा ने शुद्ध आहार,-मिलावट पर वार के तहत कि गई बड़ी कार्रवाईयों कि जानकारी दी और मौसमी बीमारियों से बचने के लिए अपने आसपास सफाई और अन्य सावधानियाँ बरतने और बुखार होने पर सरकारी चिकित्सकों से तुरंत परामर्श लेने कि अपील कि बाइट : नवनीत शर्मा,CMHO, हनुमानगढ़
0
comment0
Report
DSdevendra sharma2
Oct 16, 2025 14:53:15
Rajsamand, Mohi, Rajasthan:@devendra_jpr removed राजसमंद शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान, अभिान के चलते राजसमंद जिले में कार्रवाई जारी, केलवा स्थित माजीसा जोधाना स्वीट्स से लिए गए सैंपल, कलाकंद , पालीवाल डेयरी से दूध, जोधपुर मिष्ठान भंडार से रसगुल्ले, जैन नाश्ता एंड स्वीट से मिल्क केक, भेरुनाथ नाश्ता एवं मिष्ठान से मलाई बर्फी का लिया नमूना, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद शर्मा व सहायक महेंद्र सिंह ने लिए सैंपल, राजसमंद दीपावली के मद्देनज़र मिलावटखोरी पर लगाम कसने के लिए राज्यभर में चलाए जा रहे "शुद्ध आहार–मिलावट पर वार" अभियान के तहत राजसमंद जिले में भी सख्त कार्रवाई जारी है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग, डॉक्टर टी. शुभमंगला के आदेशानुसार और राजसमंद जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा के निर्देशन में जिले में लगातार निरीक्षण और खाद्य सामग्री के नमूनीकरण की कार्रवाई की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. हेमंत कुमार बिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 अक्टूबर 2025 से अब तक कुल 54 खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए लिए जा चुके हैं। अभी तक इस अभियान के तहत केलवा क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों से मिठाई और डेयरी उत्पादों के नमूने लिए गए, जिनमें शामिल हैं: माजीसा जोधाना स्वीट्स से कलाकंद,,,पालीवाल डेयरी से दूध,,,जोधपुर मिष्ठान भंडार से रसगुल्ले,,,जैन नाश्ता एंड मिष्ठान से मिल्क केक,,,,भेरुनाथ नाश्ता एवं मिष्ठान से मलाई बर्फी के नमूनों को जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला, उदयपुर भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आज कुल 7 नमूने लिए गए और यह अभियान दीपावली तक सतत रूप से जारी रहेगा। जिला, राजसमंद जिला संवाददाता, देवेंद्र शर्मा
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top