Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sukma494111

सुकमा में 27 नक्सलियों का सरेंडर: नक्सलवाद का अंत नजदीक! विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़

Oct 16, 2025 04:22:24
Sukma, Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के सुकमा में 50 लाख के इनामी नक्सली सहित 27 माओवादियों का आत्मसमर्पण नक्सलवाद के अंत का संकेत है। बस्तर में विश्वास, सुरक्षा और विकास का नया युग शुरू। "नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025" व "नियद नेल्ला नार" योजना की सफलता। सुरक्षाबलों की बहादुरी व सरकार की संवेदनशीलता से भयग्रस्त इलाकों में अब विकास की रोशनी। पीएम मोदी व गृह मंत्री शाह के मार्गदर्शन में नक्सल मुक्त भारत की ओर तेज प्रगति। जय हिंद! विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
14
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
DRDamodar Raigar
Oct 16, 2025 07:39:31
4
comment0
Report
NSNeha Sharma
Oct 16, 2025 07:39:06
Jaipur, Rajasthan:दिवाली के अवसर पर पीतल -कांसे के बर्तनों की मांग अधिक. दिवाली को लेकर बाजारों में रौनक. पीतल और कांसे के बर्तनों की खरीदारी. धनतेरस ,दिवाली की पूजा में तांबे- पीतल के बर्तनों की डिमांड. पूजा की ज्योत, थाली और पारंपरिक बर्तन की डिमांड. इस साल पीतल और कांसे के बर्तनों की मांग पिछले वर्षों की तुलना में बहुत ज्यादा है। पिछले साल जो पूजा की थाली 400 रुपये में बिक रही थी, इस बार उनके दाम कम हुए हैं, जिसके बाद उनकी मांग बढ़ती जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि बर्तनों पर जीएसटी में कमी ने भी खरीदारी को बढ़ावा दिया है। जो बर्तन किलो के हिसाब से बिकते हैं, उनके दाम 20 से 30 रुपये प्रति किलो कम हो गए हैं, अन्य बर्तनों पर 150 से 200 रुपये तक की राहत मिली है। बाजार में दुकानों पर इस वजह से ग्राहकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। जयपुर के गलियारों में सुनहरी चमक लिए सजाए गए बर्तन और ग्राहकों की चहल-पहल इस बात का संकेत दे रहे हैं कि इस बार दिवाली पर पारंपरिक बर्तनों की खनक हर घर तक जाएगी।
0
comment0
Report
HBHemang Barua
Oct 16, 2025 07:38:55
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली बीजेपी का ‘मिशन बिहार’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, अन्य मंत्री और नेताओं की बिहार चुनाव में ड्यूटी तान्या चुघ बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों में बीजेपी ने अपना बड़ा दांव चल दिया है। पार्टी ने दिल्ली सरकार के मंत्रियों, सांसदों और वरिष्ठ नेताओं को बिहार के अलग-अलग इलाकों की जिम्मेदारी सौंप दी है। राजधानी दिल्ली से अब बिहार में बीजेपी का ‘मिशन बिहार’ शुरू हो चुका है। सूत्रों के हिसाब से सभी नेता अलग-अलग फेस में बिहार चुनाव के लिए कैंपेन करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह सबसे पहले बिहार पहुंचे। उन्हें विभिन्न जिलों में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंकज सिंह बिहार के बक्सर से आते हैं और यह माना जा रहा है कि लोगों को जोड़ने में वह एक अहम भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बिहार चुनाव में प्रचार अभियान की शुरुआत बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के प्रचार से की। माना जा रहा है कि उनके प्रचार से महिला मतदाताओं के बीच सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। पार्टी संगठन ने फेज़-वाइज़ प्रचार रणनीति तैयार की है। पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को सीमांचल क्षेत्र (पूर्णिया और किशनगंज) की कमान दी गई है। ऊर्जा मंत्री आशीष सूद को सिवान क्षेत्र का प्रभार मिला है। इससे पहले भी वे बिहार चुनाव में अहम भूमिका निभा चुके हैं। कला, संस्कृति और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा को शाहबाद क्षेत्र (आरा और आसपास) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भोजपुरी सुपरस्टार और सांसद मनोज तिवारी को पूरे बिहार में नुक्कड़ सभाओं और जनसभाओं की कमान सौंपी गई है। दिल्ली बीजेपी के नेताओं की सक्रिय भूमिका से पार्टी बिहार में संगठन को मजबूत करने और मतदाताओं से सीधा जुड़ाव बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान राज्य में दो दिन वोटिंग होगी 6 नवम्बर और 11 नवम्बर। वोटों की गिनती 14 नवम्बर 2025 को की जाएगी।
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Oct 16, 2025 07:38:44
Hajipur, Bihar:तेजस्वी को राघोपुर के राजनीतिक अखाड़े में पराजित कर बिहार को डूबने से बिहार को बदनाम होने से और बिहार में जंगलराज लाने से रोकूँगा और राघोपुर की धरती पर तेजस्वी को पराजित करने के लिए मेरा पहलवान पूरी तरह तैयार है। हाजीपुर के ऐतिहासिक पतालेश्वर नाथ मंदिर में भाजपा के तीन प्रत्याशियों के साथ पूजा अर्चना करने के बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री मंत्री नित्यानंद राय ने यह बयान दे कर बिहार के चुनावी माहौल को गर्म कर दिया है। नित्यानंद राय ने एक बार फिर तेजस्वी यादव को चुनौती देते हुए कहा कि राजनीतिक अखाड़े में तेजस्वी को इस बार मेरा पहलवान सतीश पराजित करेगा। वहीं उन्होंने कहा कि महादेव का मैं भक्त हूँ और महादेव मेरी हर मुराद पूरी करते है इसलिए बिहार के कल्याण और जलकल्याण के लिए मैंने हाजीपुर के प्रत्याशी अवधेश सिंह, लालगंज के भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह और राघोपुर के उम्मीदवार सतीश कुमार के साथ पतालेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की है।
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Oct 16, 2025 07:38:22
Ranchi, Jharkhand:रांची के कई हिस्सों में इस समय दीपावली की तैयारी अलग ही अंदाज़ में चल रही है। जहां एक ओर शहर के बाजारों में रंग-बिरंगी सजावट और लाइटिंग की रौनक है, वहीं दूसरी ओर सुकुरहुटू, चापूटोला अरसंडे और धुर्वा सीठियो जैसे इलाकों में महिलाओं के हाथों से हजारों दीये आकार ले रहे हैं। इन दीयों की खासियत यह है कि ये पूरी तरह गोबर से बने हैं। ये दीये न सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल हैं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की नई कहानी भी कह रहे हैं। ग्रामीण महिलाओं के हाथों से आकर ले रहे यह दिए बेहद शुद्ध और पवित्र है क्योंकि गाय के गोबर से इन दियों का निर्माण किया जा रहा है। झारखण्ड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि झारखंड के ग्रामीण इलाकों में बन रहे गोबर के दिए पवित्रता की एक नई कहानी लिख रहे हैं। यही वजह है कि बनारस के अस्सी घाट से इस खास गोबर के दीयों के लिए आर्डर आया है। यानी जब दीपावली के दिन देश दिए की रोशनी से जगमग कर रहा होगा उसी शाम बनारस के घाटों में रांची के बने दिए रोशनी दे रहे होंगे। इस वर्ष रांची में लगभग 7 लाख गोबर के दीये तैयार किए जा रहे हैं। सुकुरहुटू गोशाला, चापूटोला अरसंडे और धुर्वा सीठियो की 90 से अधिक महिलाएं इस काम में लगी हैं। पहले ही दिन से उत्पादन बढ़ाने के लिए हर स्थान पर मशीनें और सांचे लगाए गए हैं। महिलाएं सुबह से शाम तक समूह में काम करती हैं। कोई गोबर सुखाने का काम करती है, कोई पाउडर बनाने का, तो कोई रंगाई-पुताई में व्यस्त रहती है। इन महिलाओं को सारा प्रशिक्षण और कच्चा माल रांची गोशाला न्यास और गौशाला आयोग की ओर से दिया जा रहा है। दीया बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह से वैज्ञानिक और स्वच्छ है। पहले गोबर को सुखाकर उसका बारीक पाउडर बनाया जाता है। फिर उसमें थोड़ा-सा ताजा गोबर और “प्री-मिक्स पाउडर” मिलाया जाता है, जिससे मिश्रण गाढ़ा और टिकाऊ बनता है। यह मिश्रण मशीन में डालकर विभिन्न आकारों के सांचों में भरा जाता है। महिलाएं इस मिश्रण को हाथों से दबाकर दीये का आकार देती हैं। सूखने के लिए तैयार दीयों को खुले में तीन दिन तक धूप में रखा जाता है। इसके बाद उन्हें हल्के प्राकृतिक रंगों से पेंट किया जाता है। gobar के दीयों के फायदे 1. पानी में तैर सकते हैं – दीपदान के लिए सर्वश्रेष्ठ। 2. गंधरहित और हल्के – घर की सजावट और पूजा दोनों के लिए उपयुक्त। 3. पूरी तरह जैविक – जलने के बाद मछलियों का खाना बन जाता है। 4. पूजा में श्रेष्ठ – गोबर से बने होने के कारण सात्त्विक माने जाते हैं। 5. पर्यावरण अनुकूल – इनसे मिट्टी या जल प्रदूषण नहीं होता। 6. बीज मिश्रित मूर्तियाँ – जिनसे जलने के बाद पौधे उग सकते हैं। गौशालाओं के लिए लाभ का नया मॉडल 1. अतिरिक्त आय का स्रोत – गोबर आधारित उत्पाद बेचकर गोशालाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। 2. सफाई पर खर्च में कमी – गोबर के निष्पादन पर अलग से खर्च नहीं करना पड़ता। 3. पर्यावरण संरक्षण – लकड़ी की कटाई घटती है और प्रदूषण कम होता है। 4. रोज़गार सृजन – ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को स्थायी काम मिलता है। गोबर के बने दिए न सिर्फ बनारस की घाटों को रोशन करेगी बल्कि महिलाओं के जिंदगी में रोशनी लाने का काम कर रहे हैं।
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Oct 16, 2025 07:37:22
Patna, Bihar:पटना पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी 16 अक्टूबर की सुबह प्राप्त हुई, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पीरबहोर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की। बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया गया, उन्होंने कोर्ट परिसर के हर हिस्से की गहन तलाशी शुरू कर दी है। एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया गया है और कोर्ट की कार्यवाही फिलहाल रोक दी गई है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और जांच जारी है। पुलिस साइबर टीम की मदद से धमकी भरे मेल की स्रोत का पता लगाने में जुटी है। इससे पहले भी पटना सिविल कोर्ट को इस तरह की धमकी मिल चुकी है, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है.
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Oct 16, 2025 07:36:53
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में नगर निगम दीपावली मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पांचवें दिन का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। लखबीर सिंह उर्फ लक्खा और स्वाति द्वारा एक से एक भक्तिमय प्रस्तुतियों से निगम मेला प्रभु की भक्ति के रंग में रंग गया। बुधवार की शाम मेले में भक्ति और शक्ति के नाम रही। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार के छबरा की प्रसिद्ध भजन गायक राम आयेंगे फेम स्वाति मिश्रा ने राम आयेंगे आयेंगे राम आयेंगे ओर मंगल भवन अमंगल हारी गाकर आराध्य प्रभु राम की भक्ति की बौछार कर की। उसके बाद खाटू वाले श्याम , प्रभु कृष्ण आदि भजन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। स्वाती द्वारा दिए भजनों की प्रस्तुतियो को सुन कर उपस्थित दर्शकों में भक्ति का ज्वार भर दिया। स्वाती द्वारा एक से बढ़ कर एक गाए राम, कृष्ण भजनों से उपस्थित दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। उसके बाद मंच को प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर लक्खा ने संभाला। लक्खा द्वारा गाए पहले ही भजन बिगड़ी मेरी बना दे से मेला स्थल को तालिया से गुंजायमान कर दिया, माता रानी के भजन पर दर्शकों ने खड़े होकर हाथ जोड़कर प्रार्थना की। लक्खा ने माता रानी के भजन दरबार तेरा पहाड़ों में, मैया का चोला है रंगला, मै खड़ा द्वारे तेरे, ने पूरे मेले को एक प्रेम मय वातावरण में बदल कर रख दिया।
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Oct 16, 2025 07:35:48
Banswara Rural, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के रिछवानी गाँव में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से एक युवक की तबीयत बिगड़ गई थी। इलाज के बाद मनीष की तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर देर रात उसे बांसवाड़ा के जिला अस्पताल महात्मा गांधी हॉस्पिटल में रेफर किया गया। परिजनों ने बताया कि मनीष को सर्दी, जुकाम और बुखार था। इस पर उसे पास के ही एक बंगाली डॉक्टर के क्लिनिक पर ले गए थे। बंगाली डॉक्टर ने मनीष का चेकअप कर उसे दवाई और इंजेक्शन दी थी। इसके कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर क्लिनिक संचालक घबरा गया और उसे कुशलगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचा। देर रात उसकी हालत हो देखते हुए करीब रात 12 बजे उसे बांसवाड़ा रेफर किया गया। परिजनों का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि मनीष को कौनसी दवाई और इंजेक्शन दिया था, जिसकी वजह से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
0
comment0
Report
VSVIPIN SHARMA
Oct 16, 2025 07:35:28
Kaithal, Haryana:कैथल में सफाई कर्मचारियों का धरना: जब वेतन नहीं, तो कैसी दिवाली — सफाई कर्मियों की मजबूर आवाज़ गूंज उठी कैथल में खुशियों पर पड़ा बकाए का साया — तीन महीने से वेतन के इंतज़ार में सफाई कर्मचारी कैथल नगर परिषद के मुख्य द्वार पर आज नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिसके चलते उनके परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं और आने वाली दिवाली की खुशियां फीकी पड़ गई हैं। प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि "जब हमें समय पर वेतन ही नहीं मिलेगा तो हम दिवाली कैसे मनाएं?" उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कल तक तीन महीने का बकाया वेतन जारी नहीं किया गया, तो वे उल्टी झाड़ू लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और "काली दिवाली" मनाएंगे। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार हर बार आश्वासन देती है लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं करती। उनका कहना है कि पिछली दिवाली (2024) के दौरान डेढ़ महीने का वेतन बकाया था और तब भी भरोसा दिलाने के बाद प्रदर्शन खत्म कराया गया, लेकिन वह राशि आज तक नहीं मिली। इस बार फिर दोबारा यही स्थिति बन गई है। सफाई कर्मचारियों ने यह भी कहा कि प्रशासन की ओर से हर बार “टेंडर न लगने” का कारण बताया जाता है, जबकि यह जिम्मेदारी उनकी नहीं बल्कि अधिकारियों की है। कर्मचारियों ने मांग की कि वेतन तुरंत जारी किया जाए ताकि वे भी अपने परिवारों के साथ त्योहार मना सकें। अन्यथा मजबूर होकर उन्हें उल्टी झाड़ू का प्रदर्शन कर काली दिवाली माननी पड़ेगी।
0
comment0
Report
NJNitish Jha
Oct 16, 2025 07:34:55
Mumbai, Maharashtra:मुंबई में पकड़ी गई बांग्लादेशी ट्रांसजेंडरों की गुरु मां; 30 साल से फर्जी दस्तावेज पर रह रही थी भारत में 300 से ज्यादा फॉलोअर। मुंबई पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक ज्योति नाम की एक ट्रांसजेंडर जिसे गुरु मां के नाम से भी जाना जाता है, वह पिछले 30 सालों से भारत में फर्जी दस्तावेज के माध्यम से रह रही थी। मिली जानकारी के मुताबिक ज्योति का असल नाम बाबू अयान खान बताया जा रहा है और बीते महीनों में जिस वक्त अवैध रूप से भारत में रहने वाले बांग्लादेशियों को पकड़ा जा रहा था उस दौरान उसके कुछ साथियों को मुंबई के शिवाजी नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस ने ज्योति को भी हिरासत में लिया था लेकिन तब उसके पास आधार कार्ड पैन कार्ड और सभी दस्तावेज मौजूद थे इसलिए तब उसे जाने दिया गया। पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक ज्योति ने भारत का बर्थ सर्टिफिकेट और अन्य डॉक्यूमेंट तैयार किए थे जिन्हें जब पुलिस ने वेरीफाई किया तो वह सभी फर्जी निकले और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि ज्योति के ऊपर मुंबई के शिवाजी नगर, नारपोली देवनार,ट्रॉम्बे और कुर्ला पुलिस स्टेशन में कुछ अन्य मामले भी दर्ज है। उसके पास मुंबई में लगभग 20 से अधिक घर है जो मुंबई के रफीक नगर गोवंडी और अन्य इलाकों में है... केवल इतना ही नहीं इन इलाकों में उसके कुछ फॉलोअर्स भी हैं जो उसे गुरु मां के रूप में जानते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक 24 मार्च 2025 को शिवाजी नगर पुलिस ने मुंबई के रफीक नगर से कुछ बांग्लादेशी ट्रांसजेंडरों को गिरफ्तार किया था इसी दौरान ज्योति के भी दस्तावेज चेक हुए थे। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले में पासपोर्ट अधिनियम की धाराओं समेत BNS की अन्य धाराओं के तहत अयान खान उर्फ ज्योति उर्फ गुरु मां को गिरफ्तार कर लिया है।
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Oct 16, 2025 07:34:40
Kishanganj, Bihar:किसानगंज की राजनीति में एक पुराना विवाद फिर सुर्खियों में आ गया है। AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई और पार्टी के प्रमुख नेता अकबरुद्दीन ओवैसी आज बिहार के किशनगंज कोर्ट पहुंचे। 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए कथित भड़काऊ भाषण के मामले में आज उनका बयान दर्ज किया गया। गौरतलब हो कि यह मामला 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ा है। अकबरुद्दीन ओवैसी ने कोचाधामन थाना क्षेत्र के सोंथा हाट में तत्कालीन AIMIM प्रत्याशी अख्तरुल ईमान के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भड़काऊ भाषण देते हुए कथित तौर पर आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां की थीं। किशनगंज जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए कोचाधामन थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वही अकबरुद्दीन ओवैसी के वकील ओम कुमार कर्ण ने बताया कि अभियुक्त का बयान दर्ज करने के लिए वे आज किशनगंज न्यायालय पहुंचे थे। कर्ण ने कहा, अभियुक्त का बयान दर्ज कर लिया गया है। यह एक रूटीन प्रक्रिया है, और हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top