Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Durg491001

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पूजा ठगी गैंग के तीन ठग गिरफ्तार, 11 लाख को 11 करोड़ बनाने का लालच!

Nov 03, 2025 00:30:23
Durg, Chhattisgarh
दुर्ग पुलिस ने महाठग गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपी पूजा के नाम पर पैसे सौ गुना करने का झांसा देकर ठगी करते थे। प्रार्थी रामकुमार जायसवाल से 11 लाख को 11 करोड़ बनाने की डील पर एक लाख रुपए ले उड़े। पुलिस ने मंदा पासवान, अमरदीप दामोदर व संजय जमुना को पकड़ा। आरोपियों से 7 मोबाइल, एक लाख रुपए व अर्टिगा कार जप्त। धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
SKSunny Kumar
Nov 03, 2025 07:03:27
Patna, Bihar:राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मीसा भारती ने प्रधानमंत्री के कट्टा वाले बयान पर हमला बोला.... उन्होंने कहा की एक तरफ तेजस्वी रोजगार की बात कर रहा है फैक्ट्री लगाने की नौकरी देने की दूसरी तरफ देश का प्रधानमंत्री बिहार में आकर कट्टे की बात करता है तभी ना एनडीए के नेताओं का बिहार में मन बढ़ा हुआ है आए दिन यह लोग कट्टा चलाते हैं आम जनता पर निहत्थे लोगों पर जब इस देश का प्रधानमंत्री ही इस तरह की भाषा का प्रयोग करेगा तो बाकी लोगों से क्या उम्मीद रखिएगा.... दानापुर में लालू यादव के रोड शो को लेकर कहा कि समय बहुत कम मिला लोगों को जाने का तो हम लोगों ने दानापुर में रोड शो का प्लान रखा है.... लालू परिवार में कलह को लेकर कहा कि हमारे हमारे परिवार के कलह और परिवार को गाली देने से बिहार की तरक्की होती है नौजवान भाइयों को रोजगार मिलता है तो खूब इन सब बातों की चर्चा करिए लेकिन परिवार एकजुट है यह बार-बार चुनाव में परिवार से किसको फर्क पड़ रहा है... कल प्रधानमंत्री के रोड शो में मुख्यमंत्री नहीं रहे जिसको लेकर मीसा भारती ने कहा कि.. भारतीय जनता पार्टी नीतीश कुमार के साथ खेल कर चुकी है नीतीश कुमार की आवश्यकता भारतीय जनता पार्टी को नहीं है सिर्फ नीतीश कुमार का वोट बैंक की आवश्यकता भाजपा को है यह दर्शाता है कि कल की रोड शो में नीतीश कुमार जी बिहार के मुख्यमंत्री नहीं थे..... महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप में जीत दर्ज की उसको लेकर उन्होंने कहा कि पहली बार इस तरह का करके महिला क्रिकेट टीम ने दिखाया है सारे टीम के मेंबर्स को बहुत-बहुत शुभकामनाएं मुझे लगता है कि पुरुषों की टीम पर हम ज्यादा ध्यान देते हैं जो लोग भी क्रिकेट देखते हैं उनसे मेरा यही आग्रह होगा कि महिलाओं के लिए भी उसी तरह का व्यवस्था हो उतना ही ध्यान दिया जाए उन लोगों ने इतिहास रचने का काम किया है हमारी पार्टी की तरफ से परिवार की तरफ से महिला टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं इसी तरीके से वह लोग आगे बढ़े..... अमित शाह के बयान पर मीसा भारती ने कहा कि उनकी सोच ऐसी है आज अमित शाह भी तड़ीपार थे जेल गए थे अभी गृह मंत्री है उनके पास कौन-कौन से डिपार्टमेंट है डराने धमकाने वाले ईडीसीबीआई इनकम टैक्स.. यह सब एक्सटेंशन का धंधा है.... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवादा में सभा किया किसके लिए किया जब वह हमारे दल में थे तो उनके ऊपर बहुत सारे आरोप लगाते थे आज आज कौन से वाशिंग मशीन में धूल हैं...
0
comment0
Report
SBSharad Bhardwaj
Nov 03, 2025 07:02:51
Delhi, Delhi:जवाब JNU नियम का मंच पर पर्चा फाड़ा। प्रेसिडेंशियल डिबेट में लेफ्ट उम्मीदवार ने JNU नियम के आदेश का पर्चा फाड़ा। लोकेशन: JNU। एंकर: दिल्ली। JNU में चुनाव 4 नवंबर को छात्र संघ चुनाव होना है। उस से पहले प्रेसिडेंशियल डिबेट में लेफ्ट उम्मीदवार अदिति मिश्रा ने बहस प्रचार मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। अदिति मिश्रा यहीं पर नहीं रुकी, JNU नियम के आदेश पर्चा फाड़ा और कहा, लेफ्ट जीतकर आएगा, कोई आदेश नियम नहीं मानेगे, वापिस नियमों को लागू करेंगे। JNU में लेफ्ट जिंदा है और रहेगा। JNU चुनाव राजनीति रूप ले चुका है। स्पीच: अदिति मिश्रा अध्यक्ष पद उम्मीदवार लेफ्ट JNU
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Nov 03, 2025 07:01:56
Malda, West Bengal:সোমবার সকালে পুরাতন মাল্দার মহিষবাথানি অঞ্চলের আনন্দ মোড়ে ৮ মাইল থেকে বলরামপুর পর্যন্ত বেহাল রাস্তা রয়েছে তাই পাকা রাস্তার দাবিতে এলাকার কয়েকশো মহিলা পথ অবরোধ করে। অবরোধকারী মহিলাদের অভিযোগ দীর্ঘ দিন ধরে প্রায় সাড়ে তিন কিলোমিটার রাস্তা কাঁচা রয়েছে বিশেষ করে বর্ষার সময় এই রাস্তা দিয়ে চলাচল করা যায় না। গ্রামের মানুষ থেকে শুরু করে ছাত্রছাত্রীরা এই কাদার জন্য রাস্তায় দুর্ঘটনায় পড়ে, বারবার এলাকার পঞ্চায়েত মেম্বার, প্রধান এবং ব্লক প্রশাসনকে জানিও কোন লাভ হয়নি অবশেষে আজ বাধ্য হয়ে এলাকার কয়েকশো মহিলা টায়ার জ্বালিয়ে পথ অবরোধ করে বিক্ষোভ প্রদর্শন করতে থাকে। অবরোধকারীদের দাবি যতক্ষণ পর্যন্ত স্থানীয় পঞ্চায়েত মেম্বার ,প্রধান বা ব্লক প্রশাসন রাস্তার প্রতিশ্রুতি না দিয়েছে ততক্ষণ তারা অবরোধ চালিয়ে যাবে। এই অবরোধের ফলে ৮ মাইল থেকে বলরামপুর যে রাজ্য সড়ক বিশাল যানজটের সৃষ্টি হয় কারণ আজকের হাট বার রয়েছে।
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Nov 03, 2025 07:01:32
Noida, Uttar Pradesh:एशियन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप: अलवर के पांच खिलाड़ी भारत टीम में शामिल, मेडल जीतने का संकल्प अलवर। 23वीं एशियन मास्टर एथलीट चैंपियनशिप 5 से 9 नवंबर तक चेन्नई में आयोजित होगी, जिसमें भारत की ओर से अलवर के पांच एथलीट चयनित हुए हैं। यह खिलाड़ी इंडियन टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता में देशभर से करीब 2,000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यहां पदक जीतने वाले खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में होने वाली वर्ल्ड मास्टर एथलीट चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। अलवर जंक्शन से चेन्नई के लिए रवाना होते समय खिलाड़ियों ने देश के लिए मेडल जीतने का संकल्प लिया। टीम में सबसे वरिष्ठ 70 वर्षीय रामफल सैनी 800 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगे। 60 आयु वर्ग में भगवान सैनी 200 मीटर रेस में उतरेंगे। महिला खिलाड़ियों में 45 वर्ग की निर्मला पूनिया हैमर थ्रो में दमखम दिखाने वाली हैं। पूनिया चुरू जिले की हैं और इससे पहले नेशनल मेडल जीत चुकी हैं। वहीं 60 महिला वर्ग में कमला यादव डिस्कस थ्रो में और 40 पुरुष वर्ग में विक्रम चौधरी जेवलिन थ्रो में हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों ने कहा कि उनका लक्ष्य मेडल जीतकर भारत और अलवर का नाम रोशन करना है। बाइट “हम पूरी तैयारी के साथ जा रहे हैं। लक्ष्य एक ही है—मेडल जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाना।”
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Nov 03, 2025 07:00:24
Noida, Uttar Pradesh:खेड़ली/अलवर मंदिर माफी की जमीनों पर बढ़ते अतिक्रमण और कथित खुर्द-बुर्द के खिलाफ संत समाज ने कड़ा विरोध जताते हुए रविवार को झंडे वाले सिद्ध मंदिर परिसर में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध काला पहाड़ संत महंत मंडल के श्रीमहंत बालमुकुंद दास कलुआ बाबा ने की। इस दौरान संत-महंतों ने कठूमर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर, मंदिर माफी की जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। संत समाज ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन, धरना-प्रदर्शन सहित व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। बैठक में गांव सौखर स्थित मुरलीमनोहर मंदिर की जमीन पर हो रहे कथित अतिक्रमण पर संतों ने रोष जताया। संतों का कहना है कि मंदिर के नाम दर्ज जमीन पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और संत समाज में भारी नाराजगी है। श्रीमहंत बालमुकुंद दास कलुआ बाबा ने कहा: "मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन को तत्काल इन अतिक्रमणों को हटाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो संत समाज को सड़क पर उतरकर आंदोलन करना पड़ेगा।" बाइट - बालमुकुंद दास कलुआ बाबा श्री महंत काला पहाड़ संत महंत मंडल बैठक के दौरान कई संत-महंत एवं भक्तगण मौजूद रहे। संत समाज ने स्पष्ट किया कि धार्मिक जमीनों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।
0
comment0
Report
ADAjay Dubey
Nov 03, 2025 07:00:12
Singrauli, Madhya Pradesh:NH-39 पर बाधा निवारक हवन: विकास के नाम पर अंधविश्वास या नई राजनीतिक रणनीति? सिंगरौली....आधुनिक युग में जहां विज्ञान और तकनीक से विकास की राह तय की जा रही है, वहीं सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने राष्ट्रीय राजमार्ग NH-39 पर “बाधा निवारक हवन” कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बताया जा रहा है कि सांसद मिश्रा ने यह हवन इसलिए कराया ताकि सड़क निर्माण में कोई विघ्न न आए और कार्य सुचारु रूप से पूरा हो सके। इस मौके पर मध्य प्रदेश सरकार की मंत्री राधा सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद ने कहा “जहां श्रद्धा होती है, वहां सफलता अपने आप आती है” हालांकि, अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या सांसद को सचमुच निर्माण कार्य की प्रगति पर भरोसा नहीं रहा? क्योंकि पूर्व सांसद रीती पाठक के दो कार्यकाल के दौरान भी यह हाईवे कई टेंडरों के बावजूद अधूरा रह गया था।यही वजह है कि अब डॉ. मिश्रा कहीं न कहीं इस डर से जूझते दिख रहे हैं कि कहीं यह सड़क परियोजना फिर अधर में न लटक जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास के लिए यज्ञ और टोटकों की नहीं, बल्कि ईमानदार कार्यशैली और जवाबदेही की जरूरत है। अब देखना यह होगा कि यह “हवन” विकास की राह खोलेगा या फिर राजनीति की धूल में कहीं दब जाएगा.. बाइट सुंदरलाल शाह, बीजेपी जिला अध्यक्ष सिंगरौली
0
comment0
Report
YNYogesh Nagarkoti
Nov 03, 2025 06:54:25
0
comment0
Report
RSRavi sharma
Nov 03, 2025 06:54:01
Jammu, :4 साल बाद जम्मू कश्मीर में शुरू हुआ दरबार move, 4 साल बाद आज जम्मू कश्मीर में ऐतिहासिक दरबार move शुरू हुआ, जिसको लेकर आज जम्मू के लोगों में काफी खुशी देखने को मिली, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जम्मू के सीएम रेजिडेंस से सचिवालय की ओर निकले इस दौरान रास्ते में लोगों ने फूलों से उनका स्वागत किया, इस दौरान बाजारों को भी फूलों से सजाया गया था, जम्मू सिविल सचिवालय में उमर अब्दुल्ला ने परेड की सलामी ली, इस मौके पर फारूक अब्दुल्ला भी मौजूद रहे, इस दौरान बोलते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि दरबार move का फैसला एक ऐतिहासिक फैसला था जिससे लोगों को काफी फायदा होगा उन्होंने कहा कि जम्मू में व्यापारी वर्ग ने उनसे मुलाकात कर इसे शुरू करने की मांग की थी और अब उमर सरकार ने इसे शुरू کیا है उन्होंने कहा है कि आने वाले समय में जो वादे उमर सरकार ने लोगों से किए हैं वह भी पूरे होंगे,
0
comment0
Report
NKNished Kumar
Nov 03, 2025 06:53:45
Patna, Bihar:लोकेशन पटना श्रद्धेय कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भाजपा मुख्यालय में पुष्पांजलि अर्पित किया ….इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता रहे मौजूद। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा हमने श्रद्धांजलि अर्पित किया है आज , उन्होंने कार्यकर्ताओं को सींचा है , बनाया है और संगठन को यहां तक लाने के योगदान को आज याद कर रहे है । तेजस्वी के सीएम बनने के बयान पर कहा ये फैसला मतदाता लेता है , मतदाता मालिक है , मतदाता जो फैसला लेगी वो दिख रहा है की एनडीए की सरकार बन रही है ….कोई राजतंत्र चलाना चाहता है और ख़ुद को सीएम घोषित कर ले भगवान बचाए उसे …
0
comment0
Report
YNYogesh Nagarkoti
Nov 03, 2025 06:53:37
0
comment0
Report
SBSharad Bhardwaj
Nov 03, 2025 06:53:24
Delhi, Delhi:दिल्ली JNU छात्र संघ चुनाव मे NSUI उम्मीदवार विकास ने अपने छात्रों के मुद्दे को छोड़ विदेश मुद्दों को हवा दी JNU चुनाव मे देश विदेश के मुद्दे चर्चा खूब देखने को मिली 4 नवंबर को वोट डाली जाएगी इस पहले चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में होने वाली इस बहस में एनएसयूआई की ओर से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ने गाजा, सूडान, यूक्रेन, अजरबैजान का जिक्र किया गया.दिल्ली JNU छात्र संघ चुनाव मे NSUI उम्मीदवार विकास ने अपने छात्रों के मुद्दे को छोड़ विदेश मुद्दों को हवा दी.JNU चुनाव मे देश विदेश के मुद्दे चर्चा खूब देखने को मिली 4 नवंबर से पहले ही JNU चुनाव मे माहौल गर्म हो गया है.लेफ्ट और राइट मे चुनावी टककर देखने को मिल रही है.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top