Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
West Champaran845454

मझौलिया/सरिसवा में झोला छाप डॉक्टरों का बढ़ता जाल,मरीजों की जान से खिलवाड़,

Dec 29, 2025 07:40:52
Bettiah, Bihar
मझौलिया/सरिसवा क्षेत्र में इन दिनों झोला छाप डॉक्टरों की गतिविधियां खुलेआम फल-फूल रही हैं,बिना किसी मान्यता और मेडिकल डिग्री के ये तथाकथित डॉक्टर न केवल इलाज कर रहे हैं, बल्कि धड़ल्ले से ऑपरेशन तक कर रहे हैं,स्थिति यह है कि इनके इलाज के कारण आए दिन मरीजों की जान जा रही है,फिर भी संबंधित प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है,इस सन्दर्भ में डॉक्टर अनुपम कुमार ने बताया कि जांच कर के दोषियों पर कार्यवाही की जायेगी।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
SSsubhash saheb
Dec 29, 2025 09:05:10
Dhamtari, Chhattisgarh:पुलिस ने पकड़ी तीन शातिर महिला चोर धमतरी पुलिस ने महाराष्ट्र की तीन चालाक महिला चोरों को गिरफ़्तार किया है... ये औरतें शहर की सुरक्षा को चुनौती दे रही थीं... मामला 20 दिसंबर का है, जब सरिता त्रिपाठी नाम की महिला ई-रिक्शा में जा रही थीं... उसी वक़्त इन चोर महिलाओं ने बड़ी सफ़ाई से उनके बैग से 20 हज़ार रुपये निकाल लिए... उन्हें लगा था कि भीड़ का फ़ायदा उठाकर भाग जाएंगे और पुलिस कुछ नहीं कर पाएगी, मगर पुलिस ने CCTV फुटेज देखने और तकनीकी सबूत जोड़ने के बाद इनका पूरा खेल पकड़ लिया.... और विंध्यवासिनी मंदिर के पास घेराबंदी कर तीनों महिलाओ को गिरफ्तार कर ली गईं है.... उनके पास से 8,680 रुपये नकद मिले.... पूछताछ में तीनों ने अपना गुनाह मान लिया है..... अब इनका नया ठिकाना जेल की सलाखें हैं।
0
comment0
Report
BSBIRENDRA SINHA
Dec 29, 2025 09:04:08
Banka, Bihar:चेक डैम निर्माण में घटिया काम करने के ग्रामीणों के आरोप पहुंचे. अधिकारी बोले गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा. विभाग के एसडीओ शिल्पा सोनी ने चेक डैम निर्माण स्थल का निरीक्षण किया. मौके पर संवेदक निलेश सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे. निरीक्षण के दौरान सीमेंट, छर्री, बालू व अन्य सामग्री की बारिकी से जांच की गई. ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर निर्माण पर संतोषजनक प्रतिक्रिया मिली. हर खेत तक सिंचाई के पानी योजना के तहत बिलासी नदी के बीच चेक डैम का निर्माण किया जा रहा है. एसडीओ ने बताया कि धर्मराय बीयर चेक डैम बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है और तय मानकों के अनुसार ही निर्माण कराया जा रहा है. निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा. संवेदक को गुणवत्ता के अनुरूप आगे बढ़ाने की निर्देश दिया गया. संवेदक निलेश सिंह ने कहा कि सब कुछ विभागीय स्वीकृति और तकनीकी निर्देशों के अनुसार है. उपयोग में लाई जा रही सभी सामग्री मानक के अनुरूप है. किसानों को लम्बे समय तक सिंचाई लाभ मिलेगा; किसी त्रुटि पर सूचना दें ताकि दुरुस्त किया जा सके.
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Dec 29, 2025 09:02:07
0
comment0
Report
NKNished Kumar
Dec 29, 2025 09:01:45
Patna, Bihar:शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया ….इस दौरान सुनील कुमार ने कहा बिहार का शिक्षा का बजट 70000 हजार करोड़ से ज्यादा हो गया है, हर ब्लॉक में मॉडल स्कूल खुलेगा, डिग्री कॉलेज खुलेगा…. उच्च शिक्षा का अलग से विभाग बना दिया गया है, 2005 में शिक्षक की संख्या डेढ़ लाख थी आज 6 लाख हो चुकी है…. 20 जनवरी तक वैकेंसी बिहार लोक सेवा आयोग को भेज दी जाएगी …. अनुकंपा पर 5 हजार नियुक्ति कर दी गई है। बिहार के स्कूलों में ड्रॉप आउट एक प्रतिशत से भी कम हो गया है , शिक्षा मंत्री ने तालीम मरकज टोला सेवक के काम की प्रशंसा की …. कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की व्यवस्था अच्छी की गई है हर प्रकार की व्यवस्था की गई है , पुस्तक देने से लेकर खाने-पीने रहने के लिए व्यवस्था की गई है …. शिक्षक की लगातार ट्रेनिंग कराई जा रही है, हर शिक्षक साल में दो बार ट्रेनिंग लेंगे …. स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा और संसाधन से पूरी तरह सुसज्जित किया जाएगा। बाइट : सुनील कुमार , शिक्षा मंत्री , बिहार
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Dec 29, 2025 09:01:23
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ रेलवे क्वार्टर में असिस्टेंट इंजीनियर राणा प्रताप यादव के निवास स्थान पर चोरी की वारदात हुई। अज्ञात अपराधियों ने क्वार्टर के चारदीवारी फांदकर प्रवेश किया और दो दरवाजे की कुंडियाँ तोड़कर अंदर घुसे। कमरे में सामान बिखर गया और अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चाँदी के गहने तथा नगदी रुपये गायब कर लिए गये—कुल मिलाकर महिला के हार, एक अंगूठी और एक जोड़ी पायल (लगभग 300 ग्राम) के साथ 25,000 रुपये नकद भी चोरी हो गये। ड्यूटी पर गए इंजीनियर लौटे तो चोरी की सूचना नगर थाने को दी। नगर थाना एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि वे ड्यूटी के लिए गए थे और जब लौटे तो घर में चोरी का पता चला। आसपास के क्वार्टरों के रहने वाले लोग भी घटना से भयभीत हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
0
comment0
Report
BSBarun Sengupta
Dec 29, 2025 09:00:46
Barrackpore, Kolkata, West Bengal:এস আই আর এর তৃতীয় দিন এই দিনেও ব্যারাকপুর শিল্পাঞ্চলে বিভিন্ন সুনানী কেন্দ্র বয়স্ক মানুষদের লাইন। কারো হাঁটতে অসুবিধা, কেউ বেশিক্ষণ দাঁড়িয়ে থাকতে পারেন না, এমনকি কানেও অনেকে কম শোনে। খুব কষ্ট করে বাড়ি থেকে এসে ঘন্টার পর ঘন্টার লাইনে দাঁড়াচ্ছেন। যদিও নির্বাচন দপ্তর থেকে বলা হয়েছিল ৮৫ বছরের ঊর্ধ্বে যারা রয়েছে তাদের বাড়ি গিয়ে শুনানি হবে। কিন্তু অনেকেই ভরসা পাচ্ছেন না। তাই চলে আসছেন শুনানি কেন্দ্রে। পাশাপাশি অনেকে এসে লাইন দিয়েছেন যখন গিয়ে তাদের শুনানি হবার কথা সেখানে গিয়ে জানতে পারছেন তাদের ম্যাপিং হয়ে গিয়েছে তাদের আর লাগবেনা। তারা নিশ্চিন্ত থাকতে পারে অথচ তারা ভয় পাচ্ছেন শুধুমাত্র একটি সই করে ছেড়ে দেওয়া হচ্ছে। কোন স্ট্যাম প্রদান করা হচ্ছে না তাতেই তারা ভয় পাচ্ছেন এর ফলে তাদের নামটা বাদ যাবে না তো。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top