Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
West Champaran845438

गोपालगंज मुख्य सड़क पर बोलोरो की चपेट में आने से युवक की मौत। घंटों बाद पहुंची पुलिस।

Nov 21, 2025 11:09:15
Bettiah, Bihar
गोपालगंज मुख्य सड़क पर बोलोरो की चपेट में आने से युवक की मौत। घंटों बाद पहुंची पुलिस। नौतन थाना क्षेत्र के बनकटवा मुख्य पथ पर एक युवक को बोलोरो ने ठोकर मार दिया।जिससे युवक की मृत्यू घटना स्थल पर हो गई।गुस्साए लोगों ने बेतिया गोपालगंज मुख्य सड़क को अवरुद्ध कर दिया है।घटना की खबर देने के एक घंटा बाद पहुंची पुलिस को घटना स्थल से बाहर कर दिया। मृतक की पहचान मनोज बैठा के 12वर्षीय पुत्र प्रदीप बैठा बताया गया है।
113
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
MKMohammad Khan
Nov 21, 2025 12:00:12
Bhilwara, Rajasthan:झूलते हाईटेंशन तार ने ली अधेड़ की जान, बरोदा गांव में फैला शोक व आक्रोश। शक्करगढ़ थाना क्षेत्र के बरोदा गांव में हाईटेंशन लाइन के झूलते तार ने एक अधेड़ की जान ले ली। बिजली विभाग की लापरवाही से हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार गांव के भंवरलाल (40) पुत्र हजारी गुर्जर रोजाना की तरह सुबह लगभग तीन बजे खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चौहानों का झोपड़ा के पास 11 हजार केवी लाइन का तार नीचे झूल रहा था, जो चलते समय अचानक भंवरलाल के संपर्क में आ गया। तेज करंट लगने से उनकी गर्दन धड़ से अलग हो गई और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की भयावहता देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए। उन्होंने विद्युत विभाग की खुली लापरवाही पर कड़ा रोष जताते हुए उचित मुआवजे और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर वहीं धरने पर बैठ गए। मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर सहायक अभियंता सुरेश कुमार मीणा मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीण उनकी बातों से असंतुष्ट रहे। इसके बाद एक्सईएन बिजली विभाग शाहपुरा घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत कर उचित मुआवजा दिलवाने तथा दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद ही परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद क्षेत्र में गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की कि 11 केवी लाइन को तत्काल ऊंचा किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। एक्सईएन ने मौके पर ही ठेकेदार को लाइन तुरंत ऊंची करने के निर्देश जारी किए।
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Nov 21, 2025 11:55:57
Ratlam, Madhya Pradesh:मतदाता पुनरीक्षण यानी एसआईआर अभियान रतलाम में तेजी से जारी है, लेकिन इस काम का सबसे ज्यादा असर शिक्षकों पर पड़ रहा है। स्कूलों में पहले से ही पढ़ाई प्रभावित हो रही है और कई जगह शिक्षक उपलब्ध नहीं होने से कक्षाएं ठीक से नहीं चल पा रहीं। वहीं दूसरी ओर, एसआईआर के फील्ड कार्य में भी शिक्षकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मतदाताओं से जानकारी जुटाने के दौरान कई बार कहासुनी की स्थिति भी बन रही है। शिक्षकों की दिक्कत यह है कि स्कूल में उन्हें बच्चों के आने वाली परीक्षाओं की तैयारी करानी है, बेहतर रिज़ल्ट देना है, लेकिन एसआईआर का अतिरिक्त भार उनकी दिनचर्या पर सीधा असर डाल रहा है। फील्ड में घंटों काम करने के बाद घर पहुँचकर भी मैपिंग और रिकॉर्ड अपडेट का काम करना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और बढ़कर व्यस्त हो गया है। न स्कूल सही से संभल पा रहा है, न फील्ड का दबाव कम हो रहा है। इन हालातों में शिक्षक दोहरी चिंता में हैं—एक तरफ बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी, तो दूसरी तरफ मतदाता पुनरीक्षण का दबाव। दोनों जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बैठाना शिक्षकों के लिए दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है।
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Nov 21, 2025 11:55:45
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी。 स्लग - निर्मम दोहरे हत्याकांड का खुलासा, दो लोग गिरफ्तार。 खूँटी जिले के मारंगहादा थानांतर्गत लांदुप गाँव के अपने घर में विगत शुक्रवार की रात गहरी नींद से सो रहे पति-पत्नी की टांги और तोनो हथियार से काट-काटकर निर्मम हत्या की गयी थी। और हत्याकांड में प्रयुक्त तोनो और टांगी को झाड़ी में फेंक दिया था। ताकि किसी को कोई शक न हो। पर , उक्त हत्या मामले पर महज एक सप्ताह में उद्भेदन करते हुए दो लोगों को हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। लेकिन एक आरोपी अभी भी फरार है। घटना मारंगहादा थाना क्षेत्र के लांदुप गांव में विगत शुक्रवार 14 नवम्बर की रात को कांडे नाग और जयपाल मुण्डा और एक अन्य ने मिलकर तोनों और टांगी से काटकर हत्या कर दी थी। जिसका एक सप्ताह में उद्भेदन करते हुए दोनों की गिरफ्तारी की गयी है। लेकिन अन्य आरोपी अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं। जिन्होंने पुलिस की कड़ी पुछताछ करने पर बताया कि मृतका गौरी देवी हमेशा गाली-गलौज किया करती थी। जिससे वे लोग गुस्साये हुए थे। इसी वजह से उन दोनों की ही हत्या कर दी। डीएसपी वरुण रजक ने बताया कि गिरफ्तार कांडे नाग और जयपाल मुण्डा पड़ोस के ही रहनेवाले हैं और तीन लोगों ने मिलकर हत्या करने की योजना बनायी फिर 14 नवम्बर की रात को उसके घर में घुसकर टांगी और तोनो से काटकर उसकी हत्या कर दी। जिससे 66 वर्षीय कानू मुण्डा और उसकी पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी। उसके आरोप और गहन पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है。
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Nov 21, 2025 11:55:15
0
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Nov 21, 2025 11:55:00
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम में आज बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई,जिसमें निगम क्षेत्र के विकास कार्यों सहित कुल 28 प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जिसमें मेयर सहित सभी 60 वार्डों के पार्षदों ने हिस्सा लिया, इस दौरान विकास कार्यों सहित निगम की आय बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिसमें नगर निगम के नए वार्ड से कमर्शियल टैक्स की वसूली की अंतिम तारीख 31 दिसंबर रखी गई, इसके अलावा नगर निगम अपने सभी पार्षदों को स्टैचू ऑफ यूनिटी और अहमदाबाद नगर निगम के क्रियाकलाप दिखने ले जाएगा। बैठक में ये भी निर्णय लिए गए कि मंगल पड़ाव में एक शॉपिंग कंपलेक्स बनाया जाएगा। इसके अलावा शहर में नगर निगम की खाली पड़ी जगह को व्यावसायिक दृष्टिकोण से विकसित किया जाएगा। किराएदारी का एक महीना समय बढ़ाया गया है, साथ ही नगर निगम कार्यालय का विस्तारीकरण भी होगा。
0
comment0
Report
MMMohammad Muzammil
Nov 21, 2025 11:54:29
Dehradun, Uttarakhand:एंकर: वन विभाग की टीम ने एक शातिर वन तस्कर को गिरफ्तार किया है। गुड्डू नाम के इस शातिर वन तस्कर को टिमली वन प्रभाग की टीम लगभग एक महीने से तलाश रही थी। दरअसल बीती 24 अक्टूबर को टिमली वन प्रभाग की टीम ने मटकमाझरी क्षेत्र से एक सेंट्रो कार में भरी प्रतिबंधित खैर की लकड़ी तस्करी होते हुए पकड़ी थी। जो उत्तर प्रदेश के बादशाही बाग से पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश ले जाई जा रही थी। मौके से वन तस्कर फरार हो गए थे। मामला वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वन विभाग की टीम लगातार आरोपियों को तलाश रही थी। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने उत्तर प्रदेश के साहरनपुर जिले के जानीपुर गाँव से मुख्य आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भी शातिर वन अपराधी गुड्डू के ऊपर वन अपराध के उत्तर प्रदेश में 8 और हरियाणा में एक मुकदमा दर्ज है। वन विभाग की टीम अन्य फरार आरोपियों को भी तलाश रही है।
0
comment0
Report
Nov 21, 2025 11:54:13
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में एक दरोगा और कुछ पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है। यह घटना 18 नवंबर की रात की बताई जा रही है। कछपुरा गांव के निवासी हाकिम सिंह पुत्र महावीर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि 18 नवंबर की रात उनके अपने भाई से विवाद हो गया था उन्होंने इसकी सूचना पुलिस हेल्पलाइन 112 को दी सूचना मिलने पर 112 और उपनिरीक्षक त्रिवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हाकिम सिंह का आरोप है की पुलिसकर्मियों ने उन्हें गाली देना शुरू कर दिया। जब उनके बेटे ने इसका विरोध किया और वीडियो बनाने लगा तो उपनिरीक्षक त्रिवेंद्र सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने हाकिम सिंह और उनकी पत्नी और बच्चों के साथ लाठी डंडों से मारपीट की जिसका CCTV फुटेज वायरल हो रहा है।
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Nov 21, 2025 11:53:59
Mathura, Uttar Pradesh:कन्हैया लाल शर्मा,मथुरा अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़: हाईवे पुलिस ने 26 मुकदमों वाले शातिर चोर समेत चार दबोचे, पुलिस भी सख्ते में मथुरा। थाना हाईवे पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से दो ईको गाड़ियाँ और अवैध हथियार बरामद हुए हैं। ये सभी पकड़े गए अपराधी फिरोजाबाद जनपद के निवासी हैं—जिनमें धर्मेन्द्र, जुबैर, जलालुद्दीन और राजेश शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद जब मथुरा की हाईवे पुलिस ने फिरोजाबाद पुलिस से संपर्क साधा और अपराधियों की कुंडली खंगाली, तो पुलिस अधिकारी भी सख्ते में आ गए। पकड़े गए चोरों का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा और गंभीर है। अकेले धर्मेन्द्र पर ही फिरोजाबाद, आगरा और मथुरा के विभिन्न थानों में 26 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि जुबैर पर 6 मुकदमे दर्ज हैं। यह गिरोह संगठित रूप से आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। इन पर चोरी, डकैती, हत्या के प्रयास, और गैंगस्टर एक्ट जैसी गंभीर धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी मथुरा और आसपास के क्षेत्रों में होने वाली चोरी और डकैती की वारदातों पर लगाम लगाने में महत्वपूर्ण साबित होगी। कानूनी कार्रवाई की जा रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top