icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अवैध निर्माण पर एसडीएम सादर की कठोर कार्रवाई: अमरोहा में पांच दुकानों को सीज

Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा में अवैध निर्माण और बिना नक्शा पास कराए की जा रही प्लाटिंग के खिलाफ एसडीएम सदर शशि भूषण पाठक ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे एसडीएम सदर अपनी टीम के साथ नगर कोतवाली क्षेत्र के कैलसा बाईपास रोड पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। जांच के दौरान बिना नक्शा पास कराए की गई अवैध प्लाटिंग पर निर्मित पांच दुकानों को एसडीएम के निर्देश पर सीज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम शशि भूषण पाठक ने स्पष्ट चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीज की गई दुकानों के संबंध में जल्द ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा सकती है। एसडीएम ने बताया कि शहर में अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता रहेगा।
0
0
Report

बुलंदशहर में CM योगी का दौरा, दिवंगत विधायक के परिजनों से शोक संवेदना

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर: आज बुलंदशहर के शिकारपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के परिजनों से मिलेंगे सीएम। अनिल शर्मा के निधन पर परिजनों के बीच शोक संवेदना व्यक्त करेंगे मुख्यमंत्री। रानऊ स्थित अवंतिका फार्म हाउस में होगा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम। फार्म हाउस के बराबर हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए बनाया गया हेलीपैड। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां की तेज मुख्यमंत्री के आगमन से पहले डीएम और एसएसपी अधिकारियों को दे रहे दिशा निर्देश मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर भारी पुलिस बल किया गया तैनात
0
0
Report

हरियाणा के प्रमुख शहरों में गड्ढों की समस्या जारी, भारी बारिश से हालात बद्तर

RTRAJ TAKIYAJust now
Rohtak, Haryana:हरियाणा में सड़कों की खस्ता हालत और गड्ढे इस समय जनता के लिए एक बड़ी समस्या बने हुए हैं। विशेष रूप से मानसून और भारी बारिश के बाद गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार और पानीपत जैसे बड़े शहरों की आंतरिक व मुख्य सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आए दिन ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। हाल ही में हरियाणा मानवाधिकार आयोग (HHRC) ने भी गुरुग्राम में जलभराव और टूटी सड़कों को लेकर नाराजगी जताई है। वही रोहतक सोनीपत के बीच मुख्य सड़क भलोट गाँव चौक पर लगभग 15 सालों से टूटी हुई है जिसके चलते हादसे भी हो रहे और रोड जाम भी होता है। वहां के लोगों का कहना है कि बरसों से समस्या है कोई सुनने वाला नहीं है।
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर में नवविवाहित ने फांसी लगाकर खुदकुशी, दहेज़ प्रताड़ना के आरोप

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में नव विवाहिता ने फांसी पर लटककर ख़ुदकुशी कर ली. मायके पक्ष का आरोप है कि उसे दहेज़ के लिए प्रताड़ित किया जाता था जिससे वह आहत थीं. परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले मे एफआईआर नहीं कर रही है. मृतिका के भाई ने बताया कि उनकी बहन रजनी कुशवाह की शादी अप्रेल मे ग्वालियर के जनकगंज थाना इलाके मे स्थित चावड़ी बाजार मे रहने वाले लीला राम कुशवाह के साथ हुई थीं. वह मायके से कुछ दिन पहले ही ग्वालियर आई थीं आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज़ के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया. CSP मनीष यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है. फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और अन्य साक्ष्य आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

बिहार डायल 112 तेज होगी: 1200 नए वाहन, स्टेट डाटा सेंटर बनेगा

Patna, Bihar:बिहार में डायल 112 की आपातकालीन सेवा को और तेज करने की तैयारी है, नई व्यवस्था के तहत 112 की गाड़ियों को तीन से चार किलोमीटर की परिधि में तैनात किया जाएगा ताकि सूचना मिलने के छह से आठ मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंचा जा सके इसके लिए 1200 नए इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल खरीदने का प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा गया है। वर्तमान में राज्य में डायल 112 के पास 1833 वाहन हैं। वहीं, सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पटना के राजीव नगर में 27 कट्ठा जमीन पर सात मंजिल स्टेट डाटा सेंटर बनाया जाएगा,नए भवन में करीब 150 कर्मियों के एक साथ कॉल रिसीव करने की व्यवस्था होगी। डायल 112 पर कॉल आते ही कंप्यूटर स्क्रीन पर शिकायतकर्ता की लोकेशन दिखाई देती है जिसके आधार पर सबसे नजदीकी वाहन को घटनास्थल पर भेजा जाता है।
0
0
Report
Advertisement

अरुणावती नदी में बहे किसान दंपति, पत्नी के बाद पति का शव मिला

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-वरला तहसील के बलवाड़ी में अरूणावती नदी के तेज बहाव में बहे किसान दंपति, पत्नी के बाद पति का शव मिला. बलवाड़ी में रविवार शाम को खेत से घर लौट रहे पति पत्नी अरुणावती नदी के तेज बहाव में बह गए थे जिसमें पत्नी कोमल सोनवाने का सोमवार सुबह शव मिलने के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने दिनभर नदी में सर्चिंग की और देर रात करीब एक किलोमीटर दूर मरी माता मंदिर के आगे पति किशोर मधुकर सोनवाने, उम्र 40 वर्ष, का शव भी बरामद हो गया. शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से वरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया बताया गया कि दंपति रविवार को करीब 5 किलोमीटर दूर भुरी किराड़ स्थित खेत में उड़द की फसल तोड़ने गए थे घर नहीं लौटने पर तलाश शुरू हुई थी आशंका है कि नदी पार करते समय दोनों तेज बहाव में बह गए दंपति के दो बच्चे हैं
0
0
Report

पंचकूला कोर्ट: 2020 हत्या केस में पांच आरोपी दोषमुक्त

Panchkula, Haryana:पंचकूला जिला न्यायालय का बड़ा फैसला, हत्या मामले में पांच आरोपी दोषमुक्त 2020 के हत्या मामले में सबूतों के अभाव में मिली राहत, एक आरोपी की जेल में हो चुकी है मौत पंचकूला जिला न्यायालय ने वर्ष 2020 के एक हत्या मामले में पांच आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। अदालत ने यह फैसला पर्याप्त सबूत पेश न होने के चलते सुनाया है。 मामले की जानकारी देते हुए एडवोकेट अभिषेक राणा ने बताया कि वर्ष 2020 में थाना पिंजौर में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोप ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाए गए थे और इसी आधार पर उनकी गिरफ्तारी हुई थी。 एडवोकेट अभिषेक राणा के मुताबिक, मामले में गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों में से एक आरोपी की जेल में ही मौत हो गई थी। वहीं, बाकी पांच आरोपियों के खिलाफ मामले की सुनवाई जारी थी。 अब पंचकूला जिला न्यायालय ने मामले में पर्याप्त सबूतों के अभाव में पांचों आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। अदालत के इस फैसले के बाद करीब छह साल पुराने इस हत्या मामले में पांच आरोपी को राहत मिली है।
0
0
Report
Advertisement

DUSU चुनाव की रफ्तार तेज, कोर्ट निर्देशों के बाद भी प्रचार जारी

New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय में DUSU चुनाव कम्पेनिंग तेज़ हुई। DUSU चुनाव में कोर्ट के दिशा निर्देश पर कुछ प्रत्याशी नियमों का पालन कर रहे हैं लेकिन कुछ उल्लंघन कर भी रहे हैं। विश्वविद्यालय परिसर में कागज की पर्चियाँ बताती हैं कि प्रत्याशी प्रचार प्रसार में कोर्ट के सख्त दिशानिर्देश के बाद भी रूट सामग्री इस्तेमाल कर रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय में dusu चुनाव के साथ कॉलेज के चुनाव भी चल रहे हैं। जिसमें तमाम प्रत्याशी छात्रों के हित के मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं। Low सेंटर 2 की छात्रा दीपिका राज सेक्रेटरी पोस्ट उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं। उनका चुनाव सरल है: न तो चुनावी सामग्री और न ही पम्पलेट की तख्ती-बैनर। उनका कहना है कि उनका चुनावी मुद्दा है कि Low सेंटर 2 में छात्रों के लिए कैंटीन नहीं, लाइब्रेरी में बैठने के लिए सीटिंग नहीं, वहीं लॉ फैकल्टी में 6 AC लगे हैं लेकिन क्वेश्चन आंसर करने के लिए माइक-साउंड सिस्टम नहीं है। इन तमाम मुद्दों पर दीपिका राज चुनाव लड़ रही हैं; अगर जीतीं तो इन समस्याओं का समाधान करेंगी। बायट/ दीपिका राज, सेक्रेटरी पद उम्मीदवार, Low फैकल्टी। वहीं विश्वविद्यालय में प्रचार के दौरान एक छात्र के पास प्रचार सामग्री नहीं है, फिर भी NSUI व ABVP जैसे उम्मीदवारों को टक्कर दे रहे हैं। Low सेंटर 1 से अध्यक्ष पद उम्मीदवार अनुराग आनंद ने कहा कि उनके कॉलेज में पीने का साफ पानी नहीं, कैंटीन नहीं और इंफ्रास्ट्रक्चर भी ठीक नहीं। तमाम मुद्दों पर वह चुनाव लड़ रहे हैं, यदि जीते तो Low Centre First को उन्नति की दिशा में लेंगे। बायट- अनुराग आनंद, अध्यक्ष पद उम्मीदवार, Low Centre 1। आपको बता दें दिल्ली विश्वविद्यालय में अलग-अलग मुद्दों पर छात्र संघ नेता चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन आम छात्रों की क्या राय है? Zee मीडिया ने उनसे बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा उम्मीदवार चाहिए जो विश्वविद्यालय में पानी की जल समस्या पर काम करे और छात्रों के हित के लिए काम करे। इस बीच NSUI, ABVP जैसे छात्र संघ सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। बायट/ छात्र फिलहाल दिल्ली विश्वविद्यालय में DUSU चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं और तमाम पार्टी के छात्र संघ नेता प्रचार प्रसार में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि 17 सितंबर शाम आचार संहिता लगेगी, 18 सितंबर को चुनाव होंगे, 19 सितंबर को DUSU चुनाव की रिजल्ट की घोषणा होगी और तब बताया जाएगा कि आखिरकार कौन जीतता है और छात्रों के हित की मुद्दों पर काम करेगा। रिपोर्ट/ नसीम अहमद Zee media विश्विद्यालय, दिल्ली।
0
0
Report

अगिआंव (गड़हनी) में महिला हत्या-दुष्कर्म: आरोपी गिरफ्तार

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के अगिआंव (गड़हनी) थाना क्षेत्र में महिला की हत्या और दुष्कर्म के मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे मामले का उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने मामले के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त की पहचान बगवां निवासी रामदुलार राम उर्फ प्रभास के रूप में हुई है। पुलिस उपाधिक्षक ने बताया कि 14 सितंबर 2026 की सुबह सूचना मिली कि बगवां गांव में बगवां-धमानिया नहर मार्ग के समीप एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही अगिआंव (गड़हनी) थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच किया और साक्ष्यों को सुरक्षित रखने और वैज्ञानिक तरीके से जांच के लिए मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया। शव के निरीक्षण और ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई। इधर प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतका मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और पिछले तीन-चार महीनों से बगवां स्थित एक स्थानीय समोसा दुकान में रह रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस के मुताबिक, रात करीब 9:56 बजे मृतका एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ हाथापाई करती हुई दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय चौकीदार और पुलिस बल की मदद से अभियुक्त के घर की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपराध में अपनी संलिपता स्वीकार की है। इस संबंध में अगिआंव (गड़हनी) थाना कांड संख्या 117/26, दिनांक 14 सितंबर 2026, के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

भोजपुर के SP अवधेश दीक्षित ने पीरो थाने का औचक निरीक्षण किया

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले की पुलिस की कार्यशैली को सुधारने के लिए भोजपुर पुलिस कप्तान अवधेश दीक्षित दिन रात एक किए हुए हैं। इसी कड़ी में कल देर रात्रि में पुलिस अधीक्षक भोजपुर अवधेश दीक्षित ने पीरो थाना का औचक निरीक्षण किया। पुलिस कप्तान को देर रात्रि देख थाने कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस औचक निरीक्षण के दौरान ओडी एवं संतरी ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति एवं कर्तव्यपालन की जांच की गई तथा थाना परिसर की स्वच्छता, रख-रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ कार्यालय व्यवस्था, सीसीटीएनएस प्रणाली, अभिलेखों के संधारण, अपराध नियंत्रण से संबंधित तख्तियों एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों का गहन निरीक्षण किया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, नियमित गश्ती एवं निगरानी, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता तथा आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही थाना की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़, सक्रिय, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top