Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

NIA ने पूँच और सुरनकोटे में कुछ जगहों पर छापेमारी की; अधिक विवरण प्रतीक्षित

AZAbhinva zeepunjabi
Mar 12, 2026 04:47:18
Noida, Uttar Pradesh
NIA raids few locations in Poonch & Surankote more details awaited
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
RKRAMAN KHOSLA
Mar 12, 2026 05:51:19
Hoshiarpur, Punjab:ईरान अमरीका युद्ध कारण एलपीजी गैस एजेंसियों में भारी संख्या में पहुंच रहे उपभोक्ता। होशियारपुर के तलवाड़ा स्थित भारत गैस एजेंसी में सिलेंडर भरवाने लोगों भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। हालांकि गैस एजेंसी के मालिक सतनाम सिंह का कहना है कि लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। अभी तक पर्याप्त मात्रा में सिलेंडरों का स्टॉक जमा है और सभी लोगों को समय पर गैस मिल रही है। वहीं सतनाम सिंह का कहना है कि भारत सरकार द्वारा सभी गैस एजेंसियों को नए निर्देश जारी किए गए है और उन निर्देशों के अनुसार ही सिलेंडरों की बुकिंग की जा रही है। सतनाम सिंह का कहना है कि लोग भी अपनी जिम्मेदारी को समझें और गैस की जमा खोरी और काला बाजारी ना करें क्योंकि यदि ईरान इजराइल युद्ध कुछ समय और चलता रहा तो आने वाले दिनों में कुछ किल्लत हो भी सकती है परंतु भारत सरकार का कहना है कि हमारे पास पर्याप्त तेल और गैस का स्टॉक मौजूद है।
0
comment0
Report
SNSUNIL NAGPAL
Mar 12, 2026 05:32:41
0
comment0
Report
SGSatpal Garg
Mar 12, 2026 05:32:34
Patran, Punjab:पातड़ां से (सतपाल गर्ग) स्टोरी। शहर के प्रमुख चौक पर ट्रैफिक लाइट लगाने की मांग, रोज गुजरते हजारों वाहन, हादसों का बना रहता है खतरा पातड़ां शहर के प्रमुख चौक से रोजाना हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, जिसके चलते यहां हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस व्यस्त चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने और हादसों को रोकने के लिए ट्रैफिक लाइट लगाई जाए। इस चौक से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और चंडीगढ़ की ओर जाने वाले वाहन बड़ी संख्या में गुजरते हैं। दिनभर यहां ट्रक, बसें, कारें, मोटरसाइकिल और अन्य वाहन आते-जाते रहते हैं, जिससे कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है। स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि चौक पर ट्रैफिक लाइट या पुलिस कर्मियों की तैनाती न होने के कारण वाहन चालक अपनी सुविधा अनुसार वाहन निकालते हैं, जिससे टक्कर होने का खतरा बना रहता है। कई बार छोटे-मोटे हादसे भी हो चुके हैं, लोगों का कहना है कि यदि चौक पर ट्रैफिक लाइट लगा दी जाए तो ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर हो सकती है और दुर्घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है। साथ ही पैदल चलने वाले लोगों को भी सड़क पार करने में आसानी होगी। शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस चौक पर जल्द से जल्द ट्रैफिक लाइट लगाई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा सके।
0
comment0
Report
MSManish Shanker
Mar 12, 2026 05:01:30
0
comment0
Report
KDKuldeep Dhaliwal
Mar 12, 2026 04:06:05
0
comment0
Report
KBKulbir Beera
Mar 12, 2026 04:04:44
Bathinda, Punjab:बठिंडा के भगता इलाके की है यह वीडियो जो काफी तेजी से वायरल हो रही है मिली जानकारी के अनुसार बठिंडा में घर के एक व्यक्ति को पकड़ने गई थी तीनों पुलिसकर्मी उसे छत से नीचे उतार रहे थे इस दौरान वह सीढ़ियों से नीचे गिर गया जिसके चोटे भी आई है डीएसपी ने बताया जसवंत सिंह नाम का यह व्यक्ति है जिसका अपने परिवार के साथ जमीनी झगड़ा चल रहा है इस संबंध में पुलिसकर्मी जसवंत सिंह के घर पहुंचे थे जसवंत सिंह शराबी किस्म का आदमी जब पुलिस इसके घर पहुंची तो यह शराब पीकर छत पर खड़ा था जब पुलिस ने से नीचे उतारा तब सीढ़ियों से नीचे गिर गया इसने बयान दर्ज करवाया है कि पुलिस ने इसे सीढ़ियों से नीचे गिराया है बयानों के आधार पर जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी
0
comment0
Report
BSBHARAT SHARMA
Mar 12, 2026 03:05:19
Ludhiana, Punjab:अमृतसर में तड़के बारिश और ठंडी हवाओं ने बदला मौसम:कई दिनों की गर्मी से परेशान-लोगों को मिली बड़ी राहत,ठंडक से खिले चेहरेगुरु नगरी अमृतसर में आज तड़के मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह करीब 5 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे शहर का मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बारिश से बड़ी राहत मिली है। बारिश के कारण पूरे शहर में ठंडक महसूस की जाने लगी। लंबे समय से बढ़ती गर्मी के कारण लोग परेशान हो रहे थे, लेकिन इस बदलते मौसम ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। ठंडी हवाओं से मौसम हुआ खुशनुमा बारिश के चलते शहर का मौसम काफी ठंडा और खुशनुमा हो गया है। ठंडी हवाओं और बारिश की फुहारों ने पूरे माहौल को तरोताजा कर दिया। कई लोग इस सुहावने मौसम का आनंद लेते नजर आए। लोगों ने लिया सुहावने मौसम का आनंद वहीं, सुबह सैर पर निकले अमृतसर निवासी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से शहर में गर्मी काफी बढ़ गई थी, जिसके कारण लोगों ने एसी चलाने भी शुरू कर दिए थे। ऐसा लग रहा था कि गर्मी का मौसम समय से पहले ही शुरू हो गया है। लेकिन आज हुई बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। उन्होंने कहा कि इस बारिश से वातावरण में ताजगी आ गई है और इस सुहावने मौसम का आनंद लेना काफी अच्छा लग रहा है।
0
comment0
Report
AZAbhinva zeepunjabi
Mar 12, 2026 01:15:55
Noida, Uttar Pradesh:लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट में तैनात असिस्टें कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) ट्रैफिक गुरदेव सिंह की साइबर ठगों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर फर्जी आईडी बना दी। साइबर ठगों ने एसीपी की फर्जी आईडी पर 49 फ्रैंड भी जोड लिए। एसीपी गुरदेव सिंह को फर्जी आईडी का पता तब चला जब उनके दोस्त को फ्रैंड रिक्वेस्ट गई। उसे आईडी पर शक हुआ तो उसने एसीपी को फोन करके सूचना दी। एसीपी गुरदेव सिंह ने देर रात अपने ऑफिशियल फेसबुक पर फर्जी अकाउंट के संबंध में पोस्ट डाली। एसीपी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि किसी व्यक्ति ने उनकी फर्जी फेसबुक आईडी बना दी है और वो उनके दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहा है। लोग एसीपी की फ्रेंड रिक्वेस्ट के चक्कर में असेप्ट भी कर रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि इस आईडी से आने वाली फ्रेंड रिक्वेस्ट को इग्नोर करें और फोलो भी न करें। उनका कहना है कि ये कोई शरारती तत्व हो सकते हैं और फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के बाद आपके साथ ठगी कर सकते हैं। एसीपी की फर्जी फेसबुक आईडी के संबंध में कुछ अहम बातें… प्रोफाइल पर नाम हिंदी में लिखा गुरदेव सिंह: एसीपी गुरदेव सिंह की जो फर्जी फेसबुक आईडी बनी है उस पर उनका नाम हिंदी में लिखा है जबकि जो उनकी असली आईडी है उसमें नाम अंग्रेजी में लिखा गया है। प्रोफाइल व कवर पर लगाई एसीपी की फोटो: जिस भी शातिर ने एसीपी गुरदेव सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है उसने गुरदेव सिंह की ऑरिजनल फेसबुक की कवर फोटो को फर्जी आईडी की प्रोफाइल पर लगा दिया। वहीं एक महिला से अवार्ड लेने वाली फोटो को फर्जी आईडी में कवर पर लगा दिया है। डिटेल भी असली आईडी की तरह लिखी: फर्जी फेसबुक आईडी पर लोगों को शक न हो इसके लिए ठगी करने वाले ने गुरदेव सिंह की असली आईडी में लिखी डिटेल को फर्जी आईडी में उसी तरह लिख दिया। असली आईडी में एसीपी ने लुधियाना और खानपुर का जिक्र किया तो फर्जी आईडी में भी वही कुछ लिखा गया है। डिस्क्रिप्शन में भी एक जैसी बातें लिखी: गुरदेव सिंह की असली आईडी की डिस्क्रिप्शन में राष्ट्रपति पदक के साथ मुख्यमंत्री अवार्ड से संबंधित जानकारी दी गई है। फर्जी आईडी में भी उसी तरह की जानकारियां लिखी गई हैं। 11 मार्च को बनाई गई आईडी: गुरदेव सिंह के नाम से जो फर्जी आईडी बनाई गई है उसे 11 मार्च को बनाया गया। 12 मार्च रात को करीब 11:30 बजे उसकी कवर फोटो व प्रोफाइल फोटो अपलोड की गई। जब एसीपी ने फर्जी आईडी की जानकारी सांझा की तो उस समय 39 फ्रैंड थे जो कि रात तक 43 हो गए। हिंदी में नाम होने पर हुआ शक: एसीपी के किसी जानकार को जब फर्जी आईडी से रिक्वेस्ट गई तो उसे तब शक हुआ जब उसने प्राेफाइल पर नाम हिंदी में देखा। उसे लगा कि एसीपी या तो अंग्रेजी में बनाते या फिर पंजाबी में। हिंदी में नाम होने की बात हजम नहीं हुई तो उसने एसीपी को इस संबंध में जानकारी दी। एसीपी ने फेसबुक पर शेयर किया फर्जी आईडी के स्क्रीन शाॅट्स: एसीपी गुरदेव सिंह को जब फर्जी आईडी होने का पता चला तो उन्होंने तुरंत आईडी के स्क्रीन शॉट्स लिए और उन्हें अपनी असली आईडी पर शेयर कर दिया ताकि उनके जानकार फ्रेंड रिक्वेस्ट असेप्ट न कर लें।सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं एसीपी गुरदेव सिंह एसीपी गुरदेव सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। गुरदेव शर्मा के पास शहर के ट्रैफिक की जिम्मेदारी है तो वो अपने फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पब्लिक को अवेयर करते रहते हैं। यही नहीं ट्रैफिक पुलिस की गतिविधियों को भी वो अपने पेज पर अपलोड करते हैं। फेसबुक पर उनके 140K फॉलोअर्स हैं। जबकि इंस्टाग्राम पर भी 6 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top